रांची। मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि लापुंग प्रखंड के ग्राम महुंगांव में एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के निर्माण से न केवल लापुंग प्रखंड बल्कि संपूर्ण मांडर विधानसभा क्षेत्र में हॉकी की नयी प्रतिभा सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच प्रखंडों में वैसी हजारों खेल प्रतिभाएं ह, जो न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम रौशन करने की क्षमता रखती है। मंगलवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम महुंगांव में 4 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बननेवाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास करते हुए श्रीमती तिर्की…
Author: shivam kumar
ये लोग इतना जादूगर है कि नोट छापनेवाली मशीन घर पर रख लिया है, विधायकों को खरीदने के लिए, पार्टी को तोड़ने के लिए कोरोना में गलत सूई लगा दिया, हमको भी लगा दिया, पता नहीं कब मर जायेंगे चील-कौवों की तरह इनके नेता मंडरा रहे हैं, इनके गुरु भी आनेवाले हैं आजाद सिपाही संवाददाता जमशेदपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में थे। इन दौरान उन्होंने 555 करोड़ 83 लाख 80 हजार की योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन किया। इसमें पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर 303 करोड़ 54 लाख 84 हजार की…
रांची। निर्दलीय विधायक सरयू राय मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ और आक्रामक हो गये हैं। उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर शहर में आपराधिक घटनाएं पुलिस-प्रशासन के नियंत्रण से बाहर हो गयी हैं। राजनीतिक दबाव का माहौल बन जाने से पुलिस प्रशासन पूरी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। नतीजा है कि शहर में अपराध नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं। अपराधी गिरोह को सत्ताधारी समूह का संरक्षण श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर के चुनिंदा अपराधी गिरोहों को सत्ताधारी समूह का संरक्षण मिल रहा है। स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता की भूमिका इसमें अग्रणी है। नतीजा…
रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेमंत सोरेन के राजनीतिक गिद्ध वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम इस तरह की भाषा नहीं बोलते, लेकिन सत्ताधारी दल के लोग झारखंड को चील कौवे की तरह नोच-नोच कर खा रहे हैं। जल जीवन मिशन के पैसे को बर्बाद कर दिया गया। यह भ्रष्टाचार की अति है और अन्याय की पराकाष्ठा। यहां सत्ताधारी दल के लोगों के पास से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं। वह मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। झारखंड में कोई सुरक्षित…
प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन का उद्घाटन एवं 236 चलंत पशु चिकित्सालय वाहन का शुभारंभ किया राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में विकास की लंबी लकीर खींची रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार तथा कृषि विभाग का उद्देश्य एवं लक्ष्य राज्य में किसान वर्ग को मजबूती प्रदान करना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड गांवों का प्रदेश है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर लोगों का जुड़ाव खेती-बाड़ी के कार्यों से है। विगत चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किसान वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन और नीति निर्धारण किया गया है, जो आने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवगठित अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) की पहली गवर्निंग बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। एनआरएफ का उद्देश्य उद्योग, शिक्षा, और सरकारी विभागों और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग स्थापित करना और वैज्ञानिक और संबंधित मंत्रालयों के अलावा उद्योगों और राज्य सरकारों की भागीदारी और योगदान के लिए परस्पर तालमेल का एक तंत्र तैयार करना है।
काठमांडू। केपी शर्मा ओली के नेपाल का प्रधानमंत्री बनते ही चीन के पक्ष में एक के बाद एक निर्णय किए जा रहे हैं। इस क्रम में ओली सरकार ने पहले चीनी सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया। इसके बाद नेपाल के पूर्वाधार विकास के लिए दी जाने वाली परियोजना काे बीआरआई के तहत करने की घोषणा की गई। अब पिछले पांच साल से रुके चीन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास को फिर से आगे बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। नेपाली सेना ने नेपाल और चीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास को फिर से…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस (सीएसईपी) के मानद अध्यक्ष और प्रतिष्ठित फेलो राकेश मोहन ने मंगलवार को यहां मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात का विस्तृत ब्यौरा अभी नहीं मिला है। वित्त मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस (सीएसईपी) के मानद अध्यक्ष और प्रतिष्ठित फेलो राकेश मोहन ने राजधानी नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्री कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की है। सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस (सीएसईपी) एक स्वतंत्र भारतीय सार्वजनिक नीति…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गये। रक्षा राज्यमंत्री चार दिनों तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपने दौरे में संजय सेठ मेलबर्न शहर जायेंगे, जहां युद्ध स्मारक में बलिदान हुए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ रक्षा राज्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम भी होगा। वहीं रक्षा राज्यमंत्री मेलबर्न शहर में ही आयोजित डिफेंस एक्सपो में भाग लेंगे और भारतीय रक्षा उद्योग की पवेलियन का भ्रमण करेंगे। इस दौरान रक्षा विज्ञान और तकनीकी से जुड़े…
कोलकाता। कोलकाता की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को सीबीआइ की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सुनवाई के लिए वर्चुअल मोड में पेश करने की अपील की थी। संदीप घोष की मौजूदा सीबीआइ हिरासत आज समाप्त हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि से सीबीआइ ने विशेष अदालत से अपील की थी कि उन्हें वर्चुअल मोड में पेश किया जाए क्योंकि जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद संदीप घोष के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सीबीआइ ने वर्चुअली…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। आआपा ने अब 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों में से 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। आआपा की ओर से दूसरी सूची जारी करने का अर्थ है कि आआपा और कांग्रेस के बीच राज्य में गठबंधन की संभवना लगभग समाप्त हो गई है और दोनों पार्टियां अकेले चुनावी मैदान में उतरेंगी। साढौरा से रीता बामनिया, थानेसर से कृष्ण बजाज,…
