Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के बहुचर्चित टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की दबिश के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मामले के आरोपी और तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (रिटायर्ड) राजकुमार टोप्पो ने रांची स्थित विशेष PMLA कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी है। अदालत की शर्तें और कार्रवाई कोर्ट ने राजकुमार टोप्पो को इस शर्त पर राहत दी है कि उन्हें सुनवाई की प्रत्येक निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से अदालत में उपस्थित होना होगा। गौरतलब है कि ईडी ने इस मामले में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में एक बार फिर संदिग्ध विस्फोटक जैसी वस्तु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर रात स्वर्णरेखा नदी के किनारे ग्रामीणों की नजर एक सिलेंडरनुमा वस्तु पर पड़ी, जिसके बाद पूरे गांव में भय का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और कुछ ग्रामीणों ने उस वस्तु को नदी से बाहर निकाल लिया। हालांकि बाद में स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा…

Read More

विद्यार्थियों की दलील- साजिश में फंसाया, जमानत न मिलने से करियर होगा बर्बाद रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर AJC योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायालय ने मामले की केस डायरी मांगी है और अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की है। आरोपियों में सुनील कुमार, किशोर कुमार, सन्नी राम, रविंद्र कुमार, दलील कुमार, शशिकांत, अभिषेक कुमार सहित अन्य शामिल हैं। सभी विद्यार्थी हैं। उनकी ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। वकील ने कहा कि यदि आपराधिक मुकदमा चला…

Read More

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई। इसके बावजूद ये दोनों सूचकांक फिलहाल हरे निशान में ही कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। आज प्रातः 10…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति समझौता होने की बढ़ती उम्मीद के बीच ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में युद्ध खत्म होने के बहुत करीब है, कह कर पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में जोश का माहौल बना दिया। एस एंड…

Read More

मांड्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत हजारों वर्षों से चलती आ रही एक जीवंत सभ्यता है, जहां परंपराओं की निरंतरता दुनिया में अद्वितीय है। बहुत कम देशों में इतनी लंबी अवधि तक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं निरंतर बनी रहती हैं। प्रधानमंत्री कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मिलकर ‘सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव पर अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि ये काफी लंबा इंतजार हुआ, लेकिन हम इसका स्वागत करते है। बसपा प्रमुख मायावती बुधवार को एक यहां पत्रकार वार्ता काे संबाेधित कर रही थीं। उन्हाेंने कहा कि यदि एससी—एसटी एवं ओबीसी समाज के हित व कल्याण के मामले में पार्टी की सुझाव की तरफ सरकार ध्यान देती तो यह बेहतर होगा। उन्हाेंने कांग्रेस-सपा पर हमला भी बाेला है। उन्हाेंने कहा कि बसपा के…

Read More

आसनसोल। आसनसोल के रेलपार इलाका स्थित इस्तेमा मैदान में बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सुप्रिमो व हैदराबाद से लाेकसभा सांसद असुरुद्दीन ओवैसी चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी दानिश अजीज समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर मैदान में उतरा, पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुसलमानों ने लंबे समय तक कभी कांग्रेस, कभी वामपंथी दलों और कभी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल पर भरोसा जताया। लेकिन किसी ने उनके…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिलाओं को साधने के लिए बड़ा चुनावी दांव चला है। पार्टी के घोषणा पत्र के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने घोषणा की है कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो बंगाल की सभी महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। बुधवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में स्मृति ईरानी ने साफ तौर पर कहा कि किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा, बंगाल की सभी महिलाओं को 3000 रुपये मासिक सहायता दी जाएगी। यही भाजपा का संकल्प है। उनके इस बयान…

Read More

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.gov.in जैसे पोर्टल्स पर भी रिजल्ट उपलब्ध है। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध करा दी गई है, जिसे DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए डाउनलोड किया जा…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होता जा रहा है। इस बीच प्रदेश में वाहन जांच को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर केंद्र और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि दमदम हवाई अड्डे पर उनकी गाड़ी के पास भी केंद्रीय बल जांच के लिए पहुंचा था। ममता बनर्जी ने कहा कि आज दमदम हवाई अड्डे पर…

Read More