Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्वाड सहित द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे अपने मित्र ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर अपने द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग में प्रगति का जायजा लिया।”

Read More

दुनिया भर में बल्लेबाजी के पर्याय माने जाने वाले डॉन ब्रेडमैन का जन्म 27 अगस्त, 1908 को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। 25 फरवरी 2001 को 93 वर्ष की उम्र में इस महान क्रिकेट खिलाड़ी का निधन हो गया। ब्रैडमैन ने अपना टेस्ट करियर 30 नवंबर 1928 को इंग्लैंड में खिलाफ शुरू किया था लेकिन पहली पारी में महज 18 और दूसरी पारी में केवल 1 रन बना कर आउट हो गए। इंग्लैंड ने यह टेस्ट मैच 675 रनों से जीत लिया। उन्होंने अपने करियर में 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाये…

Read More

नई दिल्ली। बीजेपी ने जम्मू कश्मीर विधान सभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की लिस्ट में सुधार करते हुए दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम होल्ड कर दिया है। पार्टी को ये कदम क्यों उठाना पड़ा इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में गंभीर चर्चाएं चल रही हैं। आम तौर पर भारतीय जनता पार्टी ऐसे कदम नहीं उठाती रही है। ये भी कहा जा रहा है कि पार्टी ने इसे होल्ड कर उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में की गई गलतियों को दुहराने से खुद को बचाया है। पार्टी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तीन चरणों के लिए 44 उम्मीदवारों की…

Read More

– रक्षा मंत्री ने मेम्फिस में राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया – भारतीय समुदाय को अमेरिका के रिश्तों का ‘समकालीन सेतु’ करार दिया नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिका दौरे के अंतिम दिन टेनेसी के मेम्फिस में स्थित राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों का ‘समकालीन सेतु’ करार दिया, जो घनिष्ठ संबंधों एवं सद्भावना को बढ़ावा देता है। मेम्फिस में स्थित राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय 17वीं शताब्दी से लेकर वर्तमान तक…

Read More

रांची। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से 2 सितंबर को झारखंड में पेट्रोल पंप बंद रखने का अह्वान किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि डीलर्स कमीशन में वृद्धि 2017 के बाद से अभी तक नहीं हुई है, जबकि तेल के मूल्य बढ़े हैं, महंगाई बढ़ी है, डीलर्स की ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ी है, कम बिक्री वाले पंप बंदी की कगार पर हैं। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार वैट में कटौती करे। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से अधिक वैट झारखंड में होने के कारण बिक्री प्रभावित हुई है। राज्य में 1600 पंप रखे जायेंगे…

Read More

‘सिंग इज ब्लिंग’ फेम एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने ब्रिटिश अभिनेता और संगीतकार एडवर्ड जैक पीटर वेस्टविक से शादी की है। उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग इटली के अमाल्फी बीच पर हुई थी। दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। एमी और एडवर्ड ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। शादी में एमी जैक्सन और एडवर्ड वेस्टविक दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। एमी ने शादी के लिए सफेद गाउन ड्रेस चुनी, जबकि एडवर्ड ने काली पैंट के साथ सफेद सूट पहना था। पहली फोटो में एडवर्ड एमी को पास पकड़कर पोज दे रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में…

Read More

-परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगायी मदद की गुहार -चार दिन पहले ही ये गये थे तमिलनाडु, पहुंचते ही बनाया बंधक दुमका। दुमका जिले के 11 मजदूरों को तमिलनाडु में बंधक बना लिया गया है। बंधक बनानेवालों ने रुपयों की मांग भी की है। इस संबंध में मजदूरों के परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत की है और अपनों की वापसी कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार दुमका के ये मजदूर तमिलनाडु में एक कपड़ा के मील में काम करने गये थे, जहां उनको बंधक बना लिया गया है और उनसे रुपये की मांग की जा रही…

Read More

अभिनेत्री नीना गुप्ता जल्द ही दादी बनने वाली हैं। उनकी बेटी पॉपुलर एक्ट्रेस, फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने हाल ही में एक इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। मसाबा गुप्ता जल्द ही पति सत्यदीप मिश्रा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। इसी साल अप्रैल महीने में उन्होंने एक पोस्ट कर जानकारी दी थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद से वह अक्सर प्रेग्नेंसी से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मसाबा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, उन्होंने हाल ही में…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) से इतर सिंगापुर में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) के पूर्व अध्यक्ष टी. राजा कुमार से मुलाकात की। वित्‍त मंत्रालय ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजा कुमार को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल के अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल पूरा करने के लिए बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत और चर्चाओं के बीच निर्मला सीतारमण ने भारत की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट को अपनाने के लिए एफएटीएफ की कार्यवाही के निष्पक्ष…

Read More

रांची। झारखंड के तीन जेलों में आधुनिकीकरण का कार्य किया जायकगा। इनमें रांची, खूंटी और सरायकेला जिला के जेल शामिल हैं। इन तीनों जेलों में 1.18 करोड़ रुपये की लागत से हॉस्पिटल और बाउंड्री वॉल मरम्मती का कार्य किया जायेगा। इसे लेकर झारखंड गृह विभाग ने राशि आवंटित कर दी है। यह कार्य झारखंड पुलिस हाउसिंग करेगा। वहीं तीनों जेल के जेल अधीक्षक को यह आदेश दिया गया है कि गुणवत्तापूर्ण कार्य को कराना सुनिश्चित करेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उनकी जवाबदेही तय की जायेगी। जानें कहां कितने रुपये की लागत से होगा कार्य -रांची जेल में बाउंड्री…

Read More

रांची। इडी इस बात की जांच में जुट गई है कि अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में संदिग्ध आतंकी डॉ इश्तियाक अहमद के तार जमीन घोटाले के आरोपियों से जुड़े हैं या नहीं। इसी कड़ी में इडी ने डॉक्टर इश्तियाक के करीबी बबलू खान को पूछताछ इडी दफ्तर बुलाया है। बबलू खान इडी ऑफिस पहुंच गया है। इडी यह जानने की कोशिश करेगी कि रांची में लैंड स्कैम के आरोपियों का पैसा अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के लिए फंडिंग में तो नहीं लगा है। बबलू खान, डॉ इश्तियाक का करीबी है  पिछले दिनों झारखंड एटीएस…

Read More