नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों और योजना को सफल बनाने में योगदान करने वालों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 अगस्त, 2014 को जन-धन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अबतक 53.13 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं। इन खातों में 2.3 लाख करोड़ रुपये की धनराशि जमा है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में तीन करोड़ से अधिक और जन-धन खाता खोलने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक्स पर लिखा है, ” आज देश…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को नौ इंस्पेक्टर को एक जगह से दूसरे जगह पदस्थापित किया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित रामनारायण सिंह को रातू थाना का थाना प्रभारी, पुलिस केंद्र में पदस्थापित रामकुमार वर्मा को धुर्वा थाना का प्रभारी, मांडर अंचल निरीक्षक के पद पर पदस्थापित जयप्रकाश राणा को डेली मार्केट का थाना प्रभारी, रातू थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित शशि भूषण चौधरी को मांडर का अंचल निरीक्षक बनाया गया है । इसी प्रकार पुलिस केंद्र में पदस्थापित मनोज कुमार को बरियातू थाना का प्रभारी, पुलिस केंद्र में पदस्थापित कमलेश पासवान को यातायात थाना…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बिष्टुपुर स्थित मारूति शोरूम के बाहर फायरिंग करने और शहर के कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पूर्वी सिंहभूम सिदगोड़ा सिंधु रोड निवासी सरगना प्रभास सिंह उर्फ नुनु सिंह, बिहार के बांका जिला निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पंडित, शुभम सिंह और देवघर निवासी अमन सिंह उर्फ गोलू शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग की घटना में प्रयुक्त वाहन एवं धमकी के लिए प्रयोग किए गए फ़ोन और सिम कार्ड को बरामद किया है। इसके पूर्व पुलिस…
रांची। पिठोरिया इलाके में एक अपराधी की भीड़ ने जमकर धुनाई की है। भीड़ के द्वारा अपराधी के हथियार को भी छीन कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घायल अपराधी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जाता है कि खूंटी का रहने वाला एक अपराधी रोहित बैठा अपने एक साथी के साथ हथियार लेकर रांची में बुधवार बाइक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। बाइक लूटने के लिए दोनों अपराधियों ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के तौसीफ खान नामक युवक को हथियार के बल पर रोक लिया और उससे…
रांची। राजधानी रांची के चार जोन को 17 रूट में बांटने के विरोध में दूसरे दिन बुधवार को भी लगभग 10000 से अधिक ऑटो ड्राइवर और 2500 ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहे। ऑटो और ई रिक्शा के हड़ताल पर चले जाने से लोगों और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं निजी कंपनियों के टैक्सी, रिक्शा, रैपीडो बाइक और अन्य सार्वजनिक वाहन चालक लोगों से मनमाना भाड़ा वसूलते दिखे गए। हालांकि शहर में एक दो ऑटो और ई रिक्शा लुक छुप के चलाते दिखे। साथ ही ऑटो चालक बाइक, ऑटो और ई रिक्शा से घूम घूम कर शहर…
रामगढ़। रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है। पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रामगढ़ स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है। साथ ही इसके प्रवेश द्वार को बेहद आकर्षक तरीके से बनाना है। इसके पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। बुधवार की सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे के जीम अनिल कुमार मिश्रा औचक निरीक्षण के दौरान जब यहां पहुंचे, तो स्टेशन के हालात देखकर चकित रह गए। ना तो बेहतर तरीके से…
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अमजद हुसैन को किया पुलिस के हवाले रामगढ़। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी डॉक्टरों की लिस्ट बनाकर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का करोड़ों रुपया हड़पने वाला अनुसेवक अमजद हुसैन गिरफ्तार कर लिया गया है। रामगढ़ थाने में बुधवार को अमजद हुसैन से पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई टीम पूछताछ कर रही है। जिन पांच डॉक्टरों के नाम पर पिछले डेढ़ वर्षो से अवैध निकासी की जा रही थी, उनके बैंक खातों का पूरा डिटेल भी निकाला जा रहा है। अलग-अलग बैंकों में अमजद हुसैन और उसकी पत्नी के नाम पर फिलहाल पांच खातों…
मैं बीजेपी ज्वाइन कर रहा, कोई कुछ भी कहे: चंपाई -केंद्र ने जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करायी -सरायकेला से एयरपोर्ट पहुंचेगा समर्थकों का काफिला आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। दिल्ली में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, पहले मैंने सोचा था कि मैं संन्यास ले लूंगा। फिर मैंने सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा, लेकिन इसके लिए समय अभी कम है। बहुत मंथन करने के बाद मेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर…
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के बीच में सिर्फ वोट की राजनीति करना स्वीकार्य नहीं है। सत्ता लोलुपता के लिए एक आदिवासी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया है। मुंडा ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नीति और सिद्धांत के साथ पूरे देश में आदिवासियों को संगठित करने की दृष्टि से एक बड़े कदम के तहत चंपाई सोरेन का भाजपा में आना एक शुभ संकेत है।
आपकी हर समस्या के समाधान की हो रही कोशिश: हेमंत आजाद सिपाही संवाददाता दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर राज्यभर की महिलाओं में जो उत्साह एवं खुशी देखने को मिल रही है, वह अदभुत है। आपका ये उत्साह हमें हर मुसीबत तथा चुनौती से लड़ने की ताकत देता है। आपकी उम्मीदों और भरोसे से हम हर चुनौती का डट कर मुकाबला करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। वह मंगलवार को जामा प्रखंड स्थित पांजनपहाड़ी में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संताल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे…
रांची। झारखंड की राजनीति में इस वक्त भूचाल आया हुआ है। वजह है पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा। इस बगावत के बाद अब झामुमो का पहला बयान सामने आया है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा में उनको वह तवज्जो नहीं मिलेगी, जो झामुमो से मिली। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि जब तक चंपाई सोरेन झामुमो में हैं तब तक उनको तवज्जो दी जा रही है, जैसे ही वह पार्टी को छोड़ेंगे, जनता भी उन्हें छोड़ देगी। इसी के साथ उन्होंने चंपाई सोरेन के झामुमो पर लगाये आरोपों के भी…
