Author: shivam kumar

हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड के मुख्यमंत्री से पूछा सवाल जब बाबूलाल मरांडी भाषण दे रहे थे, आप आंसू गैस का गोला दाग रहे थे ऐसे डीजीपी के अंदर चुनाव नहीं हो सकता, हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे ज्यूडिशियल इन्क्वारी की डिमांड करेंगे, 12000 अज्ञात लोगों पर केस ब्लैकमेलिंग है आज झारखंड की जनता पूछ रही है, हमें तो नहीं मिला, आपको मिला क्या? आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के फायर ब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के…

Read More

रांची। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़ी-बड़ी बातें और घोषणा करती है, परंतु उनका ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरफ फेल है। संर्वधन पेंशन योजना का ही हाल आप सब देख लीजिए। हम अभी अपने गृह प्रखंड की बेलवाना पंचायत के सिरसिया गांव में हैं। मेरे पीछे जो महिलाएं हैं, इन्हें वृद्धा और विधवा पेंशन नहीं मिली है। इन्होंने फॉर्म भी भरा, इनके साथ ठगी भी हुई, लेकिन पेंशन नहीं मिली। यह तो एक उदाहरण भर है, पूरे प्रदेश में सभी योजनाओं की कमोबेश यही…

Read More

जमशेदपुर। 5 दिनों से लापता प्रशिक्षक विमान की तलाश आखिरकार पूरी हुई। सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के विमान का मलबा चांडिल डैम में मिला है। भारतीय नौसेना की टीम ने रविवार को डैम की गहराई में विमान का पता लगाया। विमान वनडीह नामक स्थान के पास डूबा हुआ मिला। नौसेना की टीम ने विमान का एक हिस्सा प्रमाण के तौर पर बाहर निकाला है, लेकिन विमान को पूरी तरह से बाहर निकालने में अभी वक्त लग सकता है। टीम के पास डैम से भारी वस्तुओं को निकालने के उपकरण…

Read More

– निफ्टी 50 से बाहर होंगी डिवीज लेबोरेट्रीज और एलटी माइंडट्री नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की इंडेक्स मेंटेनेंस सब कमेटी ने निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी नेक्स्ट 50 समेत एनएसई के अलग-अलग सूचकांकों में बड़ा फेरबदल करने का फैसला लिया है। इस फेरबदल में एनएसई के अलग-अलग सूचकांकों से कुछ कंपनियों को हटाने के साथ ही कई नई कंपनियों को शामिल किया जाएगा। निफ्टी 50 से बाहर होने वाली दिग्गज कंपनियों में एलटी माइंडट्री और डिवीज लेबोरेट्रीज के नाम हैं। ये फेरबदल 30 सितंबर से प्रभावित हो जाएगा। निफ्टी के बैंक इंडेक्स से बंधन बैंक को बाहर करके केनरा…

Read More

नई दिल्ली। सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबारी सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार कई बड़ी ब्लॉक डील्स की वजह से जोरदार हलचल का गवाह बना। इस दौरान कंपनियों के प्रमोटरों के साथ प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल फर्म्स ने ब्लॉक डील के जरिये जबरदस्त बिकवाली की। इसकी वजह से शुक्रवार के अंत तक इन ब्लॉक डील्स की वैल्यू 20 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक हो गई। स्टॉक मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक 20 अगस्त को एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग्स ने ब्लॉक डील के जरिए जोमैटो में अपनी 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी की बिकवाली की। ये सौदा 4,771 करोड़ रुपये…

Read More

नई दिल्ली। लगातार दो दिन की गिरावट के बाद जन्माष्टमी के एक दिन पहले रविवार को घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज की तेजी के कारण 24 कैरेट सोना एक बार फिर 73 हजार रुपये के स्तर के ऊपर पहुंच गया है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 73,190 रुपये से लेकर 73,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,100 रुपये से लेकर 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने पुलिस की ओर से उन पर करायी गयी एफआइआर पर प्रतिक्रिया दी है। श्री सेठ ने कहा है कि मुझ पर करायी गयी एफआइआर बेसलेस है, सरकार को मेरे प्रदर्शन में शामिल होने का सबूत देना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने कार्यकर्ता धर्म और संविधान के धर्म का पालन किया है। कार्यकर्ता होने के नाते मैं पार्टी की सभा में गया था। वहां भाषण दिया। वहां धारा 144 लागू नहीं थी। सभा में शामिल होने के बाद मैं वहां से निकल गया था। संवैधानिक धर्म के तहत मैंने…

Read More

संदिग्ध आतंकी के पास से बरामद डिजिटल एविडेंस की हो रही फॉरेंसिक जांच रांची। आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कंटिनेंट (एक्यूआइएस) से जुड़े होने के संदेह में झारखंड से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से पांच संदिग्धों की विधिवत गिरफ्तारी हो गयी है। एटीएस ने सभी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया है। वहीं गिरफ्तार अलकायदा संदिग्धों के पास से बरामद डिजिटल एविडेंस की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इससे कई चीजें सामने आ सकती हैं। वहीं इधर डॉ इश्तियाक का किससे कनेक्शन है, इसकी जांच भी की जा रही है। जांच…

Read More

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने कैंप कार्यालय में रविवार को जन समस्याएं सुनी। उन्होंने कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान किया जबकि कुछ समस्याओं के निदान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। समस्याओं का निदान पाकर फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। जनपद के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने हेतु पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सिरसागंज अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। एक गार्जियन एवं नेतृत्व कर्ता के रूप में पर्यटन मंत्री जी नागरिकों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक न केवल सुना बल्कि…

Read More

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 113वें संस्करण को लखनऊ पश्चिम विधानसभा के पश्चिम मंडल-3 अंतर्गत बूथ संख्या 360 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। मन की बात को सुनने के बाद भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम का हिस्सा बनें तथा धरती मां को पवित्र व स्वच्छ बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाये जाने वाले ‘पोषण माह’ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं से मानवता, प्रेम, नारी सम्मान, समरसता और शांति की ओर उन्मुख होने की प्रेरणा मिलती है। उनके जीवन संदेशों से लोक-कल्याण के लिए निष्काम भाव से कर्म करने की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हम सभी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

Read More