Author: shivam kumar

काठमांडू। प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के साथ सत्ता साझेदार घटक दल ने सरकार छोड़ने की चेतावनी दी है। सरकार में मंत्री रहे घटक दल के नेता के तरफ से आए इस तरह के बयान से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रचण्ड सरकार में शामिल दूसरी सबसे प्रमुख घटक दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के तरफ से सरकार में युवा तथा खेल मंत्री रहे विराज भक्त श्रेष्ठ ने आज सरकार से समर्थन वापसी पर विचार करने का बयान देकर गठबन्धन में असंतुष्टि रहने की बात को साबित कर दिया। अपनी ही पार्टी की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विराज…

Read More

येरुशलम। हमास के खात्मे के लिए चल रहे इजराइल के अभियान को शनिवार को झटका लगा है। हमास के मजबूत गढ़ रफाह में हमास के भीषण धमाके में 8 इजराइली जवानों की मौत हो गई। इसे पिछले कई महीनों में किये गये अब तक का सबसे घातक हमला कहा जा रहा है। हमास के खात्मे के लिए इजराइल रफाह में व्यापक सैन्य अभियान चला रहा है। जिसमें इजराइल को भी समय-समय पर हमास के जवाबी कार्रवाई में खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इजराइल की सेना ने शनिवार को कहा कि दक्षिणी गाजा में किये गए एक विस्फोट में उसके…

Read More

इस समय कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धीमी है। ‘चंदू चैंपियन’ पिछले साल कार्तिक आर्यन की फिल्मों का सबसे कम ओपनिंग डे कलेक्शन है। फिल्म ‘शहजादा’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने पहले दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 5 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। कबीर खान के निर्देशन में बनी ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को रिलीज हुई थी। कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। संजय दत्त ने अपनी टीम के साथ बागेश्वर धाम के बालाजी महाराज के दर्शन किए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इससे जुड़े वीडियो को बागेश्वर धाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। संजय दत्त कल 15 जून को शाम 4 बजे मुंबई से बागेश्वर धाम के लिए निकले थे। वे शाम 6 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद संजय दत्त बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए और सबसे पहले बालाजी महाराज के दर्शन किए। फिर परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया।…

Read More

रांची। पंडरा इलाके के पंचवटी ज्वेलर्स में अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में रांची पुलिस के हाथ अब तक खाली है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की है लेकिन रांची पुलिस अब तक अपराधियों को नहीं पकड़ पाई हैं। रांची पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है फिलहाल इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। आपको बता दें यह घटना गुरुवार को रांची में लुटेरों ने आठ मिनट में 60 लाख के गहने लूट…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 19 जून को होगी। सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन होगा। सड़क,पुल सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर मुहर लग सकती है।

Read More

रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में इन दिनों स्पॉयल्स सिस्टम (राजनीति और सरकार में संरक्षण प्रणाली) की काफी चर्चा हो रही है। इसपर उन्होंने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रविवार को एक ट्विट किया। कहा ह्लब्यूरोक्रेसी में ह्लस्पॉयल्स सिस्टमह्व एक प्रचलित शब्द है। यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें अधिकारियों के ट्रांसफर, पोस्टिंग, और दायित्व का आधार मेरिट न होकर चापलूसी, घूसखोरी, लॉबिंग और सिंडिकेट होता जा रहा है। हाल ही में आपकी (चंपई सोरेन) समीक्षा बैठक के दौरान, हमारे राज्य के कुछ युवा आइएएस/आइपीएस अधिकारियों में…

Read More

रांची। राजधानी रांची में लगातार सेक्स रैकेट का खुलासा जारी है। रविवार को भी रांची पुलिस ने अरगोड़ा चौक के पास स्थित होटल मौर्या में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में दो लड़कियां समेत तीन लोग गिरफ्तार किये गये हैं। गिरफ्तार लड़कियों में एक बिहार के हाजीपुर की और दूसरी बंगाल की रहने वाली है। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गयी, जिसमें आपत्तिजनक हालत में दो लड़कियां और एक लड़के को पकड़ा गया, रेड के दौरान कुछ लोग भागने में कामयाब हो गये। पुलिस…

Read More

– डीएम मानवेंद्र सिंह ने जन्म प्रमाण पत्र में रिपोर्ट न लगाने पर कार्रवाई की मुरादाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार रात्रि जिले के डिलारी ब्लाॅक के ग्राम करनपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कुलगौरव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम करनपुर निवासी मनीष कुमार ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु बीते मार्च माह में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपित ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र पर आज तक रिपोर्ट नहीं लगाई गई थी। शासकीय कार्यों में उदासीनता बरतने पर जिलाधिकारी शनिवार की रात डीडीओ को…

Read More

लखनऊ। लखनऊ के मलिहाबाद थाना प्रभारी सुरेश सिंह पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र व भाजपा नेता विकास किशोर ने सपा के लिए काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी की सपाई कार्यशैली के चलते विकास किशोर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा से धन लेकर मलिहाबाद एसएचओ भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसा रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद कौशल किशोर के पुत्र भाजपा नेता विकास किशोर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आकाश मौर्या के विरुद्ध धारा 354 के मुकदमे को मलिहाबाद थाना प्रभारी…

Read More

बुलंदशहर। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा संविधान न कभी खतरे में था और न कभी होगा। भारत में कानून का शासन है और यह भारत की हजारों साल पुरानी परंपरा है। रविवार को अपने पैतृक जिला बुलंदशहर पहुंचे आरिफ मोहम्मद खान ने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी गठबंधन की तरफ से संविधान के खतरे में होने का डर दिखाए जाने की बात पर कहा कि संविधान में समय-समय पर संशोधन होते रहे हैं और संविधान का जो मूल ढांचा है उसकी अपनी एक…

Read More