मुख्यमंत्री केजरीवाल देंगे अपने पद से इस्तीफा नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। उन्होंने आज पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा देंगे और जनता की अदालत में जाएंगे। दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आज पार्टी मुख्यालय में उनके स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता, दिल्ली की जनता उन्हें ईमानदार मानती है। उन…
Author: shivam kumar
जमशेदपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो झारखंड के आदिवासियों को उचित मान सम्मान के साथ हक व अधिकार देने का कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि अपने पांच साल को झारखंड को लूटने और बर्बाद करने में गंवाने वाली हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ चुनाव और जनता के आक्रोश को देखते हुए चुनावी योजना लायी है। अगर उन्हें वास्तव में गरीब जनता और माताओं-बहनों की चिंता होती तो मात्र 2 महीने के लिए नहीं बल्कि 1 साल पहले ऐसी योजना लाते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने एक आदिवासी बेटी…
भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान उत्प्रेरक झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ का जन्म 16 सितंबर 1893 को कानपुर के नरवल कस्बे में हुआ। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार व समाजसेवी श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ ने वर्ष 1924 में झंडागान की रचना की और 1925 में कानपुर में कांग्रेस के सम्मेलन में पहली बार झंडारोहण के समय इस गीत को सामूहिक रूप से गाया गया- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा/ झंडा उंचा रहे हमारा/ सदा शक्ति बरसाने वाला/ वीरों को हर्षाने वाला/ शांति सुधा सरसाने वाला/ मातृभूमि का तन मन सारा/ झंडा उंचा रहे हमारा। शहीद गणेश…
कहा- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने संथाल परगना की डेमोग्राफी को बदल दिया है साढ़े चार साल पहले मंईयां योजना की शुरूआत क्यों नहीं की रांची। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भारी बारिश के बावजूद पीएम मोदी को देखने और सुनने को उमड़ी भीड़ को देखते हुए भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस कार्यक्रम की तुलना 1974 की सत्ता परिवर्तन के जेपी आंदोलन से करते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी को सुनने इतनी भारी बारिश में कोल्हान की जनता जिस तादात में उमड़ पड़ी इसे देखते हुए मैं कह सकता हूं कि जिस प्रकार से इंदिरा…
जमशेदपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इतनी मूसलाधार बारिश में भी आप सभी जनता अपने प्रधानमंत्री को देखने एवं सुनने आये हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आपसे मिलने 130 किमी की यात्रा सड़क मार्ग से करके पहुंचे हैं। पीएम मोदी झामुमो- कांग्रेस की हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाने आये हैं। ये सरकार लेन-देन की सरकार हो गयी है। हर चीज यहां बिकती है बस खरीदने वाला चाहिए। शिवराज सिंह ने कहा कि जेएमएम में जे का मतलब जुर्म, माफिया, म से मर्डर माफिया एवं म…
जमशेदपुर। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठियों से पूरा संथाल सहित कोल्हान एवं समस्त झारखंड परेशान है और बदले डेमोग्राफी से सभी का भविष्य चिंतित है। घुसपैठिये झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों के संसाधन जल, जंगल एवं जमीन को अपने कब्जे में ले रहे हंै फिर भी हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी हेमंत सोरेन की सरकार वोट बैंक के लिए आंखों पर पट्टी बांध रखी है एवं संरक्षण देकर वोट के लिए झारखंड में बसा रही…
जमशेदपुर। रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने भी संबोधित किया। चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि झारखंड में कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों के हित के लिए नहीं सोचा। झारखंड अलग राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अग्रिम भूमिका निभायी। कांग्रेस ने यहां के आदिवासी मूलवासी के सम्मान को कुचला है। भाजपा ही झारखंड की आदिवसियों की अस्मिता बचा सकती है। संथाल परगना में बंगलादेशी घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा बन गया है। आदिवसियों के हकों को मारा जा रहा…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार को चारवंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी। पटना-टाटा, भागलपुर-हावड़ा, देवघर-वाराणसी और गया-हावड़ा रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यह ट्रेनें यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा की समय कम करेगी और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करेगी। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता रखती है। यह ट्रेन टाटानगर से सुबह 5:00 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन मूरी, बोकारो, गोमो और गया जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। 6 घंटे 50 मिनट में यह अपना…
चंपाई ने जेएमएम को सींचा है, यह कार्यकर्ता नहीं भूले हैं क्षेत्र में ऐसे ही कोल्हान टाइगर के नाम से प्रचलित नहीं हैं चंपाई राकेश सिंह यों तो आज की भारतीय राजनीति में एक-दूसरे के विरोधी दलों के तेवर खूब देखने को मिलते हैं। गिला-शिकवा भी खूब सुनने को मिलती है। एक दूसरे की पोल-पट्टी खोलने के अनगिनत दृष्टांट हैं। साथ छूटते ही नेता भाषा की मर्यादा तोड़ देते हैं, व्यवहार को दागदार बना देते हैं। यहां तक कि घर-परिवार पर भी व्यक्तिगत आक्षेप की झड़ी लगा देते हैं। लंबे समय तक जिसके साथ उन्होंने गुजारा, दुख-दर्द बांटे, एक साथ…
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना संवेदनशील सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते रहे कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान…
सोनभद्र। जिले के करमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 05 बजे सोनभद्र-मिर्जापुर मार्ग पर मार्निंग वाक के लिए निकले मां और बेटे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सुत्रों के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा गांव निवासी रमाकांत की 36 वर्षीय पत्नी ममता और 12 वर्षीय पुत्र सचिन रविवार सुबह मार्निंग वाक के लिए अपने घर से निकले थे। इस दौरान सोनभद्र-मिर्जापुर मार्ग पर एकाएक एक अज्ञात वाहन उन्हें धक्का मारते हुए फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल…
