Author: shivam kumar

रांची। झारखंड में भाकपा माओवादी के अलावा कई छोटे-बड़े उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। इन उग्रवादी संगठनों में तीन उग्रवादी संगठनों के प्रमुख हैं। इनमें टीपीसी, पीएलएफआइ और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन शामिल हैं। तीनों उग्रवादी संगठन समय-समय पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर झारखंड पुलिस को चुनौती देने का काम करते रहे हैं। तीनों उग्रवादी संगठनों के कई छोटे-बड़े उग्रवादी पकड़े गये हैं इस दौरान तीनों उग्रवादी संगठनों के कई छोटे-बड़े उग्रवादी पकड़े गये हैं या फिर मुठभेड़ में मारे गये हैं। वर्तमान में हालात यह है कि इन उग्रवादी संगठनों में सिर्फ सात बड़े उग्रवादी बचे हैं। इनमें टीपीसी के…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।भाजपा ने अर्शिद भट्ट को राजपोरा, जावेद अहमद कादरी को शोपियां, मो. रफीक वानी को अनंतनाग पश्चिम, सलाह. सैयद वजाहत को अनंतनाग और गजय सिंह राणा को डोडा से टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर तीन चरणों- 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे। कश्मीरी प्रवासियों के लिए दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में स्पेशल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन…

Read More

कोलकाता। आरजी कर दुष्कर्म और हत्याकांड के बाद सबसे बड़े खलनायक के रूप में उभरे पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसकी वजह है कि रविवार को केंद्रीय एजेंसी सीबीआई के अधिकारियों ने उनके घर 13 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की थी। छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद एक अधिकारी ने बताया कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए है। रविवार सुबह 6:50 बजे, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम कोलकाता के बेलघरिया इलाके में स्थित संदीप घोष के घर पहुंची। हालांकि, उन्हें तुरंत अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। सीबीआई अधिकारियों को घर…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने के बावजूद अशांति का ज्वालामुखी ठंडा नहीं पड़ा है। रविवार को भी राजधानी ढाका में शाम से रात तक हिंसक प्रदर्शन होते रहे। अंतरिम सरकार में शामिल भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं के साथ अंसार सिक्योरिट एजेंसी के वर्करों से टकराव के चलते हालात गंभीर हो गए। अंसार सिक्योरिटी एजेंसी को हसीना समर्थक माना जाता है। नियमिति किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अंसार एजेंसी के वर्करों ने सचिवालय के कई अधिकारियों को बंधक बना लिया। इस दौरान हुई हिंसा में कम से कम 40 लोग…

Read More

नई दिल्ली। जन्माष्टमी के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली कमजोरी नजर आ रही है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 73,180 रुपये से लेकर 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,090 रुपये से लेकर 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी भी आज प्रति किलोग्राम 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। कीमत में आई इस मामूली गिरावट की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 87,900 रुपये प्रति किलोग्राम के…

Read More

– खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी 25 हजार के स्तर के पार पहुंचा नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे उत्साहजनक संकेत की वजह से घरेलू शेयर बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत और निफ्टी 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती होने के स्पष्ट संकेत मिलने के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में लगातार खरीदारी होती रही। हालांकि एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने का साफ संकेत देने के बाद पिछले सत्र के…

Read More

पटना/गया। बिहार में गया जिले के बंधुआ-मानपुर से होकर गुजरने वाली डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से क्रास कर रही मालगाड़ी मानपुर के रसलपुर गुमटी के निकट सोमवार को बेपटरी हो गईं, जिसमें 12 बोगियां एक साथ पटरी से नीचे उतर गईं। मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। इस घटना से रेलवे गुमटी के दोनों तरफ यातायात बाधित है। घटना की सूचना पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं। मालगाड़ी में कोयला लदा है, जो झारखंड से बाढ़ जा रहा था। खास बात यह कि डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के तहत हाल में ही पटरी बिछाई गई थी। संचालन भी…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक के पेट में दर्द की शिकायत के बाद जब एक्स-रे करवाया तो प्लेट को देखकर डाक्टर हैरान रह गये।उस युवक के पेट में लोहे का सामान दिख रहा था। डॉक्टर ने परिजनो को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। जब परिजन तैयार हुए तब डॉक्टरों की टीम ने युवक के पेट का ऑपरेशन किया तो उसमें से जो निकला उसे देखकर डॉक्टर ही नही बल्कि सभी हैरान रह गये। युवक के पेट से चाकू-चाबी का गुच्छा और नेल कटर निकाला गया। पेट के अंदर से लोहे का…

Read More

दावेदारों की फेहरिश्त से जूझ रही हैं सभी राजनीतिक पार्टियां कोयला राजधानी में आम मतदाताओं में पसरी है खामोशी यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:। स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥ भागवत गीता के तृतीय अध्याय, श्लोक 21 में कहा गया है कि श्रेष्ठ पुरुष जो-जो आचरण यानी जो-जो काम करते हैं, दूसरे मनुष्य (आम इंसान) भी वैसा ही आचरण, वैसा ही काम करते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जो प्रमाण या उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, समस्त मानव-समुदाय उसी का अनुसरण करने लग जाते हैं। श्रीकृष्ण सिर्फ कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए मानव को केबल और केबल कर्म में लीन रहना चाहिए जिससे वह श्रेष्ठ…

Read More

रांची। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर रांची महानगर के बिरसानगर और विक्रमादित्य नगर में षष्टिपूर्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रामलला, श्री कृष्ण एवं भारत माता का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।विक्रमादित्य नगर में विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे एवं बिरसानगर में प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उद्देश्य एवं उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्या की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधवराव…

Read More