Author: shivam kumar

रायपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार की सुबह नवापारा शहर से लगे चम्पारण धाम में पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य की प्रकट स्थली पहुंच कर दर्शन किया। केंद्रीय गृहमंत्री माना एयरपोर्ट से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नवागांव पहुंचे। नवागांव से सड़क मार्ग से चंपारण प्रभु वल्लभाचार्य के दर्शन और पूजा के लिए वे चंपारण पहुंचे। उन्होंने लगभग 30 मिनट चंपारण में बिताया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी सोनल शाह साथ रहीं। चम्पारण के मंदिर बृजस्थलों में बने मंदिर की तर्ज पर बनाए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह का चंपारण से पुराना नाता है। इसके पहले…

Read More

पटना। बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को एक पत्र जारी किया है। एक लाइन के इस पत्र में कहा गया है कि पार्टी की बिहार प्रदेश कमेटी और सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के इस पत्र में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि आखिरकार प्रदेश कमेटी को भंग करने का कारण क्या है। ना ही ये बताया गया है कि प्रदेश कमेटी में जगह नहीं पाने वाले नेताओं को पद का लालीपॉप थमाने के लिए बनायी गयी राजनीतिक सलाहकार समिति को क्या भंग कर दिया…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख खेल जगत की तीन बड़ी घटनाओं को अपने दामन में समेटे है। पहली घटना भारत के संदर्भ में है। 1957 में 25 अगस्त को ही भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। दूसरी घटना में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त को ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था। तीसरी घटना 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों से जुड़ी है, जब भारत…

Read More

कीव। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन की लगभग सात-आठ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा के बाद राजधानी कीव से शुक्रवार रात गन्तव्य के लिए प्रस्थान कर गए। कीव से नई दिल्ली की हवाई दूरी लगभग 4540 किलोमीटर है और उड़ान का समय 6 घंटे 55 मिनट है। यह दौरा इस मायने में खास रहा कि यूक्रेन की आजादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली कीव यात्रा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बात को माना है कि भारत अपना रुख बदल दे तो रूस से जंग खत्म हो सकती है। प्रधानमत्री मोदी ने कीव से रवानगी से…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के 11 जिलों में बाढ़ से हालात बदतर हो गए हैं। कुमिला और चट्टोग्राम में तो गुमती और हल्दा नदियों के तटबंधों के कुछ हिस्से बह गए। कमिला और चट्टोग्राम सहित 11 जिलों में 44 लाख लोग फंसे हुए हैं। इस जल आपदा में इन जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई।आपदा प्रबंधन मंत्रालय के सहायक सचिव हसन अली ने कहा है कि कमिला में चार, चटोग्राम में चार, फेनी में एक, नोआखाली में एक, ब्राह्मणबारिया में एक, लक्ष्मीपुर में एक और कॉक्स बाजार में तीन लोगों की मौत हो गई। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र द…

Read More

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद कहा है कि भारत यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध समाप्त कराने के वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों में एक ‘महत्वपूर्ण’ भूमिका निभा सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि वह भारत की यात्रा करने को लेकर उत्सुक हैं। यूक्रेन की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां द्विपक्षीय वार्ता के दौरान जेलेंस्की को भारत यात्रा का निमंत्रण दिया, जिसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारतीय मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘मोदी की यात्रा ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि…

Read More

बैंकॉक। म्यांमा में दो स्वतंत्र पत्रकारों की सेना की छापेमारी के दौरान हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी मारे गए पत्रकारों के साथियों और मीडिया से सामने आयी है। एक पत्रकार की हत्या दक्षिणी राज्य मोन में स्थित घर पर सुरक्षा बलों के छापा मारने के बाद बंधक बनाए जाने के दौरान हुई। मारे गए पत्रकारों की पहचान डेमोक्रेटिक वॉइस ऑफ बर्मा (डीवीबी) के लिए स्वतंत्र रूप से काम करने वाले विन ह्तूत (26) और ह्तेत म्यात तू (28) के रूप में हुई है। फरवरी 2021 में आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार का तख्तापलट करके सत्ता पर काबिज…

Read More

कीव। रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन ने अमेरिकी ग्लाइड बमों का इस्तेमाल करने और खारकीव के पूर्वी क्षेत्र में पुनः कब्जा करने का दावा किया है। हालांकि रूस ने खारकीव में बड़ा आक्रमण शुरू किया था। यूक्रेन के वायुसेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मायकोला ओलेशुक ने गुरुवार रात एक वीडियो जारी किया, जिसमें कुर्स्क क्षेत्र में रूसी प्लाटून बेस पर हमला होते दिखाया गया। उन्होंने कहा कि जीबीयू-39 बमों से किये गए हमले में रूसी हताहत हुए तथा उपकरण नष्ट हो गए। वीडियो में कई विस्फोट और घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाया गया। यूक्रेन की सेना की…

Read More

मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के घर एक नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी हेली बीबर ने बेटे को जन्म दिया है। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी शेयर की है। जस्टिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक झलक शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के नाम की भी घोषणा कर दी है। ये खुशखबरी सामने आते ही कपल को उनके फैंस बधाइयाँ देने लगे। जस्टिन बीबर पिछले महीने की शुरुआत में भारत में थे और उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट के बेटे अनंत अंबानी के विवाह समारोह में…

Read More

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का अलग होना फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। स्टार क्रिकेटर की निजी जिंदगी में उथल-पुथल सुर्खियों में थी और फिर एक दिन दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया। अब एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों के बीच बढ़ती दूरियों के पीछे का कारण यह है कि हार्दिक पंड्या अपना ज्यादातर समय सिर्फ अपने बारे में सोचने में बिताते हैं। कपल के एक करीबी शख्स ने कहा कि नताशा ने दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। शख्स ने कहा,…

Read More

नई दिल्ली। जन्माष्टमी के पहले घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख रहा। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 72,790 रुपये से लेकर 72,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,740 रुपये से लेकर 66,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी भी आज प्रति किलोग्राम 300 रुपये तक सस्ता हुआ है। कीमत में आई गिरावट की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 86,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर…

Read More