Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा स्थित मदन चक्की के समीप रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान फ्रांसिस बाकची उर्फ सोनू के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फ्रांसिस बाकची गाढ़ाबासा में स्वर्गीय कामेश्वर झा के मकान में किराये पर रह रहा था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि उसकी शादी परसुडीह के…

Read More

रांची। झारखंड के फिल्मकारों के लिए गर्व की बात है कि नौरस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फिल्म का चयन प्रतिष्ठित विवेकानंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, कोलकाता और श्रीलंका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से राज्य की फिल्म प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अमित अक्षत ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विवेकानंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तहत फिल्म का प्रदर्शन 21 जून को कोलकाता के साइंस सिटी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल सात कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि तीन कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई। शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान देश में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ, जबकि मार्केट कैप में गिरावट के मामले में दूसरा…

Read More

– एक सप्ताह में 4,690 रुपये तक सस्ता हुआ सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार को जबरदस्त गिरावट का रुख नजर आ रहा है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में आज सोना 2,740 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,960 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। चेन्नई में सोने की कीमत में 2,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,740 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बावजूद अभी भी चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है। सोना की तरह ही चांदी की कीमत में…

Read More

रांची। रांची के मांडर थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस का दावा है कि युवती के साथ रहने वाले युवक ने ही केरल से कुछ स्थानीय युवकों को इस वारदात के लिए उकसाया था। फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रात भर चली पुलिस की कार्रवाई घटना सामने आने के बाद रांची पुलिस…

Read More

दोनों सीटों पर दावा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुलाएंगे विधायकों की बैठक, सोमवार को होगा नामांकन रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। रविवार को मीडिया से बातचीत में बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शाम को सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। रात्रि भोज के दौरान गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों पर फैसला हो जायेगा और सोमवार को नामांकन दाखिल किया जायेगा। बघेल ने कहा कि कांग्रेस की तरह अब सब कन्फर्म हो गया है। दोनों सीटों की स्थिति क्लियर…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों, खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक परेशानियों को बढ़ा दिया है। महंगाई के कारण घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और आम उपभोक्ताओं की रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस दावे का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने संसद…

Read More

जमशेदपुर। अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए एक सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में रविवार को महासभा के संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि लोधी समाज लंबे समय से विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इसके बावजूद समाज के पास अपना कोई सामुदायिक भवन नहीं है, जिसके कारण बैठकों, सामाजिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों के संचालन में लगातार कठिनाइयों का सामना…

Read More

रांची। झारखंड प्रवास के दूसरे दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची से बोकारो जाते समय कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रामगढ़ और बोकारो जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, जयघोष और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। यात्रा के क्रम में रामगढ़ के निर्मल महतो चौक और मांडू के छतरपुर में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रामगढ़ जिले के गोला और चितरपुर तथा बोकारो जिले के पेटरवार, जैनामोड़ और…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित होगी। रविवार को जारी बयान में परविंदर सिंह ने कहा कि देश में पहले से ही पेट्रोल, डीजल और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे समय में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने…

Read More

पटना। चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में संभावित गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) के लिए याचिका दाखिल की। उनके साथ उनके दोनों निजी सुरक्षा कर्मियों (बॉडीगार्ड) ने भी अदालत से राहत की मांग की है। यह याचिका एडीजे अनुराग वर्मा की अदालत में दायर की गई है। खान सर के न्यायालय पहुंचने की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में हलचल बढ़ गई। बड़ी संख्या में उनके समर्थक, छात्र और मीडिया प्रतिनिधि वहां पहुंच गए। देशभर में अपनी लोकप्रियता के कारण खान सर…

Read More