रांची। झारखंड हाइकोर्ट में रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में घुस कर 17 अगस्त 2019 की रात परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर हत्या और दो लोगों को जख्मी करने के मामले में फांसी की सजा पाये अभियुक्त पवन कुमार सिंह की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील एवं राज्य सरकार द्वारा फांसी को कंफर्म करनेवाली अपील की सुनवाई हुई। मामले में हाइकोर्ट की खंडपीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया। सीआरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह को रामगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 16 मार्च, 2023 को सजा सुनायी थी। अदालत ने पवन को धारा…
Author: shivam kumar
रांची। कैबिनेट में पारित प्रस्ताव के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम ने बिजली बिल माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जेबीवीएनएल ने योजना का प्रचार-प्रसार भी करना शुरू कर दिया है। निगम की मानें तो मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाल योजना के तहत लोगों का बिजली बिल माफ किया जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जायेगा। उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी तरह का आवेदन नहीं भरना है। सिर्फ उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारी से मिल कर इसकी जानकारी देनी होगी। जेबीवीएनएल ने लोगों…
रांची। अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है। इस वर्ष भगवान विश्वकर्मा पूजा रवि योग में 17 सितंबर को है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा को कई प्रकार के अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित किया जायेगा और पूजा-अर्चना की जायेगी। लोग अपने आॅफिस, कारखानों, मशीनों, औजारों और वाहनों की भी पूजा करेंगे। इससे जीवन में सुख-समृद्धि, व्यापार में उन्नति आदि का शुभ फल प्राप्त होगा। पंडित मनोज पांडेय ने सोमवार को बताया कि इस दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है और इस योग में पूजा करने से सभी कार्यों में तरक्की मिलेगी। भगवान विष्णु और शिल्पकार विश्वकर्मा के एक…
रांची। रांची महानगर जगरनाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति 2024 की वार्षिक बैठक धुर्वा के मेफेयर बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। धुर्वा थाना, जगरनाथपुर थाना एव तुपुदाना थाना के अंतर्गत 28 पूजा समितियों ने मिल कर समिति का गठन किया और आगे की तैयारी पर चर्चा की गयी। समिति के द्वारा इंदरजीत सिंह को पुन: अध्यक्ष एवं मनोज यादव को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। महिला विंग में सुमन देवी को संरक्षक एव शुलेखा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। रवि सिंह को युवा दस्ता का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधिमंडल का माला एवं चुनरी पहना कर स्वागत…
रांची। युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति महानगर कमिटी का गठन किया गया। कमिटी का अध्यक्ष कुमार मृणाल सिन्हा एवं संस्थापक राधे सिन्हा को बनाया गया है। इस बाबत युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति के संस्थापक के द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर बैठक रखी गयी। अध्यक्षता महासमिति के संस्थापक जनसेवक श्रीराधे सिन्हा ने की। इसमें दुर्गा पूजा को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस वर्ष 2024 को दुर्गा पूजा के आय-व्यय का बयोरा प्रस्तुत किया गया। इसे सर्वसम्मति से कमिटी ने पास कर दिया पुरानी कमिटी को भंग कर दिया गया। सर्वसम्मति से कुमार मृणाल सिन्हा को 2024 की…
रांची। रांची के डोरंडा के रविदास मोहल्ले के इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक रवि की ओड़िशा के भुवनेश्वर में मौत हो गयी। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अभिषेक की मौत आइटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज में सीढ़ी से गिरने हुई है। लेकिन छात्र के घरवालों ने रैगिंग की शिकायत के कारण घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घरवालों का कहना है कि अभिषेक रवि जहां से गिरा है, वहां की सीढ़ी के स्टील के रॉड को देखने से साफ पता चलता है कि उस रॉड को काटा गया है। उसके सीढ़ी से गिरने से मौत को साधारण मामला बता कर…
रांची। रांची के सीआइपी के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट आशुतोष उपाध्याय का निधन हो गया। वह बरियातू स्थित एक स्विमिंग पुल में तैराकी सीखने गये थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। वहीं, उनका निधन हो गया। उनके माता-पिता और परिजन सीआइपी परिसर रांची आ चुके हैं। मूल रूप से आशुतोष उपाध्याय गाजीपुर के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जायेगा। उनका शव अंतिम दर्शन के लिए न्यू नर्सिंग क्वार्टर सीआइपी में लाया गया था। वहां सीआइपी के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। नवंबर माह में आशुतोष की शादी होनेवाली थी।
– सोमवार सुबह से सभी जिलों में तेज बारिश की संभावना रांची। बांग्लादेश के तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखने को मिला रहा है। राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार की अहले सुबह से राज्य के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में छह जिले गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला खरसांवां, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू व गढ़वा…
कहा-जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है जेएमएम के लिए आदिवासी कल्याण मायने नहीं रखता, सियासत पर कब्जा उसका मकसद है पीएम ने पूछा-चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं हैं क्या, सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं क्या, कुर्सी के लिए उन्हें अपमानित किया गया राकेश सिंह जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेएमएम, राजद और कांग्रेस सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन ही दुश्मन हैं। वे हैं जेएमएम, राजद और कांग्रेस। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड को बर्बाद कर दिया था। यहां के जल, जंगल जमीन को लूटा था। राजद…
काठमांडु। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को बड़ा झटका लगा है। ओली के पास संसद में दो तिहाई का बहुमत होने के बावजूद वो न तो डिप्टी स्पीकर के खिलाफ महाभियोग ही ला पाए और ना ही संसद को ही सुचारू रूप से चला पाए। सरकार ने अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए आज अचानक ही संसद के अधिवेशन को समाप्त करने की सिफारिश कर दी है। प्रधानमंत्री ओली की अध्यक्षता में रविवार शाम को हुई कैबिनेट की बैठक में संसद की वर्षाकालीन अधिवेशन को समाप करने का निर्णय लिया गया। सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना तथा संचार मंत्री…
काठमांडू। संसद की कार्रवाई को सुचारू करने के लिए रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी आम सहमति नहीं बन पाई है। नेपाल के विपक्षी दल अलग-अलग कारणों से संसद की कार्रवाई अवरूद्ध कर रहे हैं। लगातार चौथे दिन संसद की कार्रवाई को स्थगित करने के बाद भी आम सहमति बनने के आसार कम नजर आ रहे हैं। संसद की प्रतिनिधि सभा में पिछले हफ्ते सतारूढ़ दल के सांसद योगेश भट्टराई ने माओवादियों के दस वर्ष के सशस्त्र विद्रोह को हिंसा का दशक कहा था, जिसके बाद से माओवादी पार्टी के सांसदों ने बुधवार से संसद की कार्रवाई अवरुद्ध…
