चतरा: झारखंड के चतरा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी व्यवस्था और इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। सदर थाना क्षेत्र के भोज्या गांव में एक तालाब में डूबने से मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस त्रासदी से परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि चतरा सदर अस्पताल में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि मृतकों के पोस्टमार्टम के बदले अस्पताल के एक सफाईकर्मी ने पीड़ित परिवार से 5,000 रुपये की अवैध वसूली की। ढाई हजार नकद, ढाई हजार ऑनलाइन संवेदनहीनता की हद तो तब पार…
Author: shivam kumar
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच और उपचार की सुविधाओं का विस्तार करने का बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी सदर अस्पतालों और राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक कैंसर जांच केंद्र स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर लगाने से बचाना और जिला स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के आदेश के बाद, संयुक्त सचिव ने झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को पत्र लिखकर सभी परियोजनाओं में रेडिएशन सेंटर, एमआरआई और सीटी स्कैन इकाइयों के लिए स्थान सुरक्षित…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की मजबूती और बढ़ गई। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का रुख बना हुआ था। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान पॉजिटिव नोट पर कारोबार करते रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 84.78 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की…
जामताड़ा। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 3624 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 2262 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1362 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 2261 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1363 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार (भा.प्र.से.) ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज के साथ जीबीसी सीएम…
हीटवेव का रेड अलर्ट! अगले 72 घंटे और बढ़ेगी गर्मी, बारिश की उम्मीद नहीं रांची। झारखंड में गर्मी ने अब विकराल रूप ले लिया है। रविवार को राजधानी रांची का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया, वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों का पारा 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। कड़क धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान रहती हैं, और घर से निकलने के लिए लोग सैकड़ों बार सोच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पछुवा हवा के कारण आने वाले दो दिनों में तापमान और दो से तीन डिग्री बढ़…
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में हुए मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। आज रविवार सुबह रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक और गंभीर रूप से घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया। 14 अप्रैल को हुए इस दर्दनाक हादसे में कुल 36 मजदूर झुलसे थे, जिनमें से अब 12 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि वेदांता पावर प्लांट हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार ने उपचार के दौरान आज दम तोड़ दिया। रायगढ़ स्थित लखीराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती झारखंड…
धनबाद/कोलकाता: संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धनबाद पुलिस को ऐतिहासिक सफलता मिली है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के करीबी सहयोगी शैफी उर्फ ‘मेजर’ को दुबई के अजमान से भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी से गिरोह के गुर्गों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को रविवार शाम तक धनबाद लाया जाएगा, जहां उससे गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य अपराधों को लेकर गहन पूछताछ होगी। सूत्रों के मुताबिक शैफी लंबे समय से झारखंड के व्यापारियों…
भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम को “निंदनीय और कष्टकारी” बताया। उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में आंदोलन और “नारी शक्ति वंदन पदयात्रा” निकालने की घोषणा की है। वे आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता काे संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र इस समय एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है और संसद में जो घटनाक्रम देखने को मिला, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हाेंने भावुक टिप्पणी…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण और कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हो रही है। शहर में इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 26,560 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। हालांकि कुछ अभ्यर्थी निर्धारित समय पर केंद्र नहीं पहुंच पाने के कारण परीक्षा से वंचित भी रह गए। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी…
महिला आरक्षण में आने वाली हर रुकावट को खत्म कर के रहेंगे सिर्फ वक्त का इंतजार है -कांग्रेस का सिद्धांत लटकाना, भटकाना, अटकाना और समाज में भ्रम फैलाना -समाजवादी पार्टी महिला विरोधी, नारी सब भूल जाती है, अपना अपमान कभी नहीं नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात साढ़े आठ बजे महिला आरक्षण बिल को लेकर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा पाये, इसके लिए वह सभी महिलाओं से माफी मंगाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए देशहित सर्वोपरि है। कांग्रेस, डीएमके, सपा जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की…
