Author: shivam kumar

कोयंबटूर। कोयंबटूर जिले के वालपाराई पहाड़ी मार्ग स्थित 13वें हेयरपिन मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक बेकाबू पर्यटन वैन खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक ही स्कूल में कार्यरत 7 शिक्षिकाओं सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई। केरल के मलप्पुरम क्षेत्र से 13 लोग वैन में वालपाराई घूमने आए थे। वालपाराई में घूमने के बाद वे पोल्लाची के रास्ते केरल लौट रहे थे। तभी वालपाराई पहाड़ी मार्ग के 13वें हेयरपिन मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो बैठा वाहन, सुरक्षा दीवार से टकराकर लगभग 800 फीट गहरी खाई में गिरकर 9वें हेयरपिन…

Read More

चेन्नई। राज्य में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांंधी शनिवार को यहां पहुंचेंगे। डीएमके गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी को 28 सीटें आवंटित की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा सुबह 11:10 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे चेन्नई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:45 बजे तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। वहां होने वाली जनसभा में वे 11:55 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक भाग लेंगे। इसके बाद, पोन्नेरी…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। इस बड़े प्रशासनिक निर्णय के तहत 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है और कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। शुक्रवार को गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को अधिकारियों का मूवमेंट आॅर्डर भी जारी कर दिया गया। 11 जिलों में नए एसपी की तैनाती इस स्थानांतरण सूची की सबसे बड़ी विशेषता 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का बदला जाना है। प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से सरकार ने पाकुड़, सरायकेला-खरसांवा,…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी नगर निकाय के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पवन पांडेय ने शनिवार को बयान जारी कर विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. पांडेय ने कहा कि जब देश में महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो सभी दल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की बारी आती है, तब कुछ दल पीछे हट जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि यह…

Read More

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में अपराधियों का मनोबल इन दिनों चरम पर है। पुलिस प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनते जा रहे बेखौफ हमलावरों ने शुक्रवार देर शाम कतरास थाना क्षेत्र के सोनारडीह में एक और दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय संगठन सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी समर्थक शुभम यादव को उनके ही घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से आसानी से फरार हो गए। गोलीबारी के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ…

Read More

चिरांग। असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो उठा। आक्रोशित भीड़ ने वन विभाग के कई वाहनों और कार्यालय परिसर में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों के मुताबिक वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में वन विभाग एवं पुलिस ने 25 आदिवासी लोगों को बीते गुरुवार को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में रखा गया था। इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोग बड़ी संख्या…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में चट्टोग्राम ( पुराना नाम चटगांव) की एक अदालत ने प्रख्यात हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को एक मामले में जमानत प्रदान कर दी। चिन्मय ब्रह्मचारी नवंबर 2024 से सलाखों के पीछे हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट शखावत हुसैन ने गुरुवार को जमानत आदेश जारी किया। हिंदू संत के खिलाफ अनेक मामले दर्ज हैं। इसलिए अभी उन्हें न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा। उन्हें चट्टोग्राम जेल में रखा गया है। इससे पहले उन्हें ढाका उच्च न्यायालय से बहुचर्चित देशद्रोह मामले में जमानत प्राप्त हो चुकी है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, जिस मामले में हिंदू संत को जमानत…

Read More

तेहरान। ईरान में करीब 48 दिनों तक चले इंटरनेट प्रतिबंधों के बाद आंशिक राहत मिली है। देश में अब गूगल सर्च सेवा बहाल कर दी गई है, जिससे आम नागरिक फिक्स्ड लाइन और मोबाइल इंटरनेट के जरिए सर्च इंजन का उपयोग कर पा रहे हैं। हालांकि, इंटरनेट कनेक्टिविटी अब भी पूरी तरह स्थिर नहीं हो सकी है और कई जगहों पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां एक ओर गूगल सर्च की वापसी हुई है, वहीं जीमेल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं अब भी बंद हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में इंटरनेट सेवाएं…

Read More

वाशिंगटन/बेरूत/तेल अवीव। इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम (सीज फायर) हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि लेबनान और इजराइल के राष्ट्राध्यक्षों ने इस पर अपनी सहमति जता दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ”मैंने आज लेबनान के राष्ट्रपति जनरल जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। दोनों ही 10 दिन के सीज फायर पर सहमत हो गए हैं। दोनों नेताओं ने सहमति जताई है कि अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए वे पूर्वी समय के अनुसार शाम पांच…

Read More

रांची। नोएडा के सेक्टर-63 में 13 अप्रैल को हुई हिंसक घटना की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में झारखंड से जुड़े दो युवकों की सक्रिय भूमिका सामने आई है। एक आरोपी हजारीबाग का निवासी है, तो दूसरा जमशेदपुर का। दोनों पर पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहकर सोशल मीडिया के जरिए माहौल भड़काने और भीड़ जुटाने का आरोप है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आरोपियों ने मजदूरों को भड़काने के लिए अलग-अलग मैसेजिंग ग्रुप बनाए। वेतन वृद्धि के नाम पर भड़काऊ संदेश और अफवाहें फैलाकर लोगों को इकट्ठा किया गया। तकनीकी जांच में कई सोशल मीडिया…

Read More

मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 मई को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव रांची। झारखंड में मनरेगा कर्मियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मियों ने राज्य सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई है। संघ की ओर से घोषणा की गई है कि 25 अप्रैल को गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र स्थित मंत्री आवास पर राज्यव्यापी महाधरना और फरियाद यात्रा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मियों के जुटने की संभावना है। कर्मियों ने…

Read More