Author: shivam kumar

रामगढ़। धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। धनबाद- गोमो- कोडरमा खंड में मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टिकट चेकिंग अभियान एवं मंडल के विभिन्न खण्डों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान के साथ-साथ डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गई। इस जांच अभियान में कुल 1143 यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 04 लाख 74 हज़ार 75 रूपए जुर्माने के रूप…

Read More

कोडरमा। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को मिली सूचना पर पशुओं की तस्करी कर ले जा रहे ट्रक को जब्त किया गया है। सूचना थी कि कोडरमा थाना क्षेत्र के रास्ते अवैध रूप से एक ट्रक में पशुओं की तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कोडरमा थाना प्रभारी सुजित कुमार को दी गई। निर्देश के आलोक में उनके नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अन्तर्गत बाघीटाड चेक नाका के पास एक ट्रक में लदे 50 भैस जप्त कर, 2 अभियुक्तों को भी…

Read More

– लॉयड ऑस्टिन से की रक्षा सहयोग, औद्योगिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा – रक्षा मंत्री ने वार्ता में भारत-अमेरिका औद्योगिक सहयोग के रोड मैप पर प्रकाश डाला नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी यात्रा के दूसरे दिन वाशिंगटन डीसी के पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, औद्योगिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा औद्योगिक सहयोग रोड मैप पर भी प्रकाश डाला। दोनों मंत्रियों ने भारत और अमेरिका के बीच आपूर्ति सुरक्षा समझौता (एसओएसए) होने पर खुशी जताई। राजनाथ…

Read More

देहरादून। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे कहीं भूस्खलन तो कहीं चट्टान टूटकर गिर रहे हैं। शुक्रवार को चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरसाडी के पास पत्थरों का ढेर और मलबा आने से हाइवे पर आवागमन बंद हो गया और कई वाहन मार्ग पर ही फंस गए। हालांकि वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं भूस्खलन और पहाड़ गिरने को लेकर भी चेताया है। भारी बारिश के बाद…

Read More

रांची। राहुल सिंह नाम के एक आपराधिक गिरोह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लातेहार में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं का जिम्मा लिया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में गिरोह ने कहा कि लातेहार में एमजी कॉन्ट्रैक्टर प्रोजेक्ट पर बीते तीन अगस्त को जो गोलीबारी हुई थी। यह राहुल सिंह गैंग द्वारा कराया गया था। वहीं गिरोह ने 22 अगस्त को उपहार प्रोजेक्ट के इंजीनियर पर हुई गोलीबारी की भी जिम्मावारी ली है। राहुल सिंह गिरोह ने गोनिया से सिमरिया रोड, बालूमाथ बसिया से मैक्लुस्कीगंज और बालूमाथ में रेलवे का काम (कंपनी का ऑफिस बालूमाथ पिकेट के पास) करने वाली कंपनी…

Read More

रांची। राजमहल लोकसभा सीट से झामुमाे के सांसद विजय हांसदा की पत्नी का निधन शुक्रवार रात को हो गया। घटना की जानकारी मिलने के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिख दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी के निधन की खबर अत्यंत हृदय विदारक है। झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। जानकारी के अनुसार सांसद विजय हांसदा की पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम (33) का शुक्रवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो…

Read More

रामगढ़। जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत सांडी तिलैया बस्ती में रेलवे पुल के पास शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार प्लंबर की गोली मारकर हत्या कर दी। कुजू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तिलैया बस्ती बेदिया टोला निवासी 32 वर्षीय संजय बेदिया निजी काम को निपटा कर घर लौट रहा था। इसी बीच दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने संजय बेदिया पर ताबडतोड तीन गोलियां फायरिंग की। दो गोली उसके सीने में लगी जबकि एक गोली मिस कर गई। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना…

Read More

रांची। झारखंड के आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त रुप से रांची, लोहरदगा और हजारीबाग में 16 स्थानों पर की गयी छापेमारी में पांच संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रांची के बारियातू से डॉ. इश्तियाक अहमद, रांची के चान्हो से मोतिउर रहमान, रिजवान बाबर, मुफ्ती रहमतुल्लाह और हजारीबाग से फैजान अहमद शामिल है। इन पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पांचों को न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस पांचों को अपने साथ ले गयी। सूत्रों ने बताया कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के खिलाफ गुरुवार को राज्य के तीन…

Read More

– कलकत्ता हाई कोर्ट ने पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के कार्यकाल की जांच सीबीआई को सौंपी कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ ने शुक्रवार को राज्य संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया है। यह अनियमितताएं पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान सामने आईं थीं। मेडिकल कॉलेज के पूर्व उप चिकित्सा अधीक्षक अख्तर अली की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच कोर्ट की निगरानी में की जाएगी। जस्टिस भारद्वाज…

Read More

रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सुप्रियो ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि बीजेपी का कार्यक्रम पूरी तरह असफल रहा है और जेएमएम के कार्यकर्ता जो सड़क पर उतरे हैं, उसकी गूंज राज्य से लेकर दिल्ली तक सुनाई दी। केंद्र सरकार के पास हमारा 1.36 लाख करोड़ बकाया है। साथ-साथ विधानसभा से पारित प्रस्ताव सरना धर्म कोड लागू करने की मांग, वन अधिकार पर अतिक्रमण, मिनरल फायरिंग एक्ट में बदलाव के साथ विपरीत परिस्थिति में सरकार का संचालन कर रहे हैं। इस राज्य को फिर से…

Read More

रांची। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। राज्य भर से युवा झामुमो के निश्चय पत्र में किये गये घोषणाओं का हिसाब लेने आये हैं। झारखंड सरकार ने इस दौरान जो रवैया अपनाया, वह लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया, इससे साबित होता है कि सरकार डरी सहमी हुई है। यह विदाई का संकेत है। ऐसी सरकार पूरे जीवन में कभी नहीं देखी। यह आपातकाल की पुनरावृत्ति है। नौकरी, बेरोजगारी के सवालों पर भागने वाला मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा। घोषणा पत्र के सारे दावे…

Read More