Author: shivam kumar

उधमपुर। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ उस समय हुई जब सेना की पहली पैरा के जवान पुलिस के साथ आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खंदारा टॉप पर पहुंचे। क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान मौके पर छिपे हुए आतंकवादियों ने दोपहर करीब 12.50 बजे तलाशी दलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए जंगल क्षेत्र में अतिरिक्त बल…

Read More

गिरिडीह। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रेड क्रॉस भवन में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक रक्त अधिकोष भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल गंगवार ने गिरिडीह रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए शीघ्र ब्लड बैंक भवन का निर्माण करने की उम्मीद जताई ताकि इसका लाभ जरूरतमंदों को मिल सके। कार्यक्रम का संचालन सचिव विवेश जालान ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार ने किया। इसके पूर्व राज्यपाल का स्वागत अध्यक्ष सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने किया। रेड क्रॉस परिवार के सचिव विवेश जालान ने राज्यपाल को…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नामकुम स्टेशन से शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आशुतोष कुमार और मन्नू कुमार शामिल हैं। दोनों बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 24 शराब की बोतल बरामद की गई है। एएसआई रवि शेखर ने बुधवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट रांची के स्टाफ तथा फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के देख-रेख में हटिया…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर चारों ओर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर बाजार स्थित बड़ा तालाब के समीप राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल में इस बार पुआल की कारीगरी दिखेगी। पूरा पंडाल धान के वाल से बनाया जाएगा, जिसका रूप काल्पनिक है। पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित ने बुधवार को कहा कि पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जोर-जोर से शुरू हो चुका है। इसे मेदिनीपुर जिले के तपन दास के जरिये 6 जून से बनाया जा रहा है। 13 टन पुवाल से गोलाकार पंडाल का निर्माण किया जा रहा…

Read More

हजारीबाग। झारखंड उत्पाद सिपाही दौड़ प्रतियोगिता का निरीक्षण करने उपायुक्त नैंसी सहाय आज सुबह सात बजे हजारीबाग के पदमा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पहुंची। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि 9 सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले इस दौड़ में प्रतिभागियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने आज ट्रेनिंग सेंटर के मेडिकल कैंप,रात्रि में रुकने की व्यवस्था, मेडिकल कैंप में दवाइयां की उपलब्धता, शौचालय आदि का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि पदमा में चल रही उत्पाद सिपाही दौड़ प्रतियोगिता संचालित किया जा रहा है तथा सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल हैं। मौके पर उन्होंने दौड़ में शामिल हो…

Read More

काठमांडू। सत्तारूढ़ गठबंधन को प्रतिनिधि सभा के डिप्टी स्पीकर इन्दिरा राना मगर के खिलाफ महाभियोग लाने का रास्ता साफ हो गया।गठबंधन ने इसके लिए दो तिहाई सांसदों के हस्ताक्षर जुटा लिए हैं। विपक्ष भी एकजुट होकर इसका सामना करने की तैयारी कर रहा है एक दिन पहले मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक में डिप्टी स्पीकर को हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्णय के साथ संसद में नेपाली कांग्रेस और एमाले पार्टी के सांसदों ने डिप्टी स्पीकर से इस्तीफे की मांग की। इस पर न सिर्फ इंदिरा राना मगर की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने विरोध किया बल्कि उनके…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने बहुप्रतीक्षित प्रेसिडेंशियल डिबेट (बहस) में मंगलवार रात एक-दूसरे पर आरोपों के तीखे वार चलाए। कभी कमला भारी पड़ती दिखीं तो कभी ट्रंप। मंच पर आते ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप से हाथ मिलाया। और फिर अगले 90 मिनट तक उनकी आपराधिक दोषसिद्धि और कोविड से निपटने के तरीके को लेकर उनकी आलोचना की। दिलचस्प यह है कि अमेरिका के इतिहास में पिछले आठ साल से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की तरफ से हाथ नहीं मिलाया गया। सुश्री हैरिस ने कहा, यह पन्ना…

Read More

साउथ सिनेमा की कहानियां और उन्हें स्क्रीन पर पेश करने का तरीका हमेशा अनोखा रहा है। फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’, ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ ने अपनी अलग कहानियों और भव्य सेटिंग्स से दर्शकों को प्रभावित किया है। अब ऐसी ही एक भव्य फिल्म दर्शकों के सामने आ रही है, जिसका नाम है ‘देवरा: पार्ट 1’ इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। किरदारों की वेशभूषा, उनका स्टाइल, जबरदस्त एक्शन, हैरतअंगेज फाइटिंग सीन और समुद्र में एक्शन सीन ट्रेलर के दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। ‘देवरा’ के ट्रेलर में सबसे पहली चीज जो सबका ध्यान खींचती है, वह है फिल्म…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी ने आज एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। सोने के भाव में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 73 हजार रुपये के स्तर से नीचे लुढ़क कर 72,980 रुपये से लेकर 72,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,910 रुपये से लेकर 66,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं कीमत में आई तेजी के…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज ऑटो,…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं यूरोपीय बाजार में दबाव का माहौल बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज गिरावट के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना और आर्थिक सुस्ती की आशंका के बीच अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान असमंजस में कारोबार करता नजर आया। इस ऊहापोह के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 93 अंक की कमजोरी के साथ बंद…

Read More