नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। लगातार लिवाली होने के बावजूद पहले एक घंटे का कारोबार होने तक दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही बने हुए थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। इसके साथ ही पिछले सत्र के दौरान चिपमेकर कंपनियों के शेयर में आई गिरावट की वजह…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार में डिजिटल विकास, तकनीकी नवाचार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति-2026 की जानकारी देते हुए गूगल को राज्य में अपना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा…
नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की गयी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय बढ़ाने, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुशासन, साझेदारी और डेटा आधारित प्रणालियों के बेहतर उपयोग पर चर्चा होगी। नीति आयोग के अनुसार इस वर्ष बैठक का विषय ‘विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के समग्र विकास और कल्याण के लिए साझा रणनीति तैयार करना है। बैठक प्रधानमंत्री मोदी के ‘टीम इंडिया’ के विजन के…
रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने विधानसभा परिसर में हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। आदित्य साहू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर में पहुंचकर ऐसा माहौल बनाने…
रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव की स्क्रूटनी प्रक्रिया को लेकर पिछले 24 घंटे से जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। भारी विवादों, तीखी बहसों और विपक्षी आपत्तियों के बीच निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन पर लगा होल्ड हटा लिया गया है। चुनाव अधिकारी ने सभी पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद नथवाणी के नामांकन पत्र को पूरी तरह वैध (Valid) करार दिया है। इस फैसले के आते ही विधानसभा परिसर के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस मंजूरी के बाद अब झारखंड में राज्यसभा की रेस बेहद…
रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर विधानसभा परिसर में जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस हंगामे के बीच कांग्रेस के थिंक-टैंक और देश के दिग्गज कानूनविद् सलमान खुर्शीद को विधानसभा के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया, जिसके कारण वह स्क्रूटनी की बहस में शामिल नहीं हो सके। इस घटना से नाराज कांग्रेस विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग पूरी तरह से भाजपा के ‘रिमोट कंट्रोल’…
रांची। झारखंड में सूचना आयुक्तों का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चार नामों पर अपनी सहमति जता दी है। सहमति के बाद लोकभवन से फाइल वापस राज्य सरकार को भेज दी गई है। अब औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आयुक्त अपना पदभार ग्रहण करेंगे। जिन नामों पर राज्यपाल की सहमति मिली है उनमें अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य खलखो और शिव पूजन पाठक शामिल हैं। यह नियुक्ति सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत की जा रही है, जिससे राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इससे पहले झारखंड में सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर…
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री पद पर सबसे लम्बे समय तक और लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री होने का रिकार्ड बनाने वाले नरेन्द्र मोदी को विश्व भर के नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेन्द्र मोदी अपने पहले विदेशी दौरे पर भूटान गए थे। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए उन्हें अपना मित्र, भाई और मार्गदर्शक बताया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्रीलंका की प्रतिबद्धता को रेखांकित…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के मौके पर मंगलवार को यहां दीनदयाल मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ‘विकसित भारत के अमृत काल: 12 साल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ नाम की इस प्रदर्शनी में बदलते भारत की छवि दर्शायी गयी है, जो राष्ट्र निर्माण, किसान-गरीब उत्थान और विभिन्न क्षेत्रों में हुए ऐतिहासिक बदलावों को प्रदर्शित करती है। नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज…
रांची। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनजातीय समाज के महानायक और ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अमर प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। अमित शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ऐतिहासिक ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया था। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया तथा जल,…
