Author: shivam kumar

रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड में घुसपैठ की समस्या पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस समस्या का समाधान करने की अपील की है। दिल्ली रवाना होने से पहले रांची में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि घुसपैठ की समस्या का समाधान करने के लिए हेमंत सोरेन यदि पहल करते हैं तो उनका नेतृत्व स्वीकार करने में हमें कोई कठिनाई नहीं है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह पहल हो बीजेपी इसका स्वागत करेगी। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ आदिवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या है, जिसकी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने साेमवार काे कहा कि सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पाेस्ट करके कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाए। सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें। यही कामना करता हूं।

Read More

– मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचकर ब्रजवासियों सहित प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी ने किया जन्मभूमि मंदिर में ठाकुरजी का महाभिषेक मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार काे कान्हा की नगरी मथुरा में कहा कि मैं प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देता हूं और प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना करता हूं। प्रभु से कामना करता हूं कि आपको इतनी शक्ति दें कि आपका व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन मंगलमय हो और आप सभी मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ…

Read More

– मोबाइल फोन की जांच में मिली आपत्तिजनक चैटिंग मीरजापुर। उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जी सॉल्व पेपर देकर अभ्यर्थियों को ठगने वाले गिरोह के चार लोगों को देहात कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर शाम देवापुर पचवल स्थित खजुरी नदी पुल के पास से से गिरफ्तार किया। कोतवाली देहात प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि उनके पास से बरामद मोबाइल फोन में परीक्षा के लिए सॉल्व पेपर उपलब्ध होने और पूर्व की परीक्षा में लेन-देन आदि से संबंधित चैटिंग की जानकारी मिली है। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, दो डेबिट कार्ड आदि…

Read More

कानपुर। पत्रकारिता की आड़ में हजारों करोड़ की जमीन कब्जा करने के मामले में जेल भेजे गए कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित गिरोह के सक्रिय दो सदस्यों की तलाश में चकेरी पुलिस ने सोमवार भोर में दबिश दी। लेकिन पुलिस के हाथ काेई नहीं लगा। पुलिस के पहुंचने से पूर्व गिराेह के सदस्य फरार हो गए। दोनों में से एक के खिलाफ चकेरी थाने में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि अवनीश दीक्षित गिरोह के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही है। संभावित स्थानों पर…

Read More

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हमला तेज करते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में दो हफ्ते पहले एक महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के विरोध में 28 अगस्त से चार सितंबर तक प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कथित विफलता के चलते उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ 28 अगस्त से कोलकाता के एस्प्लानेड क्षेत्र में धरना दिया जाएगा, जबकि पार्टी…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार की सुबह अपने ट्वीट में जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा, “सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन।” जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था और अपने जीवन से प्रेम, सत्य, और धर्म की स्थापना की थी। यह त्योहार विशेष रूप से भक्ति, प्रेम और सेवा का संदेश देता है, और देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिरों…

Read More

शीआन। विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी काइरेन विल्सन ने 7-8 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रविवार को जूड ट्रम्प को 10-8 से हराकर शीआन ग्रैंड प्रिक्स में अपना सातवां विश्व स्नूकर रैंकिंग खिताब जीत लिया है। रात के सत्र से पहले, विल्सन ने ट्रम्प के खिलाफ 5-4 की बढ़त ले ली थी। ट्रम्प और विल्सन ने दसवें और ग्यारहवें फ्रेम में जीत हासिल की, इससे पहले ट्रम्प ने लगातार दो फ्रेम जीतकर अंतिम अंतराल से पहले 7-6 की बढ़त हासिल की, लेकिन 14वें फ्रेम में विल्सन के 76 ने उन्हें बराबरी पर ला दिया। ट्रम्प ने टूर्नामेंट…

Read More

नई दिल्ली। स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस ने रविवार को सिलेसिया डायमंड लीग मीटिंग में दूसरे प्रयास में 6.26 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही पोल वॉल्ट विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डुप्लांटिस ने 10वीं बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, इस महीने की शुरुआत में पेरिस में अपना ओलंपिक स्वर्ण पदक बरकरार रखते हुए उन्होंने 6.25 मीटर की दूरी तय की थी, और इस साल यह तीसरी बार था जब उन्होंने अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ा। 24 वर्षीय डुप्लांटिस ने पेरिस ओलंपिक में स्टेड डी फ्रांस की भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया था, जब उन्होंने नौवीं बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा…

Read More

नई दिल्ली। डार्सी ब्राउन पैर के स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर चुकी हैं और अब वह टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 खिलाड़ियों वाली टीम में शामिल हो गई हैं। इस टीम को बांग्लादेश से यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेस जोनासेन, जिन्हें इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश दौरे से बाहर रखा गया था, पहली बार विश्व कप से बाहर हैं, जबकि वह चयन के लिए उपलब्ध थीं। टीम में 15 खिलाड़ी हैं, जिनका नेतृत्व एलिसा हीली कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया लगातार चार टी20 खिताब जीतने की उम्मीद कर रहा है। ब्राउन के साथ टेला व्लामिन्क…

Read More

नई दिल्ली। पेरिस पैरालिंपिक 2024 से पहले, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने रविवार को दल के लिए स्वयं (स्मिनू जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट की एक गैर-लाभकारी पहल) को एक्सेसिबिलिटी पार्टनर के रूप में रखने के प्रावधान की सराहना की और कहा कि दिव्यांग एथलीटों के सामने आने वाली ‘पीड़ा’ और परेशानियों का अब समाधान हो गया है। पैरालिंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के 20 से अधिक एथलीट रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे से पेरिस के लिए रवाना हुए। वे मेजबान देश में उम्मीदों, एक अरब देशवासियों की शुभकामनाओं और सभी सरकारी और निजी भागीदारों के समर्थन…

Read More