Author: shivam kumar

मंत्री ने कहा-भारत जल्द ही लिथियम-आयन बैटरी के निर्यात की स्थिति में होगा नई दिल्‍ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि देश का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार वर्ष 2023 तक एक करोड़ इकाई सालाना बिक्री के आंकड़े को छू लेगा। इससे पांच करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। उन्‍होंने कहा कि भारत जल्द ही लिथियम-आयन बैटरी निर्यात करने की स्थिति में होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजधानी नई दिल्‍ली में आयोजित सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के 64वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। गडकरी ने कहा कि भारत भविष्य…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से विश्व आर्थिक मंच (डब्‍ल्‍यूईएफ) के संस्‍थापक और कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. क्लॉस श्वाब ने मंगलवार को यहां मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मसलों पर बातचीत हुई। हालांकि, इसका पूरा ब्‍योरा अभी मिल पाया है। वित्‍त मंत्रालय ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि विश्व आर्थिक मंच के संस्‍थापक और कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. क्लॉस श्वाब ने नई दिल्‍ली स्‍थि‍त नार्थ ब्‍लॉक स्थित वित्‍त मंत्री कार्यालय में केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की है। उल्‍लेखनीय है कि विश्व आर्थिक मंच एक गैर-लाभकारी एवं अंतरराष्‍ट्रीय…

Read More

अररिया। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम उलेमाओं और विद्वानों का कांफ्रेंस 12 सितंबर को नागरिक अधिकार मंच के बैनर तले फारबिसगंज के एक विवाह भवन में आयोजित किया जाएगा,जिसको लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है।तैयारी को लेकर गठित तैयारी समिति की एक बैठक मंगलवार को आलम टोला में मंच के अध्यक्ष शाहजहां शाद की अध्यक्षता में हुई,जिसमे कांफ्रेंस को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के संयोजक शाहजहां शाद ने बताया कि कांफ्रेंस की तैयारी पुरी कर ली गई है। इस कान्फ्रेस में मुख्य अतिथि के तौर पर ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के राष्ट्रीय…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। इस शिकायत पत्र में राज्य सरकार ने दोनों नेताओं पर झारखंड के विभिन्न समुदायों के बीच में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं, राज्य के शीर्ष अफसरों को धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस संबध में पत्र सरकार के प्रधान सचिव वंदना डाडेल की ओर से 2 सितंबर को चुनाव आयोग को लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने झूठे बयान दिये। ऐसे बयान से राज्य, राज्य के…

Read More

साइबर क्राइम पर कंट्रोल के लिए प्रतिबिंब एप के लिए झारखंड पुलिस पुरस्कृत डीजीपी अनुराग गुप्ता और गुंजन कुमार को अमित शाह ने दिया प्रशस्ति पत्र नयी दिल्ली। साइबर क्राइम को रोकने की दिशा में निरंतर सफलता के लिए झारखंड पुलिस को पुरस्कृत किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह की और से झारखंड पुलिस को दिल्ली में प्रशस्ति पत्र दिया गया है। बता दें कि दिन-ब-दिन बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए झारखंड पुलिस ने प्रतिबिंब नाम का एप बनाया है। इस एप की मदद से पुलिस अधिकारियों को अपराधियों तक पहुंचने और उनको गिरफ्तार करने में कई…

Read More

पार्टी में तानाशाही की घुटन और अपमान के चलते पार्टी से इस्तीफा देना ही बेहतर लगा: संजय मेहता रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को पार्टी के अध्यक्ष को पत्र लिखकर संजय ने कहा कि ह्यभगवान बिरसा मुंडा, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर, नीलांबर पीतांबर, सिदो कान्हू, चांद- भैरव, फूलो झानो, जयपाल सिंह मुंडा, रघुनाथ महतो, तिलका मांझी, शहीद निर्मल महतो, बिनोद बिहारी महतो, शहीद शेख भिखारी, नादिर अली, जय मंगल पांडेय समेत सभी अन्य क्रांतिकारियों, महापुरुषों के सपनों का झारखंड बनाने…

Read More

मुरादाबाद। बीते वर्ष की भांति इस साल भी शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत पात्र 2486 बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल पाया। वर्ष 2023-24 में भी 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए थे। वर्तमान शिक्षण सत्र के लिए चार बार लाटरी निकाली जा चुकी है, लेकिन, इन चार में आवंटित बच्चों के प्रवेश अभी तक नहीं हो पाए हैं। मामले में जिलाधिकारी ने प्रवेश न लेने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के लिए फाइल अपने पास मंगवा ली हैं। जिले में पब्लिक स्कूलों की मनमानी के चलते लाटरी में नाम में आवंटित 5,912 में…

Read More

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में नयी सूची तैयार करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रोक लगा दी है। इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यूपी शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्हें अपना संवैधानिक हक जरूर मिलना चाहिए। साथ ही, सरकार इस मामले में अपना ईमानदार रूख़ अपनाए, ताकि इनके साथ कोई भी ना इन्साफी ना हो। उल्लेखनीय है कि उच्च…

Read More

कानपुर। बाबूपुरवा एसीपी कार्यालय में तैनात पेशकार हेड कांस्टेबल शाहनवाज खान को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि पेशकार ने एक एससी एसटी के मामले में प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को लेकर 20 हजार रुपये की घूस मांगी थी। सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय (एसीपी) में हेड कांस्टेबल शाहनवाज खान पेशकार के पद पर तैनात है। कुछ दिन पूर्व भी वह लखनऊ से तबादला कर कानपुर कमिश्नरेट आया था। आरोप है कि एक एससी-एसटी गाली गलौज मामले में प्रगति करने के नाम पर पेशकार ने पीड़ित से 20 हजार रुपये की…

Read More

कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के मोयना में हुए भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां की हत्या के मामले में अपनी जांच को तेज कर दिया है। सोमवार रात एनआईए की टीम ने इस मामले से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, एनआईए अधिकारियों ने सोमवार रात की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस मामले की जांच एनआईए को अप्रैल में कलकत्ता हाईकोर्ट के एकल-न्यायाधीश पीठ, न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता के आदेश के बाद सौंपी गई थी। शुरुआत में इस मामले की जांच पश्चिम…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संविधान के अनुच्छेद 167 (सी) के तहत राज्य कैबिनेट के सभी फैसलों की जानकारी राजभवन को भेजने का अनुरोध किया है। यह अनुरोध हाल ही में कोलकाता के राज्य संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजभवन की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार अनुच्छेद 167 के प्रावधानों के तहत मुख्यमंत्री का कर्तव्य है कि वे राज्य के मामलों के प्रशासन और विधायिका के प्रस्तावों से…

Read More