Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। अलीपुर स्थित मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य…

Read More

गिरिडीह। रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए 14 प्रवासी मजदूरों की शुकवार को वतन वापसी हुई। सभी मजदूर शुक्रवार को सदर विधायक सुदीप्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। बताया गया कि 14 मजदूरों की वतन वापसी में विधायक सोनू की खास भूमिका रही। मजदूरों के अगुवा सिकन्दर अली ने कहा कि सउदी अरब से लौटे मजदूरों को विधायक ने शीघ्र स्वदेश वापसी का भरोसा दिलाया था। आज उन्होंने कहा कि लौटे मजदूरों को नियम से जो सरकारी सुविधा मिलनी चाहिये उन तमाम योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए श्रमिकों ने विधायक का आभार जताया। हालांकि 29 मजदूर अब भी…

Read More

रांची। राज्य 33 हजार वकीलों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। हाइकोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने ट्रस्टी कमेटी के 15 हजार अधिवक्ताओं के लिए ही स्वास्थ्य बीमा करने का निर्णय लिया है। उनकी ओर से कहा गया कि राज्य में 33 हजार हजार वकील हैं, इन सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा वकीलों के परिवार को भी स्वास्थ्य स्कीम से जोड़ने का उन्होंने आग्रह किया। उनकी ओर से…

Read More

खूंटी। झारखंड के जनजातीय समाज खासकर छाेटानागपुर के आदिवासियों के प्रमुख त्योहारों में करमा उनमें से एक है। इस पर्व की विशेषता है कि करमा का त्योहार गैर आदिवासियों में भी उसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है, जितना आदिवासी समाज। भले ही दोनों की पूजा विधियों और परंपरा में अंतर है, पर सभी जगह करम पेड़ की डाली को गाड़कर उसकी विधि विधान से पूजा की जाती है। कहीं-कहीं करम पेड़ की ही पूजा करने की परंपरा है। गैर आदिवासियों के घरों में पंडित-पुरोहित पूजा कराते हैं, जबकि आदिवासी समाज में पाहन पूजा कराता है और करम-धरम…

Read More

रांची। नामकुम थाना के हहाप गांव में सौतेले भाई ने अपने भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की शिनाख्त मनु पाहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हाहाप पंचायत के सदस्य एतवा पाहन अपने सौतेले भाई मनु पाहन को चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पैसे की विवाद को लेकर यह घटना घटी है। आनन- फानन में उसे रिम्स ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी…

Read More

पलामू। जिले के चैनपुर प्रखंड के सलतुवा के लोभरवा टोले में हाथियों के झुंड ने दो एकड़ में लगी धान व मक्के की फसल रौंद दिया। आठ घंटे तक चार भाइयों के परिवार की जान हलक में अटकी रही। शुक्रवार सुबह पांच बजे हाथी जंगल की ओर गए, तब राहत मिली। हाथियों की संख्या 25 से 30 बताई गई है और इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हाथियों के द्वारा शिवव्रत सिंह की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचाया गया है। उनके अलावा उनके भाई सरयू सिंह, प्रभु सिंह, और शंकर सिंह की फसल को भी नष्ट कर दिया गया है।…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी में शुक्रवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर से स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रत हो गई। घटना में कार पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पटना निवासी सोनू कुमार (22), कौशल कुमार (22), राहुल कुमार (25), शत्रुघ्न सिंह (25) के रूप में हुई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। कार सवार युवक पटना से रजरप्पा जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी मे पीछे से किसी वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कोडरमा…

Read More

लाखों बहनों को करम पर्व की पूर्व संध्या पर खुशियों का उपहार -बोकारो के लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया में कार्यक्रम की तैयारी पूरी -अब तक 45,36,597 महिलाओं को मिली है सम्मान राशि आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करम पर्व की पूर्व संध्या पर मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं-बहनों के बैंक खाते में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करेंगे। बोकारो के लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया में शुक्रवार को कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का…

Read More

रांची। सचिवालय में तीसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। सचिवालय सेवा संघ के बैनर तले सचिवालय सेवा के पदाधिकारी-कर्मचारी गुरुवार को भी सामूहिक अवकाश पर रहे। तीन दिनों में फाइलों का अंबार लग गया। लगभग 10 हजार फाइलों का मूवमेंट पूरी तरह से रूक गया। संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार से सचिवालय सेवा के पदाधिकारी-कर्मचारी काम पर वापस लौटेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति बनायी जायेगी। बताते चलें कि सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी-कर्मचारी अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर पिछले तीन महीने से आंदोलनरत हैं। कार्मिक सचिव छुट्टी पर गये कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो भी…

Read More

मनोज कुमार के यहां से एक करोड़ के डुप्लेक्स और जमीन के कागजात मिले – रांची के बड़गाई जमीन घोटाला से जुड़े मामले में एसीबी की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जमीन घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने हजारीबाग एसडीओ शैलेश सिन्हा के हजारीबाग और गिरिडीह ठिकानों से 22 लाख से ज्यादा नगद, जमीन से जुड़े कई दस्तावेज और बैंक पासबुक बरामद किया है। वहीं बड़गाई अंचल के पूर्व सीओ मनोज के ठिकानों से भी कई कागजात जब्त किये गये हैं। इसमें एक डुप्लेक्स का कागज मिला है, जिसकी कीमत एक करोड़…

Read More

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जामताड़ा में चिंता जाहिर की -कहा, आवाज ही उठा सकते हैं विधायक, विकास का काम तो सरकार को ही करना है आजाद सिपाही संवाददाता जामताड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आदिवासियों की घटती संख्या अलार्मिंग सिचुएशन है। पहाड़िया जनजातियों की मौत और घटती आदिवासियों की जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधायक केवल आवाज उठा सकते हैं। विकास का काम तो सरकार को करना है। बाबूलाल गुरुवार को भाजपा एसटी मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जामताड़ा…

Read More