नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हफ्ते के आखिरी दिन भी कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहा। इस बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों आज पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंड क्रूड 1.80 डॉलर यानी 2.33 फीसदी की उछाल के साथ 79.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.82 डॉलर यानी 2.49 फीसदी की बढ़त के साथ 74.83 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44…
Author: shivam kumar
रांची। महिला पुलिस सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और कोच पूर्णिमा महतो ने सभी महिला पुलिस कर्मियों से कहा कि वे जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबरायें नहीं। खेल के क्षेत्र में भी बहुत सारी चुनौतियां हैं। चुनौतियों से लड़ेंगे, तभी आगे बढ़ पाएंगे। तभी देश के लिए मेडल ला पाएंगे, जिससे देश का और झारखंड का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही प्रेक्टिस करना शुरू कर देना चाहिए। झारखंड पुलिस से बहुत कम बच्चे खेल में जा रहे हैं। हमें उन्हें प्रोत्साहित करना है। महतो स्पोर्ट्स में महिलाओं की…
रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का पारसनाथ स्टेशन पर होगा ठहराव रांची। रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल पारसनाथ स्टेशन पर होगा। विगत 13 जुलाई को पत्र लिखकर जन आकांक्षाओं को देखते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल से जुड़ा पारसनाथ स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव का आग्रह किया था। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के पत्र पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने इस ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति प्रदान की…
रांची। अनिल कुमार जदली ने शनिवार को एनटीपीसी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने 1993 में एनटीपीसी से अपने करियर शुरू की थी। अनिल कुमार जदली एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में कंपनी से जुड़े और वर्तमान में वह मानव संसाधन कार्य के शीर्ष पद पर हैं। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से कार्बनिक रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर (पीजी) किया है। एमडीआई, गुड़गांव से मानव संसाधन प्रबंधन में व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें ईएससीपी-ईएपी (पेरिस, बर्लिन और ट्यूरिन) से प्रबंधन और नेतृत्व प्रशिक्षण इनपुट भी मिला है। उनका तीन दशकों का करियर काफी शानदार…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा समन की अवहेलना मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले को निरस्त करने का आग्रह करने वाली क्रिमिनल रिट पर 30 अगस्त को सुनवाई होगी। मामले में कोर्ट के संज्ञान आदेश को चुनौती दी गई है। हेमंत सोरेन की ओर से इडी द्वारा दर्ज शिकायतवाद को निरस्त करने का आग्रह किया गया है। हेमंत सोरेन की ओर से कहा गया है कि इडी के जिस समन पर नहीं गए थे उसका उन्होंने जवाब दे दिया था। इसके बाद वह समन लैप्स कर गया था। नए समन पर हेमंत सोरेन के…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने चाईबासा की निचली अदालत द्वारा 30 जनवरी को चचेरे भाई की हत्या मामले में सालुका हेंब्रम को सुनाई गई फांसी की सजा को कंफर्म करने को लेकर राज्य सरकार की अपील एवं अपीलकर्ता सालुका हेंब्रम की अपील पर शनिवार काे फैसला सुनाया है। हाइ कोर्ट की खंडपीठ ने हत्या के दोषी सालुका हेंब्रम की फांसी की सजा को संशोधित करते हुए उसे आजीवन कारावास में बदल दिया। अपने आदेश में खंडपीठ ने कहा कि यह घटना नशे की हालत में की गई थी, जो रेयरेस्ट का रेयर की श्रेणी में नहीं आता है। अपीलकर्ता का…
रांची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरिराम बाबू से उनके आवास हरमू हाउसिंग कॉलोनी में मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके स्वास्थ का हालचाल प्राप्त किया। उनके शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय कि हरिराम कई महीनों से काफी बीमार चल रहे हैं और उनके परिजनों से मिले इसके पश्चात पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया तथा उनके पुत्रों से मुलाकात की। साथ ही सांगठनिक चर्चा भी की। मुलाकात करने में सतीश पौल मुजनी,जय प्रकाश गुप्ता, विनय सिन्हा, तपेश्वर…
रांची। जमीन घोटाला मामले में आरोपित बिपिन सिंह की जमानत याचिका पर पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में 27 अगस्त को सुनवाई होगी। बिपिन ने शुक्रवार को अपनी जमानत के लिए गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। इसपर अदालत ने 27 को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। इडी ने बिपिन को 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े केस में गिरफ्तार किया है। इस केस से जुड़े अन्य आरोपितों को जमानत देने से इनकार कर चुका है।
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद माैके पर माैजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और अन्य लोग।
अररिया। फारबिसगंज थाना पुलिस ने छह माह पहले 22 फरवरी को बंधन बैंक कर्मियों से हुए 12 लाख रूपये लूटकांड मामले का मास्टरमाइंड सुपौल जिला निवासी मो.समशुल उर्फ सुनील उर्फ रहमानी पिता -मो.जलील को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी सुपौल जिला के जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड संख्या 17 स्थित गांव से उनके आवास से की।गिरफ्तार समशूल उर्फ सुनील उर्फ रहमानी अंतरजिला कुख्यात अपराधी है और अररिया,सुपौल जिला सहित कई जिले में आपराधिक इतिहास है,जिसे पुलिस खंगालने में जुटी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से कड़ी पूछताछ कर रही है।गिरफ्तारी की पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने करते…
कृष्ण दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक : नीता पांडेय रांची। भगवान श्रीकृष्ण दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं। वे कर्म, प्रेम, मित्रता, सत्य, साहस और समन्वय के प्रतीक हैं। ये बातें शनिवार को प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन काल का प्रत्येक पड़ाव साहस, शौर्य, ज्ञान और प्रेम से परिपूर्ण रहा है। इससे पहले बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का जीवंत मंचन किया। छात्रा रेशमा उरांव ने श्रीकृष्ण के कर्मयोग पर प्रकाश डाला। बच्चों ने कृष्ण…
