-आठ क्विंटल चोंरी के अल्युमिनीयम तार और अन्य सामान बरामद खूंटी। हाईटेंशन विद्युत अल्युमिनीयिम तार की चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तोरपा थाना की पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास सें लगभग 800 किलोग्राम हाईटेंशन बिजली का अल्युमिनियम तार बरामद किया गया हे। पकड़े गये दोनों आरोपितों में मधुकम रांची निवासी गणेश कुमार और मधुकम, महुआ टोली रांची सिकंदर सिंह शामिल हैं। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार को बुधवार…
Author: shivam kumar
रांची। कृषि और सहकारिता मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा है कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जुड़ी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मांडर और बेड़ो के सरकारी कोल्ड स्टोरेज को जल्द ही चालू करने का प्रयास किया जायेगा। मंत्री गुरुवार को अपने दौरे के क्रम में सबसे पहले मांडर पहुंची जहां मांडर चौक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी थी। मांडर प्रखण्ड के बूढ़ाखोखरा में कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने संवेदक…
नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अपने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली पुरानी दिल्ली 6 के बल्लेबाज मयंक गुसाईं के अनुसार डेथ ओवरों में छक्के लगाना काफी आसान था। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 40 रन बनाए। पुरानी दिल्ली 6 ने मंगलवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 20 रन से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की थी। पुरानी दिल्ली 6 को 190 रन के आंकड़े तक पहुंचाने में मयंक की पारी ने अहम भूमिका निभाई। डेथ ओवरों में…
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह से ही राजधानी हलचल तेज है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हरियाणा प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक हो रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश प्रभारी केन्द्रीयमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से उनके घर पर मुलाकात की। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शाम को भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय चुनाव समिति की भी बैठक…
कोलकाता। महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष से 13 दिनों में 100 घंटे से ज्यादा पूछताछ की है। गुरुवार को 14वें दिन संदीप घोष एक बार फिर सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। आज भी उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने 15 अगस्त को आरजी कर कांड की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था। इसके बाद से पिछले 14 दिनों में संदीप घोष को 13 बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसमें उन्हें लगभग 103 घंटे…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने दुष्कर्म विरोधी बिल को विधानसभा में पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तीन सितंबर को विधानसभा में पेश किए जाने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी के अनुसार, बिल का मसौदा को तैयार करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र दो सितंबर से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरू से ही आरोपित को फांसी देने की मांग करती रही हैं। तृणमूल छात्र दिवस के स्थापना दिवस के…
रायपुर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्चिंग पर निकली सुरक्षबलों की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए तीनों नक्सली महिला हैं, जिनके शव बरामद कर लिये गए हैं। नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। अभी मुठभेड़ जारी है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ के…
रांची। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने गुरुवार को अवैध खनन और टेंडर मैनेज से प्राप्त 1250 करोड़ रुपए से अधिक अवैध कमाई का मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपित पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। फिलहाल पंकज मिश्रा जेल में बंद है। इससे पहले अदालत ने अदालत ने 27 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। पंकज मिश्रा ने दूसरी बार जमानत की गुहार लगाते हुए 17 अगस्त को याचिका दाखिल की थी। उसकी जमानत याचिका निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने खारिज कर दी है। उल्लेखनीय…
ढाका। ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नुरुल हुदा चौधरी ने हालिया छात्र आंदोलन के दौरान बड्डा में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में शेख हसीना के पूर्व सलाहकार सलमान एफ रहमान और पूर्व कानूनमंत्री अनीसुल हक को आज सुबह हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए पुलिस को पांच दिन का और समय दिया है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, अदालत ने दोनों को चौथी बार एजेंसी को पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस आज रिमांड की अवधि खत्म होने पर दोनों को कोर्ट लेकर पहुंची। इसके अतिरिक्त, अदालत ने राजधानी के रूबेल हत्याकांड केस में पूर्व विधायक मोहम्मद…
एथेंस। दक्षिणी यूनान के क्रेते में बुधवार को रिएक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसमें किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘एथेंस जियोडायनामिक इंस्टीट्यूट’ ने बताया कि समुद्र के अंदर भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7:29 बजे क्रेते और गावडोस द्वीप के बीच आया। इसकी गहराई 11.6 किलोमीटर थी। अग्निशमन विभाग ने कहा कि उसे किसी के घायल होने या इमारतों को नुकसान पहुंचने की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं मिली है।
-घाटशिला में 69 लाख की योजनाओं का शिलान्यास घाटशिला। विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला विधानसभा अंतर्गत दामपरा क्षेत्र के कशीदा, बड़ाजूड़ी और बांकी पंचायत के विभिन्न गांव में विधायक निधि से 68 लाख 60 हजार 100 रुपये योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव-टोला एवं अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई ,विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेमरोम , सचिव रतन महतो, काजल डन, सुखलाल हांसदा के साथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
