Author: shivam kumar

रांची। रेलवे ने आगामी पर्व और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए धनबाद से कोयंबटूर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चार सितंबर से एक जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन कोडरमा, गया, प्रयागराज, विजयवाड़ा के रास्ते जाएगी। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेन नंबर 03325/03326 धनबाद से कोयंबटूर के लिए चार सितंबर 2024 से एक जनवरी 2025 तक हर बुधवार को रवाना होगी। वहीं, कोयम्बतूर से सात सितंबर से चार जनवरी 2025 तक हर शनिवार को धनबाद के लिए खुलेगी।

Read More

हुगली। जिले के गोघाट थाने की महिला पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने स्थानीय तृणमूल नेता तृणमूल नेता संजय खान के खिलाफ गोघाट थाने में सुओ मोटो मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोघाट थाने की पुलिस ने पुलिस के काम में बाधा डालने और महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ समेत कई गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपित तृणमूल नेता की गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी। बाद में पार्टी के दबाव में आकर तृणमूल नेता की माफी वाली फेसबुक पोस्ट सामने आई जो गुरुवार को वायरल…

Read More

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में कांके नगड़ी स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। गुरुवार को मामले में हाइ कोर्ट की खंडपीठ ने झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) से पूछा कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त भवन बनाने के लिए डीपीआर कब तक बनेगी? कोर्ट ने राज्य सरकार को इसपर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई सोमवार को होगी। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद एवं अधिवक्ता शाहबाज अख्तर ने पैरवी की। खंडपीठ ने झारखंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड से पूछा कि…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून कहर बनकर बरस रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश, मेघगर्जन और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 24 घण्टे यानी शुक्रवार 5:30 बजे तक आधे हिमाचल में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगाह किया है कि राज्य के छह जिलों चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में फ्लैश फ्लड आने की आशंका है और लोग घरों से बाहर निकलते…

Read More

रांची। झारखंड में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच एक ओर राज्यपाल ने चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, तो दूसरी तरफ घाटशिला से झामुमो ने विधायक रामदास सोरेन का नाम मंत्री पद के लिए राज्यभवन भेजा है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। झामुमो ने उनकी जगह दूसरे विधायक का नाम भी मंत्री पद के लिए फाइनल कर लिया है। घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन अब उनकी जगह लेंगे। इसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है। रामदास सोरन शुक्रवार को 11.30…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग-पत्र दिया। झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पत्र में क्या लिखा चंपाई सोरेन ने चंपाई सोरेन ने अपने पत्र में लिखा कि आदरणीय गुरु जी. जोहार ! मैं चंपाई सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली एवं…

Read More

उनको झारखंड का हर अल्पसंख्यक घुसपैठी लगता है: हेमंत असम और मध्यप्रदेश के नेता को यहां बुला कर आपसी विष वमन करा रहे हैं आजाद सिपाही संवाददाता गम्हरिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सरायकेला में केंद्र सरकार और भाजपा पर जम कर निशाना साधा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरण के लिए आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को झारखंड का हर अल्पसंख्यक बांग्लादेशी घुसपैठी नजर आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले पांच महीने से राज्य को अशांत करने के लिए असम और मध्यप्रदेश से नेताओं को बुला कर…

Read More

ढाका। बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद अहमद मारोफ से मुलाकात की। उच्चायुक्त मारोफ ने बताया कि बांग्लादेश में आई बाढ़ के कारण होने वाली तबाही से पाकिस्तान की सरकार ने चिंता जताने के साथ ही राहत सामाग्री की एक सूची साझा की जो जरूरतमंद लोगों को देने के लिए तैयार है। जिसे एक इशारे पर बेहद कम समय में वितरित किए जा सकता है। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान राहत उपायों में सहायता के लिए तैयार है। उच्चायुक्त ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को मजबूत करने की गहरी…

Read More

वाशिंगटन। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा कि बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने महामारी के दौरान फेसबुक पर कोविड-19 से जुड़ी कुछ सामग्री को “सेंसर” करने के लिए दबाव डाला था। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया कंपनी को फिर से ऐसी मांगों का सामना करना पड़ा तो वह इसका विरोध करेगी। सदन की न्यायापालिका से जुड़ी समिति के रिपब्लिकन अध्यक्ष, प्रतिनिधि जिम जॉर्डन को लिखे एक पत्र में जकरबर्ग ने आरोप लगाया कि व्हाइट हाउस के अफसरों समेत अधिकारियों ने फेसबुक पर कई महीनों तक “हास्य और व्यंग्य सहित कुछ कोविड-19 सामग्री” को हटाने के लिए बार-बार…

Read More

हाल ही में मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंगलान स्टार चियान विक्रम ने फिल्म के साथ अपने मजबूत कनेक्शन के बारे में खुलकर बात की और इसे अपने करियर की सबसे यादगार प्रोजेक्ट्स में से एक बताया। को-स्टार पार्वती थिरुवोथु और डायरेक्टर पा रंजीत के साथ स्टेज शेयर करते हुए विक्रम ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। विक्रम ने कहा, “मैंने अपने करियर में कुछ जबरदस्त रोल्स किए हैं लेकिन तंगलान मेरे लिए बहुत बहुत खास है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा और अगर मैं जीवित रहा तो मैं इसे…

Read More

वर्ष 2023 में तीन फिल्मों से धमाल मचाने वाले शाहरुख खान की 2024 में अभी तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वह फिल्म ‘किंग’ की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में स्विट्जरलैंड में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म की पुष्टि की। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। फिल्म के कुछ खास सीन बेहद खूबसूरत शहर में शूट किए जाएंगे। पहले खबरें थीं कि शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग यूके में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक ‘किंग’ के कुछ प्रमुख सीन यूके के बजाय हंगरी के बुडापेस्ट…

Read More