पिता की मौत होने की खबर पाकर मलाइका अरोरा मुंबई लौट आई हैं। उनके पिता अनिल अरोरा ने आज सुबह मुंबई के बांद्रा में जिस बिल्डिंग में रहते थे, उसकी छत से कूदकर आज सुबह 9 बजे के करीब अपनी जान दे दी। जब अनिल अरोड़ा का निधन हुआ तो उस वक्त मलाइका अरोड़ा मुंबई में नहीं थीं। वह काम के सिलसिले में पुणे में थी। अब वह अपने पिता के घर बांद्रा पहुंच गई हैं। मलाइका के घर पहुंचने के कुछ वीडियो पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए हैं। इस वीडियो में मलाइका की बहन अमृता भी नजर आ…
Author: shivam kumar
– निवेशकों को 1 दिन में 2.26 लाख करोड़ की लगी चपत नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। दिन के पहले सत्र में खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने मजबूती हासिल की लेकिन दूसरे सत्र में बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज…
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदिम जनजातीय समाज के लोगों की हो रही मौत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने तीन घटना का जिक्र करते हुए समुचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि आपको अवगत कराना चाहता हूं कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है। आये दिन आदिवासी खासकर विलुप्त हो रहे आदिम जनजातीय समाज के भाई-बहनों की मृत्यु इलाज के अभाव में हो रही है, लेकिन प्रशासन जिम्मेदारी लेने के बजाय एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहा है। बच्ची ने पिता के…
जमशेदपूर। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन को लेकर गोपाल मैदान में हो रही तैयारियों का बुधवार को जायजा लिया। प्रधानमंत्री उस दिन कई रेल का उद्घाटन और परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, नंदजी प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
रांची। टेंडर घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल की जमानत अर्जी याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गयी। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। संजीव लाल की ओर से 31 अगस्त को जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गयी थी। दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में इडी ने बीते दिनों आलमगीर आलम, संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। पूर्व में इडी ने 6 मई 2024 को कई इंजीनियर, ठेकेदार, कॉन्ट्रैक्टर और आलमगीर…
रांची। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओइएफसीसी) ने झारखंड के प्रधान सचिव (वन) को एक पत्र लिखा है, जिसमें राज्य सरकार को महारत्न पीएसयू एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सड़क मार्ग से कोयले के परिवहन के मामले में कानून के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया है। यह सामाजिक कार्यकर्ता मंटू सोनी द्वारा एमओइएफसीसी को की गयी एक शिकायत के जवाब में है। सोनी ने एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सड़क मार्ग से कोयला परिवहन को रोकने की मांग की है, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और कार्यालय ज्ञापन (इसी) का दुरुपयोग करके महारत्न पीएसयू…
रांची। रघुवर सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों की आय से अधिक संपति मामले की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले में एसीबी ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। एसीबी ने अपने जवाब में कई अहम खुलासे किये हैं। एसीबी ने हाइकोर्ट में दिये अपने जवाब में कहा है कि रघुवर दास कैबिनेट की मंत्री लुइस मरांडी ने अपने शपथ पत्र में जो पैन नंबर दिया है, वह सही नहीं है। राज्य सरकार की जांच एजेंसी एसीबी ने गोपनीय तरीके से सत्यापन कर यह जानकारी हाइकोर्ट में दी है। इसके…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामनुजगंज जिले में बड़ी लूट हुई है। घटना बुधवार दोपहर 1.50 बजे की है। यहां बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुस कर 8 किलो सोना लूट लिया। घटना रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम की दुकान में हुई है। ज्वेलरी शॉप के संचालक राजेश सोनी पर बदमाशों ने कट्टे की बट्ट से हमला किया और गोली मारने की धमकी देकर वहां से फरारा हो गये। मिली जानकारी के अनुसार तीन बदमाश बाइक में सवार होकर ज्वलेरी शॉप पहुंचे। इसके बाद उन्होंने संचालक और वहां के कर्मचारियों पर हमला किया। उन्होंने धमकी देकर 15 मिनट के…
देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सारागढ़ी की लड़ाई की गवाह है। भारत का कोई भी व्यक्ति इसे भूल नहीं सकता। बात 1897 की है। 12 सितंबर को इस लड़ाई में 36 सिख रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार से ज्यादा अफरीदी और ओरकजई आदिवासियों से लोहा लिया था। सिख सैनिकों का नेतृत्व हवलदार ईशर सिंह ने किया। वे आत्मसमर्पण करने के बजाय अपनी सारागढ़ी सेना चौकी की रक्षा करते हुए बलिदान हो गए। सारागढ़ी की लड़ाई को आत्म-बलिदान के इतिहास में सबसे अच्छे उदाहरणों में से एक…
एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ के साथ एक अनोखा एक्शन अनुभव मिलेगा। ‘युध्रा’ एक्शन से भरपूर फिल्म है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में हजारों फैंस और मीडिया के सामने एक्शन से भरपूर ट्रेलर 2 को लॉन्च किया है। ऐसे में हाई-एनर्जी वाले ट्रेलर और कैची गानों के बाद अब सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल के साथ दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है। एक्शन और एक्साइटमेंट से भरपूर युध्रा के दूसरे ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी की निडरता और राघव जुयाल के निभाए गए खतरनाक विलेन शफीक के बीच एक खतरनाक लड़ाई दिखी है। इसके साथ…
बिहारशरीफ। नालन्दा जिले के बिहार थाना अंतर्गत अम्बेर चौक के पास स्थित एक निजी मकान में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और जुआ खेलते हुए 14 जुआड़ियों को हिरासत में लेकर न्यायिक जांच के लिए मंडल कारा बिहारशरीफ भेज दिया हैं। बिहारशरीफ सदर के आरक्षी उपाधीक्षक नुरुल हक ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि अम्बेर चौक पर स्थित एक निजी मकान में जिसमें पहले एक स्कूल संचालित होता था। अवैध शराब का भंडारण किया गया है और शराबियों व जुआरियों का जमावड़ा लगा…
