Author: shivam kumar

गोरखपुर। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा रामूडीहा में आग लगने की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में पांच मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र पाल सिंह तुरंत हरकत में आए और बिना देरी किए सदर अस्पताल, गोरखपुर पहुंचे। वहां उन्होंने घायल बच्चों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। विधायक के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया और…

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन अधिकारियों को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री, संभाग-1, इंदौर), टीके जैन (अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग-1) और अंशु दुबे (उपयंत्री, संभाग-1, इंदौर) को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है। लोकायुक्त टीम ने आरोपी जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, जबकि टीके जैन को कार्यालय परिसर के पोर्च के नीचे से एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अंशु दुबे…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य की जनता इस बार ‘कमल’ चिन्ह वाली सरकार को सत्ता में लाने के लिए तैयार है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, उनकी पार्टी का आत्मविश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल की जनता ने पिछले 15 वर्षों में भय और दबाव की राजनीति देखी है, इसलिए अब लोग बदलाव चाहते हैं। रेखा गुप्ता ने कहा, “इस बार बंगाल में कमल चिन्ह की सरकार बनने जा रही…

Read More

रांची। रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के बगल में मंगलवार की सुबह बाइक सवार तीन अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। गोलीबारी में घायल भार्गव सुबह के समय मंदिर पूजा करने गया था। घायल भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी के रहने वाला है। वहीं, गोल्डन सिटी इंडिया नाम से कंपनी संचालित करते है। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायल को उठाकर इलाज के लिए सिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पारस हॉस्पिटल ले जाया गया है। गोलीबारी की घटना में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएम मॉल के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण व्यक्ति की मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से…

Read More

खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के खूंटी टोली में मंगलवार सुबह निशा देवी नामक 35 वर्षीय महिला ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, निशा देवी खूंटी टोली में महादेव महतो के घर में रह रही थी। वह मूल रूप से सिमडेगा जिले के ठेठई टांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनपाल गांव की निवासी थी। घटना की सूचना पुलिस को मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मिली। सूचना मिलते ही खूंटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Read More

नोएडा। नोएडा में 13 अप्रैल को हुई श्रमिका हिंसा के मामले में पुलिस ने रविवार की देररात को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद से हुई पूछताछ के बाद की गई है। दोनों बिगुल मजदूर दस्ता के सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों 13 अप्रैल को नोएडा में मौजूद थे तथा मास्टरमाइंड से लगातार संपर्क में थे। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नोएडा पुलिस ने रविवार देर रात इस हिंसा के संदर्भ में हिमांशु ठाकुर पुत्र रामकुमार ठाकुर निवासी ग्राम नियर…

Read More

काठमांडू। अमेरिकी विदेश मंत्रालय में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के सहायक विदेशमंत्री समीर पॉल कपूर तीन दिनों के नेपाल दौरे पर सोमवार को काठमांडू पहुंचे। काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, वे आज सुबह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत नेपाल के विदेश मंत्रालय के अधिकारी और अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत ने किया। भारतीय मूल के समीर पॉल कपूर, नेपाल के बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली नई सरकार के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से काठमांडू पहुंचे हैं। नेपाल में नई सरकार बनने के बाद विदेशों से आने वाले कपूर सबसे बड़े…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस-सुरक्षाबलों की बदमाशों और विद्रोहियों के बीच हुई झड़प में तीन पुलिस वालों की जान चली गई। दोनों घटनाओं में कई अन्य घायल गए। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। उधर, क्वेटा प्रेस क्लब के सामने आम नागरिकों का लंबे समय से चल रहा अनशन जारी है। यह लोग पाकिस्तान सरकार से जबरन गायब किए गए और किए जा रहे लोगों का विवरण जारी करने की मांग कर रहे हैं। दुनिया न्यूज चैनल और द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को…

Read More

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की बहुचर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 14 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी इस हिट जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 58 करोड़ रुपये का कारोबार कर यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को अक्षय और प्रियदर्शन की कॉमिक टाइमिंग अब भी पसंद है। फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 19 करोड़ रुपये पहुंच गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फिल्म ने और ऊंची…

Read More

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,770 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में आए उछाल के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज…

Read More