नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झारखंड का दौरा कर राज्य की विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरे में प्रधानमंत्री 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड की यात्रा में सुबह करीब साढ़े 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। टाटानगर में 20,000 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। वे देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग…
Author: shivam kumar
कार सवार लोग एक ही परिवार के थे, खाटू श्याम जा रहे थे, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा भोपाल। राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर रविवार तड़के करीब 4 बजे ट्रक और कार के बीच हुई भिड़ंत में मध्य प्रदेश के छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। कार सवार लोग देवास से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई ने आज अपने स्थापना दिवस पर एक वेबसाइट लांच की। इस वेबसाइट के माध्यम से महिला कांग्रेस देशभर में सदस्यता अभियान चलाएगी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से महिला कांग्रेस से जुड़ने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि न्याय की लड़ाई में पार्टी उनका साथ देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी महिला कार्यकर्ताओं को लीडरशिप ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाने का काम भी करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला कांग्रेस को बधाई और उनके सदस्यता…
रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रविवार को एक बंदी रिहा हुआ। झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जेल अदालत का आयोजन किया गया था। यह आयोजन डालसा सचिव कमलेश बेहरा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित्त बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में संसीमित आठ बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था, जिसमें वादों का निष्पादन करते हुए एक बंदी को दोष स्वीकार के बाद जेल अदालत का लाभ देते हुए कारा से मुक्त किया गया। इसके अलावा जेल अदालत सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को…
रांची। रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया स्थित हाजी चौक के पास शनिवार की शाम केनरा बैंक के एटीएम को काट कर चोरों ने छह लाख 50 हजार रुपये उड़ा ले गये। एटीएम को काटने के लिए चोरों ने गैस कटर का प्रयोग किया था। इस घटना ने पुलिस की गश्त की पोल खोल कर रख दी है। जिस जगह चोरों ने एटीएम को काट कर चोरी को अंजाम दिया है, वो काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है। फिर भी चोरोें ने एटीएम काट कर पैसा उड़ा ले गये। चोरों ने सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया था चोरों ने एटीएम में चोरी…
रांची। रांची के धुर्वा डैम में एक 22 वर्षीय युवती की डूबने के कारण मौत हो गयी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। धुर्वा डैम के फाटक के पास से युवती की स्कूटी और चप्पल बरामद हुआ है। हालांकि लोगों के द्वारा आशंका जतायी जा रही है कि युवती ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है। युवती की पहचान धुर्वा टंकी साइड निवासी के रूप में हुई है। रात में निकली थी घर से बताया जा रहा है कि आदर्श नगर निवासी राहुल के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस घटना के बाद से युवती का…
घाटशिला। अनुमंडल क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी नाला उफान पर है। शुक्रवार की देर रात से हो रही लगातार मुसलाधार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहरी क्षेत्र के काशिदा पंचायत अंतर्गत पाइन कालोनी, बिहारी कालोनी में पानी भर गया है। पाइन कालोनी के कई घरों में भाटाजोड़ नाला का पानी घुस जाने लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कालोनी के लोगों ने बताया कि यह समस्या काफी पुरानी है। जब भी इस तरह की बारिश होती है पूरा एरिया जलमग्न हो जाता है।…
रांची। रविवार को पुराना विधानसभा मैदान में बन रहे श्रीराम लला पूजा समिति के पंडाल निर्माण कार्य को पुलिस ने रोक दिया है और वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पंडाल का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इधर, पंडाल का काम रोके जाने पर श्री रामलला पूजा समिति ने लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्माण कार्य रोके जाने पर विरोध दर्ज करायें। समिति के अशोक चौधरी (अध्यक्ष) और कुणाल आजमानी (सचिव) ने लोगों से निवेदन किया है।
साहिबगंज। राजमहल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करमा पूजा के करम डाल विसर्जन करने के दौरान तेंनवा नाला नदी में चार बच्चियां डूब गयीं। तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि एक बच्ची की मौत हो गयी। बताया जाता है कि राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकबथान गांव निवासी मुकेश यादव की नौ वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी एवं रिया कुमारी (12) चचेरी बहन विकास यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी(10) तथा प्रदीप यादव पुत्री चांदनी कुमारी (9) के साथ रविवार की सुबह करीब पांच बजे गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर डेढ़गामा-टेकबथान गांव के बीच बने तेंदुवा नाला (नदी)…
रांची। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। इस दौरान टाटा पटना वंदे भारत को पीएम हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे, जबकि बाकी के पांच वंदे भारत को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखायेंगे। पहले 11 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की योजना थी, जिसे अब छह कर दिया गया है। अब झारखंड से जुड़े छह वंदे भारत को ही प्रधानमंत्री टाटानगर में हरी झंडी दिखायेंगे। बाकी के पांच वंदे भारत को पीएम मोदी 16 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद में हरी झंडी दिखायेंगे। टाटानगर स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन को हरी…
-एफकॉन्स ने भारत आए मालदीव के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की मुंबई/नई दिल्ली। मालदीव गणराज्य के निर्माण और अवसंरचना मंत्री डॉ. अब्दुल्ला मुथथलिब के नेतृत्व में मालदीव के वरिष्ठ मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में निर्माणाधीन भारत की पहली अंडरसी टनल से जुड़ी हाई स्पीड रेल सी-2 पीकेजी का दौरा किया है। ये प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। एफकॉन्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि मालदीव के मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में निर्माणाधीन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के एक…
