Author: shivam kumar

306 करोड़ की लागत से निर्मित वर्कशॉप और टेकलैब के भवन का किया उद्घाटन पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिला के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मढ़ौरा में 306.63 करोड़ रुपये की लागत से वर्कशॉप एवं टेकलैब के नवनिर्मित भवन का गुरुवार को उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 59.93 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अलावे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मढ़ौरा में 300-300 की क्षमता वाले दो छात्रावासों का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सारण जिले के मढ़ौरा प्रखण्ड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कई योजनाओं का उद्घाटन और अनावरण किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने राजकीय…

Read More

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यहां कॉन्स्टेंटिनोव्स्की पैलेस में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का संगठन) के दो दिवसीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यह मुलाकात कॉन्स्टेंटिनोव्स्की पैलेस के मार्बल हॉल में हुई। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने यह जानकारी दी। अब पुतिन से कुछ ब्रिक्स प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी संभव है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इससे पहले पुतिन से प्रतिनिधियों की मुलाकात होने की संभावना के संकेत दिए थे। ब्रिक्स प्रतिनिधियों की दो दिवसीय 14वीं बैठक 11 सितंबर को रूस…

Read More

पेशावर। पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन अभियान को लगातार धक्का लग रहा है। मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा में इसका जबरदस्त विरोध हो रहा है। पिछले 24 घंटे में इस अभियान से जुड़े एक कार्यकर्ता, तीन सुरक्षा कर्मचारियों की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। इस्लामाबाद से छपने वाले समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत के बाजौर और दक्षिण वजीरिस्तान जिलों में बुधवार को तीन स्थानों पर हमले किए गए। इन घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मियों, एक पोलियो कार्यकर्ता और दो मजदूरों की जान चली गई और 12 अन्य घायल हो गए। बाजौर की सालारजई तहसील में सशस्त्र हमलावरों ने एक…

Read More

रांची। राज्यपाल ने संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को राज भवन में रांची के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से प्रकाशित वार्षिक राजभाषा गृहपत्रिका “सोहराई” के चतुर्थ अंक का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने इसके प्रकाशन के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी।

Read More

13 सितंबर 1948 को देश के पहले उप प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने उस सत्ता के खिलाफ सैन्य मुहिम शुरू करने का आदेश दिया, जिसे वे ‘भारत के पेट में कैंसर’ मानते थे। इसकी सर्जरी के लिए सरदार पटेल ने निजाम की हुकूमत वाले हैदराबाद में भारतीय सेना के ऑपरेशन पोलो को हरी झंडी दी, जो पटेल के मुताबिक देश की सुरक्षा के लिए जरूरी था। क्षेत्रफल के लिहाज से तब हैदराबाद रियासत इंग्लैंड और स्काटलैंड के कुल भूभाग से कहीं ज्यादा बड़ी थी। 11 सितंबर, 1948 को मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हो गया, जिसके बाद भारत…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर पेरिस पैरालंपिक-2024 में ऐतिहासिक 29 पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित करने वाले पैरा-एथलीटों से मुलाकात की। एक घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा-एथलीटों से बातचीत की और पेरिस में उनकी सफलता की कहानियां सुनी। उल्लेखनीय है कि भारत ने ऐतिहासिक पैरालंपिक अभियान में 29 पदक (7 स्वर्ण, 9 रजत, 13 कांस्य) जीते, जो 2021 में टोक्यो में जीते गए 19 पदकों के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर है। पेरिस में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग…

Read More

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने उषदेव इंटरनेशनल से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में 43.52 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। कुर्क कर गई संपत्तियों में भूमि, भवन और बैंक खातों में सावधि जमा के रूप में पड़ी राशि शामिल है। इडी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मेसर्स उषदेव इंटरनेशनल लिमिटेड [यूआईएल] और अन्य द्वारा बैंक धोखाधड़ी के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत संपत्तियों को कुर्क किया है। इडी के अधिकारियों ने बताया कि इडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो [सीबीआई], बैंक सुरक्षा और धोखाधड़ी क्षेत्र [बीएस और एफसी] शाखा, मुंबई द्वारा भारतीय दंड…

Read More

रांची। जेबीवीएनएल के रांची एरिया बोर्ड जीएम (महाप्रबंधक) पीके श्रीवास्तव समेत 16 बिजली अफसरों का तबादला कर दिया है। पीके श्रीवास्तव का तबादला निगम मुख्यालय में महाप्रबंधक (सेल एंड परचेज) में कर दिया गया है। वहीं जमशेदपुर एरिया बोर्ड के जीएम श्रवण कुमार को महाप्रबंधक एपीटी निगम मुख्यालय, धनजंय कुमार महाप्रबंधक एपीटी को निगम मुख्यालय में जीएम आइटी और निगम मुख्यालय के महाप्रबंधक तकनीकी सुनील कुमार को जीएम मेदिनीनगर एरिया बोर्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। मनमोहन कुमार बने रांची जीएम जीएम के अलावा कई डिप्टी जीएम का भी तबादला…

Read More

संथाल में एनआरसी लागू किये बिना घुसपैठियों की शिनाख्त और वापस भेजने की कार्रवाई संभव नहीं संथाल में बढ़े मदरसे, मुस्लिमों को गिफ्ट डीड के जरिये दी जा रही एसपीटी एक्ट की जमीन रांची। संथाल इलाके में बांग्लादेशी मूल के लोगों की घुसपैठ को रोकने और इसकी जांच मामले को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र सरकार ने अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है। अपने हलफनामे में केंद्र सरकार ने यह माना है कि पिछले कुछ वर्षों में संथाल की डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आया है। केंद्र ने संथाल की मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराते हुए कहा…

Read More

अररिया। समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में शिक्षा विभाग के योजनाओं का क्रियान्वयन एवं ससमय योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण कार्य सम्पन्न कराने हेतु डीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंताओं, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अररिया के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अररिया जिले के सरकारी विद्यालयों में असैनिक निर्माण कार्य यथा अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण, शौचालय निर्माण, विद्यालय भवन की मरम्मति, रसोई घर की मरम्मति, शौचालय की मरम्मति, विद्यालय का विद्युतीकरण एवं पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पीएचईडी के कुल 590 योजनाओं, एलएईओ…

Read More

रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में रांची से सटे बिजूपाड़ा निवासी आरती की मौत 6 सितंबर को हो गयी थी। आरती 31 अगस्त को दौड़ में शामिल हुई थी, जहां वो बेहोश हो गयी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी गुरुवार को आरती के परिजनों से मिलने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि आरती की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। उनके निधन से परिवार में मातम छाया हुआ है। एक नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा दे सरकार इस दौरान अमर बाउरी ने कहा कि…

Read More