नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में हरिवंश के लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी और इसे सदन के गहरे विश्वास का प्रतीक बताया। राज्यसभा में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश का पुनर्निर्वाचन उनके अनुभव, संतुलित कार्यशैली और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि उपसभापति के रूप में हरिवंश ने न केवल सदन की कार्यवाही का कुशल संचालन किया है, बल्कि अपने पूर्व अनुभवों से सदन को समृद्ध भी किया है, जिससे सदन का माहौल और अधिक परिपक्व हुआ है।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी पुण्य तिथि पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने अपना जीवन ज्ञान की खोज और युवा दिमागों को आकार देने के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन सीखने की शक्ति, विनम्रता और राष्ट्र की सेवा का एक प्रमाण है। उनकी स्थायी विरासत हमें अपने जीवन में ज्ञान, अखंडता और करुणा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। केंद्रीय सड़क और परिवहनमंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व राष्ट्रपति…
पलामू। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र गहर पथरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच 03पी 0019) ने एक लूना में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन सवार किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सोले गांव निवासी इस्तखार अंसारी के 11 वर्षीय पुत्र फरोज अंसारी उर्फ बुटन, नसीम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र तोहिद अंसारी एवं 13 वर्षीय इब्राहिज अंसारी पिता अमीरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्कार्पियो चालक समेत अन्य सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस स्कॉर्पियो और लूना…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि आज के कारोबार में चांदी मामूली कमजोरी का शिकार हो गया है। शुरुआती कारोबार में सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार के दौरान 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। अंतरारष्ट्रीय बाजार में आज फिजिकल गोल्ड 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,809.16 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा हुआ…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में लगातार खरीदारी होती रही। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,041.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक…
नर्ई दिल्ली। संसद की विशेष तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन गुरुवार को राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। राज्यसभा ने सदन की पूर्व सदस्य मोहसिना किदवई और पार्श्व गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। तीन दिवसीय बैठक में कल राज्यसभा में महिला आरक्षण की राह प्रशस्त करने वाले संविधान संशोधन विधेयक और दो अन्य विधेयकों पर चर्चा शुरु होगी। आज लोकसभा में इसपर चर्चा हो रही है और कल इन्हें…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्दवान में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता, माफिया राज और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं व्याप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान 11,800 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। अंतरारष्ट्रीय बाजार में भी आज फिजिकल गोल्ड 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,820.45 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी भी आज 78.61 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर बिक रहा है। घरेलू सर्राफा बाजार में कीमत…
पटना। मुख्यमंत्री बनने के सम्राट चाैधरी एक्शन मोड में हैं । गुरुवार सुबह सम्राट सचिवालय पहुंच और सभी विभागों के प्रधान सचिवों के साथ अहम बैठक की । बैठक में प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े निर्देश दिए जा सकते हैं। दूसरी ओर बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने भी जल संसाधन विभाग का पदभार ग्रहण किया। सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली थी। फिलहाल राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ…
रांची। बोकारो की 18 वर्षीय युवती के लापता होने और उसके बाद बरामद हुए नरकंकाल के रहस्यमयी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने आदेश दिया है कि बरामद नरकंकाल और युवती के माता-पिता के DNA सैंपल की जांच कोलकाता स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (CFSL) में कराई जाए। अदालत ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने का अल्टीमेटम दिया है। RIMS में होगा पोस्टमार्टम, DGP ने दिया आश्वासन हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि बरामद नरकंकाल का पोस्टमार्टम रांची के रिम्स (RIMS) में कराया जाए ताकि मौत के कारणों की सटीक…
