नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति वार्ता के लिए ईरान द्वारा अमेरिका को नया प्रस्ताव देने के बाद ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। खरीदारी के इस सपोर्ट से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती…
Author: shivam kumar
अलग-अलग श्रेणियों के वाहन के लिए जुर्माना राशि में भारी बढ़ोतरी -ओवरलोडिंग रोकने के लिए भी कड़े प्रावधान लागू रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को पूरी तरह रोकने के लिए कड़े कदम उठाये हैं। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद सरकार ने नये नियमों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत अवैध लघु खनिज ढोने वाले वाहनों पर लगने वाले जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी की गयी है। इस नयी व्यवस्था का उद्देश्य परिवहन के माध्यम से होने वाली राजस्व की चोरी और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा के दौरान रविवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। रांची के जिला स्कूल और बोकारो के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल सेक्टर-9 में प्रश्न पत्रों को लेकर हुए हंगामे के बाद, आयोग ने इन दोनों केंद्रों की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। क्यों रद्द हुई परीक्षा? आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन केंद्रों पर परीक्षा रद्द करने के दो मुख्य कारण रहे: पहला : बोकारो के केंद्र पर प्रश्न पत्रों के पैकेट अधूरे मिले। दूसरा : कुछ प्रश्न पत्र पढ़ने योग्य नहीं थे। वहीं बोकारो…
नवादा। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी गांव के समीप रविवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी टिंकू यादव घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि टिंकू यादव एक चर्चित चिकित्सक हत्याकांड में पिछले दो महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर…
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। ज्यूरिख जा रहे स्विस एयर के विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले इंजन में आग लग गई। पायलट की सूझबूझ से 232 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि आपातकालीन निकास के दौरान 6 यात्री घायल हो गए हैं। कैसे हुआ हादसा? स्विस एयर की उड़ान संख्या LX147 दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी। विमान रनवे पर दौड़ रहा था और उसकी गति लगभग 104 नॉट्स तक पहुंच चुकी थी। इसी दौरान विमान के इंजन नंबर 1 में अचानक तकनीकी खराबी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हुई दो बड़ी उपलब्धियां का उल्लेख किया। उन्होंने तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकलिटी हासिल करने पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। साथ ही पवन ऊर्जा क्षेत्र में देश की उत्पादन क्षमता 56 गीगावॉट तक पहुंचने की उपलब्धि का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में भारत की परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें मार्च 2024 का वह क्षण याद है, जब वे…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू विश्व के दूसरे सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है। आज यहां वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया है। शनिवार को बारिश के बावजूद आज प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के अनुसार, आज रविवार सुबह 11 बजे के मापन में काठमांडू वायु प्रदूषण के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर रही। फिलहाल काठमांडू का एक्यूआई 177 दर्ज किया गया है, जो अस्वस्थकर हवा की श्रेणी में आता है। 201 से 300 के बीच एक्यूआई को अत्यधिक अस्वस्थकर माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी गणतंत्र पर हमला नया नहीं है। इससे पहले भी राष्ट्र को लहूलुहान किया गया है। उन्होंने देशवासियों से आपसी मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने का आह्वान भी किया । वाशिंगटन डीसी में शनिवार शाम अभेद्य किलेबंदी के बीच चल रहे व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान पर कार्यक्रम स्थल के बाहर हुई गोलीबारी में पूरी तरह सुरक्षित ट्रंप ने इस घटना पर चिंता जताते हुए संघीय एजेंट्स और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तारीफ की। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना करीब 30 मिनट बाद व्हाइट हाउस के…
वाशिंगटन। वाशिंगटन डीसी में शनिवार शाम अभेद्य किलेबंदी के बीच चल रहे व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान पर कार्यक्रम स्थल के बाहर गोलीबारी होने से हड़कंप मच गया। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स कार्यक्रम स्थल से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निकाल कर ले गए। ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस गोलीबारी में एक एजेंट घायल हो गया। डिनर का आयोजन वाशिंगटन हिल्टन होटल के बॉलरूम में किया गया था। सीबीएस न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी होते ही ट्रंप को वहां से तुरंत बाहर निकाला गया। इस वार्षिक मीडिया कार्यक्रम के शुरू होने से पहले ही राष्ट्रपति…
जामताड़ा। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ, न्यू कॉलोनी में आज तड़के करीब साढ़े चार बजे एक टेंट हाउस में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना मोहम्मद अख्तर के घर में स्थित टेंट हाउस के गोदाम में हुई, जहां आग की लपटों ने विकराल रूप धारण करते हुए पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह जब लोगों ने खिड़की से धुआं उठते देखा, तो शोर मचाकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि देखते ही देखते टेंट हाउस में रखे गद्दे, तकिए,…
पूर्वी सिंहभूम। आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। घटना ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, हालांकि समय रहते लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बारात धूमधाम से मैरेज हॉल की ओर बढ़ रही थी और बाराती आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी पास में खड़ी स्कॉर्पियो पर जा गिरी, जिससे वाहन में आग भड़क…
