रांची। तीन सदस्यीय झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग को एक साल का अवधि विस्तार दिया गया है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अवधि विस्तार 1 जुलाई 2025 तक किया गया है। बताते चलें कि, झारखंड अलग राज्य गठन के लिए चलाये जा रहे आंदोलन की विभिन्न श्रेणी के आंदोलनकारियों-आश्रितों को सम्मानित करने एवं अनुमान्य सुविधा प्रदान करने के लिए आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग का गठन किया गया है। इसके जरिये कई आंदोलनकारियों को चिह्नित भी किया गया है। गठन के बाद से इसे कई बार विस्तार मिला। पिछला विस्तार दो साल 13 जुलाई…
Author: shivam kumar
रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में कुछ लोगों के द्वारा मंदिर पर ताला लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि समन्वय संस्कृति को तोड़ने का घृणित प्रयास किया जा रहा है। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मूलवासी सदान मोर्चा इस घटना की घोर विरोध और निंदा करती है। कहा लगता है, झारखंड में कानून का डर लोगों में नहीं रहा। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दिउड़ी मंदिर में पूजा करने श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। ऐसा करके श्रद्धालुओं के मन में डर और भय पैदा करने का प्रयास किया गया…
महिला नक्सली को छुड़वाने के लिए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में हॉक फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के पास परसटोला चिचरंगपुर के जंगल क्षेत्र में हाक फोर्स के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने एक सर्चिंग के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की रात हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।इस महिला नक्सली को छुड़वाने के लिए नक्सलियों के एक समूह ने पुलिस पार्टी पर हमला भी किया। गिरफ्तार नक्सली महिला पर 14 लाख रुपये का इनाम था।महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों के दौरान हत्या, हत्या के…
रांची। रांची के सिकिदिरी थाना पुलिस ने भारत माला सड़क निर्माण कार्य में लेवी की मांग करने और जान से मारने एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम टिंकु साव उर्फ माही प्रसाद है। वह रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के साकुल का रहने वाला है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत छह मार्च को बिहार के पटना निवासी अमरेश कुमार ने थाने में दो अज्ञात अपरारधियों के खिलाफ भारत माला सड़क निर्माण कार्य में लेवी की मांग करते…
रांची। पर्यटन निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा 7-9 सितंबर तक रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू लेक रिजॉर्ट में झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल 2024 के दौरान पर्यटकों के लिए पतरातू लेक रिजॉर्ट परिसर में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। वहीं तीन दिनों तक चलने वाले झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल के दौरान पर्यटक बेहद कम दर पर विभिन्न वाटर एवं लैंड बेस्ड एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकेंगे। झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल के दौरान बनाना राइड के लिए ₹100, वेक बोर्डिंग के लिए ₹300, रिंगो राइड के लिए ₹300, डिस्को राइड के…
रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के पशु आहार दुकान में मौजूद एक बुजुर्ग महिला से अपराधियों ने सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। घटना शुक्रवार की है। जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के बाउंड्री वाल के अंदर स्थित पशु आहार दुकान में झाड़ू लगा रही थी। मंजू सिंह ने बताया कि दो की संख्या में आए बाइक सवार अपराधी पहुंचे। इसमें से एक उनके घर के अंदर आया और कैल्सियम की दवा मांग उन्हें अपनी बातों में फंसाया और मौका पाकर सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला मंजू सिंह बाहर आकर चिल्लाई लेकिन तब…
सरायकेला। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों आपराधिक घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी संतोष थापा को आदित्यपुर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। इस बावत पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बीते दो सितंबर को कुख्यात अपराधी संतोष थापा के दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस, कोलकाता पुलिस और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ से संपर्क स्थापित कर सभी के संयुक्त प्रयास से अपराधी…
रांची। रांची की ओरमांझी थाना पुलिस ने चोरी के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रामगढ़ जिले के बडकी कुन्दरु निवासी साजीद अंसारी, हारुण अंसारी, आलम अंसारी, आफताब अंसारी और रामगढ़ के सुगिया महुआ टोंगरी निवासी कलीम अंसारी, आजाद अंसारी शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग कंपनी के आठ चोरी की बाइक और दो मास्टर चाभी बरामद किये गये हैं। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ की ओर से कुछ अपराधी अपराध करने…
रांची। झामुमो ने भाजपा को सलाह दी है और निवेदन किया है कि वह निगेटिव पॉलिटिक्स से बाज आए। वह हमसे राजनीतिक एवं मर्यादित लड़ाई लड़े। मौत पर राजनीति बिना तथ्य के न करे। हेमंत सोरेन की सरकार बहुत अधिक संवेदनशील है, किसी को तकलीफ देने का काम नहीं करेगी। सरकार को उत्पाद आरक्षी नियमावली में कुछ त्रुटियां नजर आईं, इसलिए सरकार ने इसकी समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसलिए भाजपा मौत पर गंदी एवं घटिया राजनीति न करे। बहुत सारे सच एक्सपर्ट के हवाले से सामने आने लगे हैं, बाकी का सच भी सबके सामने जल्द आ जाएगा।…
-निविदा में अनियमितता बरती जा रही: बाबूलाल -महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि अंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए स्वेटर (विंटर यूनीफार्म) की खरीद में अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने इस संबंध में महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। दो पन्नों के पत्र में उन्होंने सारी बातों का जिक्र विस्तार से करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। बाबूलाल ने प्रधान सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि आपके…
-कहा, विपक्ष नहीं देख सकता ग्रामीणों के चेहरे की मुस्कान आजाद सिपाही संवाददाता गुमला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर भाजपा पर करारा हमला किया। कहा कि विपक्ष का काम केवल विधायक और सांसद खरीद कर सरकार बनाना है। मुझ पर भी बहुत कोशिश की गयी, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। मुख्यमंत्री गुरुवार को गुमला के पेंद्रानी गांव में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। उन्होने कहा कि गांवों में सरकारी योजनाओं के लाभ ने ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। सफल सरकार वही है, जो जनता के चेहरे…
