कोलकाता। उत्तरबंग और बर्धमान मेडिकल कॉलेज के बाद अब आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ‘डर का माहौल’ बनाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के कुछ डॉक्टरों पर डर और धमकी का माहौल बनाने का आरोप लगा है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई गई है और कुछ नाम भी दिए गए हैं। इन आरोपों के आधार पर अस्पताल प्रशासन ने 51 डॉक्टरों को तलब किया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के ऑफिस से एक नोटिस जारी कर इन आरोपों की जानकारी दी गई है। सोमवार को स्पेशल काउंसिल की बैठक में रेजिडेंट…
Author: shivam kumar
पटना/समस्तीपुर। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को समस्तीपुर में अपनी आभार यात्रा के दौरान कहा कि केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नहीं कर रही है। अपनी आभार यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजग गठबंधन पर निशाना साधा है।उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता संवाद कार्यकम से पहले समस्तीपुर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नही कर रही है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार और सम्राट चौधरी द्वारा आभार यात्रा…
फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 03 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़को का फारबिसगंज विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी ने आज उद्घाटन किया। इस सड़क का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 02 करोड़ 92 लाख 413 रुपये की लागत से डोरिया सोनापुर से मुसहरी टोला तक 3.531 किलोमीटर निर्माण हो चुका है। वही, इस सड़क का इसी योजना के तहत ही 80 लाख 05 हजार 311 रुपये की लागत से रमई पंचायत में पासवान टोला 16 रोड से ब्राह्मण टोला तक 1100 मीटर निर्मित…
भागलपुर। जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में पार्षद पति सह भाजपा नेता शशि मोदी पर अपराधियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि शशि मोदी पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह जमीन पर गिरे तो अपराधियों ने गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्से में धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके साथी गोलू तिवारी पर भी हमला कर दिया गया। घटना में गम्भीर रूप से घायल पार्षद पति और उनके साथी को आनन फानन में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है बीते रात करीब 12 बजे…
पूर्वी चंपारण। जिले के मुफस्सिल व पिपराकोठी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ (गांजा) की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद सोमवार देर शाम पीपरा कोठी थाना क्षेत्र में एनएच 28 किनारे एक झोपड़ी में छुपा कर रखे लगभग 27 बंडल गांजा जिसका वजन करीब चार क्विंटल है,उसे छापेमारी कर बरामद किया गया। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गयी है।हालांकि इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे।जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।छापेमारी टीम में सदर 2 डीएसपी जितेश कुमार पाण्डेय व…
थलपति विजय तमिल सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता हैं। विजय अब एक्टिंग छोड़कर हमेशा के लिए राजनीति में आ जाएंगे। इसकी घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं। विजय उतनी ही फिल्में करने जा रहे हैं, जितनी उन्होंने इस घोषणा से पहले साइन की थीं। इसके बाद उन्होंने कहा है कि वह हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़कर राजनीति में सेटल होने जा रहे हैं। हाल ही में थलापति की फिल्म गोट दर्शकों के सामने आई है। साउथ सिनेमा के एक्शन हीरो कहे जाने वाले एक्टर थलापति विजय की फिल्म गोट 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म को…
कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री रश्मिका को फिल्म पुष्पा से प्रसिद्धि मिली है। रश्मिका अब पुष्पा-2 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच रश्मिका के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर आई है। रश्मिका ने अपने एक एक्सीडेंट की खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। पाेस्ट के अनुसार पिछले महीने रश्मिका एक्सीडेंट हुआ था। इस पोस्ट से रश्मिका ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “नमस्ते, आप कैसे हैं? पिछले कुछ दिनों से मैं…
‘फिर आए हसनी दिलरुबा’ की अभिनेत्री तापसी पन्नू और लेखिका-निर्माता कनिका ढिल्लन एक नई फिल्म के लिए फिर साथ आ रहे हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो शेयर कर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म का नाम ‘गांधारी’ रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। गांधारी अथक दृढ़ संकल्प से भरी एक दिलचस्प कहानी का वादा करती है। फिल्म में तापसी पन्नू एक मिशन पर एक उग्र मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स द्वारा कथानक का वर्णन इस प्रकार किया गया है। इस फिल्म के लिए तापसी एक बार…
नई दिल्ली। एलायंस एयर अपने बेंगलुरु उड़ान का संचालन 01 अक्टूबर, 2024 से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) के टर्मिनल 1 से टर्मिनल 2 पर स्थानांतरित करेगी। एयरलाइन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि सभी यात्रियों को सूचित किया जाता है कि एक अक्टूबर, 2024 से एलायंस एयर के उड़ान का संचालन बेंगलुरु केआईए हवाई अड्डे पर टर्मिनल 1 से टर्मिनल 2 पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.allianceair.in पर जाएं, या 044 42554255 या 044 3511 3511 पर संपर्क करें। दरअसल केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल-1 इंडिगो,…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डिवीज लेबोरेट्रीज, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, पावर…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस चमकीली धातु की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर चांदी ने आज 700 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। सपाट स्तर पर कारोबार होने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 73,010 रुपये से लेकर 72,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,940 रुपये से लेकर 66,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं कीमत में आई…
