Author: shivam kumar

रांची। झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की हड़ताल खत्म हो गयी है। दरअसल पिछले कई दिनों से मुखिया संघ राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा था। लेकिन अब ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से मुखिया संघ की वार्ता हो गयी है, जिसमें पांच हजार रुपये मानदेय देने पर सहमति बनी है। झारखंड के मुखियाओं को भी बिहार की तर्ज पर मानदेय दिया जायेगा। जल्द ही इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास भेजा जा सकता है। बता दें कि झारखंड के सारे मुखिया बीते 27 अगस्त से हड़ताल पर थे।

Read More

चतरा। राज्य के उद्योग व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के देवरिया पंचायत के ग्राम देवरिया में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके उपरांत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने सभी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यहां आए मामलों का त्वरित रूप से निष्पादन हो रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नवलकिशोर यादव, जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप, प्रमुख धनवा…

Read More

रांची। आम लोगों के शिकायतों का त्वरित और प्रभावकारी तरीके से समाधान के लिए सभी जिला में जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने निर्देश दिया है। डीजीपी के निर्देश के बाद रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर सभी डीएसपी के बीच थाने का बंटवारा किया है। संबंधित थाना क्षेत्र के लोग डीएसपी के पास पहुंच कर अपनी शिकायत बतायेंगे, जिस पर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही एसएसपी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन नंबर, वाट्सएप नंबर और ई-मेल एड्रेस भी जारी की है। लोग अपनी शिकायत 8987790619…

Read More

रांची। 39वीं राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत क्षेत्रीय नेत्र संस्थान रिम्स में नेत्रदाता परिवार सम्मान समारोह का न्यू ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक प्रमुख डॉ चन्द्र किशोर शाही विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में 12 नेत्रदाताओं के परिवारों को सम्मानित किया गया, जिनमें अदम्य साहस दिखाते हुए अपने प्रियजनों के नेत्र दान कर के किसी के जीवन को रौशन किया है। साथ ही नेत्रदान जैसे महादान में कई लोग अहम भूमिका निभाते हैं। जैसे पुलिस, ग्रीफ काउंसलर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, लैब तकनीशियन, वार्ड बॉय, ट्रॉलीमैन, उन सभी को…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची में 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली के दिन हाइकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी के कांके रोड में जाम में फंसने के मामले में डीजीपी को स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद डीजीपी को एसओपी के माध्यम से बताने को कहा है कि धरना-प्रदर्शन आदि के दौरान आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए क्या उपाय किये जायेंगे। कोर्ट ने मौखिक कहा कि भीड़ का मूड कोई नहीं जानता है। इसलिए किसी खास व्यक्ति की सुरक्षा में बड़े…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट में भाजपा के राष्ट्रीय नेता और पूर्व आइपीएस अधिकारी अरुण उरांव की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस बीआर सारंगी और जस्टिस अरुण कुमार राय की बेंच में सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से देश के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बहस की। उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह करते हुए जनहित याचिका की मेंटब्लिटी पर सवाल उठाया। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अभय मिश्रा ने कहा कि याचिका दायर करनेवाला व्यक्ति एक रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी हैं। इसलिए मेंटब्लिटी का सवाल नहीं उठता। अरुण उरांव ने…

Read More

गोड्डा। गोड्डा के ग्राम माल मंडरो में कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शहीद राजबीर सिंह और हरदेव सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से इन्हें शहीद का पूर्ण दर्जा दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित मंईयां सम्मान योजना सहित विभिन्न योजना की जानकारी भी दी। मौके पर प्रखंड के साक्षरता कर्मियों, प्रेरक और तेजस्विनी कर्मियों ने मंत्री को अपनी मांगों से संबंधित आवेदन सौंपा। जिस पर मंत्री ने कहा कि सरकार के सामने बातों को रखा जायेगा, ताकि पुन: इस योजनाओं को चलाया…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम से पूछा कि रांची के बड़ा तालाब से क्यों आ रही है फिर बदबू। इसके आसपास की सभी नाली के गंदे पानी को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्यों नहीं जोड़ा गया है? सिर्फ बड़ा तालाब के बगल की एक नाली को वॉटर ट्रीटमेंट से जोड़ने से काम नहीं चलेगा? बड़ा तालाब के आसपास की सभी नालियों को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ कर ट्रीटमेंट होने के बाद साफ पानी को बड़ा तालाब में जाने दिया जाये, ऐसी व्यवस्था रांची नगर निगम को सुनिश्चित करनी होगी। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने बड़ा तालाब में फिर…

Read More

जम्मू/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दोपहर जम्मू पहुंच रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच वो अपराह्न साढ़े तीन बजे भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे। यह कार्यक्रम अनुथम होटल में होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर शाह के जम्मू कार्यक्रम का ब्योरा साझा किया है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीयमंत्री जी किशन रेड्डी, राम माधव और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के भी मौजूद रहने की संभावना है। भाजपा ने राज्य के लोगों से बातकर यह संकल्प पत्र तैयार किया…

Read More

रांची। आनेवाले दिनों में मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा जायेगा। राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इसमें राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साउथवेस्ट मानसून झारखंड में सक्रिय है। इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में पड़नेवाला है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। इसलिए लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। केंद्र के अनुसार 7 सितंबर…

Read More

रांची। हिनू ( इमराल्ड होटल) के समीप से वाया डीपीएस स्कूल सेल सिटी तक एलिवेटेड कॉरिडोर, फ्लाईओवर बनाया जायेगा। पथ निर्माण विभाग ने इसकी योजना तैयार की है, जिस पर सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पथ विभाग रांची के विभिन्न इलाकों में सड़क-पुल निर्माण की योजना तैयार कर रहा है। इसी कड़ी में अब एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना बनी है। यह कॉरिडोर सुवर्णरेखा नदी के ऊपर से बनेगा, जो हिनू से डीपीएस, सेल सिटी (हरमू बाइपास) से जुड़ेगा। करीब पांच किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। पथ निर्माण विभाग ने इसके…

Read More