Author: shivam kumar

रांची। शनिवार को एक और उत्पाद सिपाही की भर्ती दौड़ में शामिल युवा की मौत हो गयी। इसे लेकर बीजेपी, झारखंड की महागठबंधन सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने एक बार फिर इस दौड़ को मौत की दौड़ बताया है। साथ ही उन्होंने अपनी पुरानी मांग को दोहराया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी दी जाये। क्या कहा है अमर बाउरी ने अमर बाउरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्पाद सिपाही दौड़ : एक और…

Read More

रांची। बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रहे मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को टीम शंख और गंगा ने बाजी मारी। शंख टीम ने मयूराक्षी टीम को 2-1 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में गंगा ने भैरवी को 2-1 से पराजित किया। दोनों ही मैच में खिलाड़ियों के अंदर फुटबॉल का रोमांच देखने को मिला। शंख टीम के रंजीत और गंगा के जितेंद्र को प्लेयर आॅफ द मैच के सम्मान से रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकांत ने सम्मानित किया। आगामी 17 सितम्बर की रात्रि में दूधिया रौशनी में भव्य फाइनल मैच का समापन…

Read More

भाजपा नेता स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा को प्लास्टिक से ढका, मामला दर्ज रांची। राजधानी रांची के बिरसा चौक के पास भाजपा नेता स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा को शनिवार को किसी ने प्लास्टिक से ढक दिया है। इसके बाद इस मामले को लेकर स्थानीय लोग काफी उग्र हो गये और मामले को लेकर थाना पहुंचे। इस मामले को लेकर जगरनाथपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। रांची पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है और इस मामले में जो भी संलिप्त रहेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। भाजपा की नाराजगी कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा…

Read More

पटना। बिहार को रविवार यानी 15 सितम्बर को चार वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। गया-नवादा-किऊल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच चलने वाली वंदे भारत, दुमका होकर भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत, गया- हावड़ा के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन और टाटानगर से गोमो के रास्ते पटना तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया जायेगा। भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत का शेड्यूल भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुक्रवार को सफल रहा। रविवार को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। इस ट्रेन को बांका होकर चलाया जा रहा है। रविवार को यह…

Read More

नवादा। जिले में मेसकौर प्रखंड के सहबाजपुर सराय पंचायत स्थित सामूहिक विवाह भवन सीतामढ़ी में शनिवार को जन सुराज संविधान सभा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। अध्यक्षता सहबाजपुर सराय पंचायत के मुखिया राकेश कुमार ने किया। संचालन जनसुराज विचार मंच के जिला संवाद सारथी अजय कुमार ने किया। बैठक बाद जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता मसीह उद्दीन ने बताया कि बैठक में जन सुराज के संविधान के प्रारुप पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा दो वर्षों से पदयात्रा में सही लोग,…

Read More

विशेष चुनावी बरसात में उभरे दावेदारों की टर्र-टर्र से कार्यकर्ता और समर्थक नाराज सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई, तो भाजपा को हो सकती है परेशानी दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, लेकिन कइयों की समाज और संगठन में भूमिका शून्य नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में विधानसभा के चुनाव अक्टूबर-नवंबर में संभावित हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी ताकतें झोंक दी हैं। कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी झारखंड पहुंच चुकी है। उसने रांची, पलामू, हजारीबाग और धनबाद में पार्टी नेताओं के साथ संभावित प्रत्याशी को लेकर चर्चा शुरू कर…

Read More

गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नाथपंथ के इतिहास पर दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग की असिस्‍टेंट प्रोफेसर डॉ. पद्मजा सिंह की पुस्‍तक ‘नाथपंथ का इतिहास’ का लोकार्पण शनिवार को किया। प्रमाणिक साक्ष्‍यों से भरपूर, नाथपंथ के रहस्‍यों को खोलती यह पुस्तक इस विषय पर किसी इतिहासकार द्वारा लिखित अब तक की यह तीसरी पुस्‍तक है। इसे नाथपंथ और उससे संबंधित विषयों पर शोध करने वाले अध्येताओं के लिए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण और उपयोगी माना जा रहा है। शनिवार को दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय में विश्‍वविद्यालय और हिन्‍दुस्‍तानी एकेडेमी उत्‍तर प्रयागराज (भाषा विज्ञान उत्‍तर प्रदेश शासन) के संयुक्‍त तत्‍वावधान…

Read More

मेरठ। मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने लंबे समय से एक ही जगह जमे 149 सिपाहियों का स्थानांतरण कर दिया है। एक साथ इतने पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अपराध को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा लगातार पुलिसकर्मियों को इधर-उधर कर रहे हैं। अभी हाल में 10 थानेदारों को स्थानांतरित किया गया। जबकि शुक्रवार की देर रात एसएसपी ने बड़े पैमाने पर सिपाहियों को स्थानांतरित किया है। एसएसपी ने एक ही थाने में लंबे समय से जमे सिपाहियों के ट्रांसफर किए…

Read More

कोलकाता। राज्य स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के बाहर पिछले पांच दिनों से सड़कों पर धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के मंच पर जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में धरना खत्म करने की अपील की है। उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि यह आखरी बार है। इसके बाद वह फिर प्रयास नहीं करेंगी। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने भी अपना रुख साफ किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि धरना तो अभी खत्म नहीं होगा लेकिन वे मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, जूनियर डॉक्टर अब भी अपनी पांच मांगों…

Read More

करीना कपूर खान स्टारर ‘द बकिंघम मर्डर्स’ 13 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म देशभर में सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। देशभर में पहले दिन फिल्म के सिर्फ 1300 शो हुए। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की इसकी जानकारी सामने आ गई है। करीना कपूर खान स्टारर ‘द बकिंघम मर्डर्स’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह क्राइम थ्रिलर 13 सितंबर को…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विजयवाड़ा से नई दिल्ली के बीच इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। नायडू ने विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर एक नए प्रवेश और निकास मार्ग का भी शुभारंभ किया। मंत्री के कार्यालय ने एक्‍स पोस्‍ट पर एक बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री नायडू ने विजयवाड़ा-नई दिल्ली के बीच इंडिगो की उड़ान का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर एक नए प्रवेश और निकास मार्ग का भी शुभारंभ किया। इससे एयरपोर्ट पर आने-जाने…

Read More