ढाका। बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार ने देश की मुख्य इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी और उसके समूहों पर से प्रतिबंध हटा दिया है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ‘आतंकवादी गतिविधियों’ में उनकी संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है। इससे पहले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानून के तहत जमात-ए-इस्लामी पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के दौरान घातक हिंसा भड़काने का आरोप लगा था, जो हसीना के खिलाफ विद्रोह में बदल गया, जिससे उन्हें इस्तीफा देने और भारत भागने के लिए मजबूर…
Author: shivam kumar
मॉस्को। रूस ने 92 अमेरिकी नागरिकों को अपने देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों सहित कई वकील और नामी व्यवसायी भी शामिल हैं। यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध जारी है, इससे दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए हैं। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई करने पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह रूसी हस्तियों के खिलाफ प्रतिबंधों का जवाब दे रहा है। वहीं, अभी यह सत्यापित करना बाकी है कि सूचीबद्ध सभी…
गिरिडीह। गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुरुवार को लूटी गई रकम और जेवर के साथ पेशेवर अपराधी हनीफ अंसारी को गिरफ्तार किया है। हनीफ अंसारी जिले के गांडेय थाना इलाके के फुलजोरी का रहने वाला है। हनीफ के पास से पुलिस ने लूटे गए चार लाख 84 हजार नकद और करीब 70 हजार का सोने और चांदी का जेवर बरामद किया है। एसडीपीओ बिनोद रवानी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि हनीफ 23 अगस्त को मुफ्फसिल थाना के झरियागादी गांव निवासी अजीम अंसारी के घर पहुंचा और अजीम…
नई दिल्ली। लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी नजर आ रही है। इस तेजी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 73,410 रुपये से लेकर 73,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,310 रुपये से लेकर 67,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। कीमत में आई इस तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान खरीदारी का जोर बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला था, जबकि निफ्टी ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि बाजार खुलते ही खरीदारी का जोर बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे के कारोबार में स्टॉक…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिका में दूसरी तिमाही के जीडीपी अनुमान आने के पहले निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते नजर आए। इसके साथ ही कुछ दिग्गज कंपनियों के निराशाजनक तिमाही परिणामों…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार- चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत पूर्ववत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.12 डॉलर यानी 0.15 फीसदी की बढ़कर के साथ 78.77 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.18 डॉलर यानी 0.24 फीसदी की उछाल के साथ 74.67 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के…
पटना। केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सितंबर के पहले हफ्ते बिहार के दौरे पर पहुंच रहे हैं । केंद्रीयमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा होगी। वो 6 सितंबर को दो दिवसीय बिहार प्रवास पर राजधानी पटना पहुंचेंगे। वो दाे दिनों में चार अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीयमंत्री नड्डा आईजीआईएमएस नेत्र अस्पताल सहित चार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे।उनके अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने की संभावना है। नड्डा सबसे पहले आईजीआईएमएस के आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। पटना के बाद वह भागलपुर में 200 बेड के…
पलामू। जिले के सतबरवा के अंसार मुहल्ले में स्थित साक्षी ज्वेलर्स सह बर्तन दुकान पर पार्क की गयी बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों रुपए के जेवर लेकर उच्चके बुधवार रात फरार हो गए। दुकान मालिक ज्वेलरी डिक्की में रखकर एक व्यक्ति से मिलने गया था। एनएच 75 रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर घटना होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन (टू) बसंत दुबे एवं राजीव रंजन (वन) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन प्रारंभ कर दी है। बताया जाता है कि दुकान संचालक सह मालिक बजरंगी सोनी दुकान बढ़ाने…
रांची। रेलवे ने आगामी पर्व और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए धनबाद से कोयंबटूर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चार सितंबर से एक जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन कोडरमा, गया, प्रयागराज, विजयवाड़ा के रास्ते जाएगी। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेन नंबर 03325/03326 धनबाद से कोयंबटूर के लिए चार सितंबर 2024 से एक जनवरी 2025 तक हर बुधवार को रवाना होगी। वहीं, कोयम्बतूर से सात सितंबर से चार जनवरी 2025 तक हर शनिवार को धनबाद के लिए खुलेगी।
हुगली। जिले के गोघाट थाने की महिला पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने स्थानीय तृणमूल नेता तृणमूल नेता संजय खान के खिलाफ गोघाट थाने में सुओ मोटो मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोघाट थाने की पुलिस ने पुलिस के काम में बाधा डालने और महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ समेत कई गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपित तृणमूल नेता की गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी। बाद में पार्टी के दबाव में आकर तृणमूल नेता की माफी वाली फेसबुक पोस्ट सामने आई जो गुरुवार को वायरल…
