Author: shivam kumar

-विधानसभा चुनाव: घोषणा पत्र के लिए समाज के सभी वर्गों और समुदायों से प्रत्यक्ष एवं डिजिटल माध्यम से सुझाव लेगी भाजपा रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा जनाकांक्षाओं के अनुरूप सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी संकल्प पत्र बनाएगी। मरांडी गुरुवार काे प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। पार्टी अपने संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने की दिशा में सार्थक पहल और प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी जो वादा करेगी उसे पूरी तरह…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलुगु भाषा दिवस के अवसर पर सभी तेलुगु भाषाई लोगों को शुभकामनाएं दी। गुरुवार को ट्वीट करके जेपी नड्डा ने कहा कि तेलुगु सिर्फ एक भाषा नहीं है बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत प्रमाण है जिसने सदियों से कलात्मक और बौद्धिक विकास में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आह्वान किया कि तेलुगु भाषा द्वारा हमारी संस्कृति को प्रदान की गई अद्वितीय विरासत और सेवाओं को याद करके तेलुगु भाषा दिवस मनाएं।

Read More

– असम विधानसभा में ‘द असम रिपिलिंग बिल 2024’ पारित -बाल विवाह राज्य के बाहर हो सकता है, लेकिन असम में नहीं होगा: डाॅ सरमा गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को सदन में कहा कि राज्य वर्ष 2026 तक राज्य में बाल विवाह पर रोक लगा दी जाएगी। बाल विवाह राज्य के बाहर हो सकता है, लेकिन असम में बाल विवाह नहीं होगा। मुख्यमंत्री डॅा सरमा विधानसभा के शरदकालीन सत्र के चौथे दिन असम सरकार के मंत्री जोगेन महन के सदन में पेश किये गये ‘द असम रिपिलिंग बिल 2024’ पर चर्चा के दौरान संबोधित कर रहे…

Read More

किशनगंज। जिले के कुर्लिकोट पिपरीथान गांव के निवासी पूर्व मुखिया पति मो. सलाम अंसारी के घर में पिछले दो महीनों में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे उनका परिवार भय और असुरक्षा की भावना से घिरा हुआ है। पहली घटना 25 जून 2024 को हुई, जब अज्ञात चोरों ने उनके घर से टीवीएस स्टार सिटी प्लस BR 37K 2078 चोरी कर ली थी। इस घटना की प्राथमिकी कुर्लिकोट थाना में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला है। बीती रात, 28 अगस्त को चोरों ने फिर से मो. सलाम के घर को…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को राजभवन में झारखंड सैनिक कल्याण निदेशालय की 16वीं राज्य प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड प्रस्ताव तक सिर्फ सीमित न रहे, बल्कि अपने कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कैंट है, वहां आपस में विभिन्न विषयों पर चर्चा होनी चाहिए तथा वहां की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी तहत कार्य करना चाहिए और सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। राज्यपाल ने उक्त अवसर पर सैनिक मार्केट में भूतपूर्व सैनिकों को वर्षों…

Read More

रांची। झारखंड कैडर के तेज तर्रार 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान दो दिन बाद 31 अगस्त (शनिवार) को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीजी हैं। 31 अगस्त को रिटायर होने के बाद उन्हें झारखंड पुलिस विदाई देगी। वहीं अगले पांच माह में झारखंड कैडर के चार और आईपीएस सेवानिवृत्त होंगे। इनमें अजय भटनागर 30 नवंबर 2024, पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह और मुरलीलाल मीणा जनवरी 2025 में और आरके मल्लिक 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। अजय भटनागर…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गुरुवार को संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत लोहरदगा और गुमला जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज आपको यह संकल्प लेना है कि आप दल में सारी गुटबाजों को परे रखकर आगामी चुनाव की तैयारी करेंगे। आपको किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि कांग्रेस का सिपाही बनकर चुनावी रण में उतरना है। आने वाली भावी पीढ़ी को कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों को जानने की जरूरत है कि कांग्रेस समाज को जोड़ने की राजनीति करती…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता पाकुड़। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के करीबी हाकिम मोमिन के घर पर सीबीआइ की टीम ने छापामारी की है। सीबीआइ की टीम ने गुरुवार को पाकुड़ शहर स्थित हाकिम के घर पर पहुंच कर कागजात की जांच की। आलमगीर के करीबी हाकिम के बारे में सनसनीखेज जानकारी सामने आयी है। हाकिम के पास वर्ष 2020 में पांच हाइवा हुआ करता था। आज की तारीख में उसके नाम से 107 हाइवा और जेसीबी है। इन गाड़ियों की कीमत करीब एक सौ करोड़ रुपये बतायी जाती है। इन सभी का रजिस्ट्रेशन पाकुड़ से ही कराया गया है। जानकारी के…

Read More

चुनाव में साफ हो जायेगा टाइगर की उपाधि गुरुजी के विश्वासपात्र रहने से मिली थी, या खुद के दमखम पर -बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन की तुलना बेमानी -बाबूलाल झारखंड के नेता हैं, चंपाई सोरेन कोल्हान की कुछ सीटों तक सीमित हैं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा में शामिल होने जा रहे चंपाई सोरेन की कोल्हान के राजनीतिक फलक पर पकड़ की परीक्षा 28 अगस्त से शुरू हो गयी। चार दिन पहले उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये लिखा था कि वक्त आने दे दिखा देंगे तुझे ए आसमां, हम अभी से क्यों बतायें क्या हमारे दिल में है। इस पोस्ट…

Read More

रांची। राजधानी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल खत्म कर दी है। परिवहन सचिव नगर आयुक्त के साथ वार्ता होने के बाद हड़ताल समाप्त की गयी है। बता दें कि 27 अगस्त से आॅटो और ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर चले गये थे। दरअसल राजधानी के 20 किलोमीटर की परिधि में ऑटो चलाने के नियम में बदलाव के विरोध में ऑटो चालकों की हड़ताल शुरू हुई थी।

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टाटीसिलवे स्टेशन से शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के भोजपुर निवासी ओम नारायण राय और बिहार के पटना निवासी सिराज कुमार शामिल हैं। एएसआई एके सिंह ने गुरुवार को बताया कि रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब की धड़पकड़ के लिए लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में टाटीसिलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या एक पर गाड़ी संख्या 18624 हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस के आगमन पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को बैग के साथ कुछ भारी चीज लेकर उक्त ट्रेन मे चढ़ते देखा। संदेह…

Read More