कोलकाता। आरजी कर अस्पताल कांड में अब तृणमूल कांग्रेस विधायक सुदिप्त रॉय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे के आसपास केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) के अधिकारियों ने सुदिप्त रॉय के सिंथी मोड़ के पास बीटी रोड स्थित घर पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद थे। साथ ही, सुदिप्त रॉय के स्वामित्व वाले निजी अस्पताल में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुदिप्त रॉय श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं और आरजी कर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन भी हैं। इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य…
Author: shivam kumar
ढाका। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने रावजान (चटगांव-6) के पूर्व सांसद (एबीएम) फजले करीम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया । उन्हें देररात ब्राह्मणबारिया के अखौरा के सीमावर्ती क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जनसंपर्क अधिकारी शरीफुल इस्लाम ने आज सुबह इसकी पुष्टि की। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, चौधरी अवैध रूप से भारत भागने की फिराक में थे। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से वह भूमिगत थे। उनके खिलाफ चट्टोग्राम में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबियों की धरपकड़ तेजी के…
काठमांडू। नेपाल अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 101वां सदस्य देश बन गया। भारत की राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को एक कार्यक्रम में नेपाल ने इस गठबंधन में सहभागी होने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन अंतर-सरकारी संगठन है। इसे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने शुरू किया है। नई दिल्ली में बुधवार को विदेश मंत्रालय समारोह में नेपाल की तरफ से भारत में कार्यवाहक राजदूत सुरेंद्र थापा ने इस पर हस्ताक्षर किए। इस समारोह में विदेश मंत्रालय के आर्थिक कूटनीति तथा बहुपक्षीय आर्थिक संबंध डिविजन के प्रमुख संयुक्त सचिव अभिषेक…
लीमा। पिछले साल जेल की सलाखों से बाहर आए पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें कैंसर था। दिवंगत नेता की पुत्री केइको फुजीमोरी में बुधवार यह सूचना एक्स हैंडल पर साझा की। केइको ने इसी साल जुलाई में कहा था कि उनके पिता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह जेल से छूटने के बाद बेटी के घर पर रह रहे थे। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अल्बर्टो को दुनिया तानाशाह के रूप में भी जानती है। हालांकि सत्ता संभालने के बाद उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को…
नयी दिल्ली/रांची (आजाद सिपाही)। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। निमोनिया की शिकायत होने के बाद उन्हें 19 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। परिवार ने अस्पताल को सीताराम येचुरी के शव को दान कर दिया है। उनके निधन पर देशभर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सीताराम येचुरी भारत…
बांग्लादेशी घुसपैठ पर केंद्र ने हाइकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा -संथाल परगना में 44 से घट कर 28 फीसदी हुई आदिवासी आबादी – मुस्लिम आबादी 40 फीसदी तक बढ़ी -इसाई की आबादी छह हजार गुना बढ़ी -संथाल मे राज्य ही कर रही एसपीटी एक्ट की अवहेलना -मुस्लिमों को गिफ्ट डीड के जरिए दी जा रही जमीन आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड हाइकोर्ट में राज्य में डेमोग्राफिक बदलाव से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अपना जवाब दाखिल किया है। केंद्र की ओर से दाखिल किये गये काउंटर एफिडेविट में हाइकोर्ट को बताया गया है कि झारखंड के…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के निर्देश पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) जल्दी ही 9 कैरेट सोने से बने आभूषणों की हॉलमार्किंग को भी अनिवार्य करने जा रहा है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण पिछले कुछ अरसे से देश में 9 कैरेट सोने से बने आभूषणों की मांग में भी काफी तेजी आई है। ऐसी स्थिति में इस सोने की शुद्धता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। इसी वजह से केंद्र सरकार ने 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर हॉल मार्किंग को अनिवार्य करने का फैसला लिया है। भारतीय मानक ब्यूरो ने 9 कैरेट गोल्ड से बने आभूषणों…
– सोने के भाव में 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछाल – चांदी ने 500 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार तीन दिन से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। आज सोने के भाव में 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का उछाल आया है। इसी तरह चांदी ने आज 500 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। सोने के भाव में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 73 हजार रुपये के स्तर को पार करके 73,410…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। महत्वपूर्ण बात ये रही कि बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद शेयर बाजार लगातार हरे निशान में ही बना रहा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत और निफ्टी 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर मजबूती बनी हुई है। अमेरिका में कल आए महंगाई के आंकड़ों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया, जिससे वॉल स्ट्रीट…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 72 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 67 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.43 डॉलर यानी 0.61 फीसदी की उछाल के साथ 71.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.36 डॉलर यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 66.67…
