खूंटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खूंटी जिला कार्यवाह, जिला बौद्धिक प्रमुख, जिला संघ चालक जैसे पद को सुशोभित कर चुके मदन मोहन गुप्ता का सोमवार की रात निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।। मदन मोहन गुप्ता रामनवमी महासमिति ,गायत्री परिवार सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े थे। मदन मोहन गुप्ता के निधन पर पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, डॉ निर्मल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार, प्रियांक भगत, अनूप साहू, सुनील साहू, जितेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा निवासी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक सफलतापूर्वक पहुंचकर एक प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मंगलवार को अपने इस साहसिक अभियान के अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार यात्राओं में से एक रही। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचना केवल शारीरिक ताकत का नहीं,बल्कि मानसिक दृढ़ता का भी बड़ा इम्तिहान होता है। इस यात्रा के दौरान…
रांची। राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। राज्यपाल ने कहा कि वे उच्च शिक्षा में गुणात्मक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि राज्य में उच्च शिक्षा का ऐसा वातावरण स्थापित हो, जिससे अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी यहां शिक्षा ग्रहण करने…
रांची। रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं और अपने कार्यों की शुरुआत उनके आशीर्वाद से करना उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इसे अपने नए दायित्व के लिए संकल्प और ऊर्जा देने वाला क्षण बताया। इसके बाद वे परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग पहुंचीं, जहां…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों गर्मी का असर तेज हो गया है। कड़ी धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग दोपहर के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। दिन के समय मौसम तपता हुआ महसूस हो रहा है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान औसत के आसपास है और स्थिति पूरी तरह से असामान्य नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर…
पटना। बिहार में एनडीए सरकार के गठन को लेकर चल रही कवायद पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘सरकार ही सरकार’ बदलकर नई सरकार बनाई जा रही है। नई सरकार तो बिहार में बनेगी, लेकिन उसका संचालन गुजरात से होगा, क्योंकि रिमोट कंट्रोल वहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि गुजरात ही तय कर रहा है कि बिहार में किसकी सरकार चलेगी और कैसे काम होंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एनडीए गठबंधन में जदयू या नीतीश कुमार की राय का कोई महत्व नहीं है।…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां पर लगाए गए आरोपों के बाद दर्ज हुई एफआईआर मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम डरेंगे नहीं। कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि सरमा अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए अपनी मुख्यमंत्री की…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस में करीब 20 महीने से लंबित नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संभावित पदाधिकारियों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू भी गए हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कमलेश ने बताया कि इस बार संगठन विस्तार पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और जिलाध्यक्षों से राय लेकर सूची तैयार की गई है। अप्रैल 2026 के भीतर नई प्रदेश कमेटी की घोषणा होने की…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की बहरागोड़ा थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करीब 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल सोमवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सटीक गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद…
बरवाडीह/रामगढ़ (पलामू) | पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटार बस स्टैंड के समीप सोमवार को दो अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक दंपती से करीब 3 लाख रुपये की लूटपाट कर सनसनी फैला दी। इस दौरान अपराधियों ने महिला को दो गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाडीह निवासी सीएसपी संचालक शबनम प्रवीण (42 वर्ष) एवं उनके पति मो. इसराइल (52 वर्ष) हुटार बस स्टैंड के समीप थे। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी पहुंचे और उनके पास मौजूद करीब 3 लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों…
रांची। पुलिस ने सोमवार को रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित पगला बाबा मैदान के पेड़ में फंदे से लटकता युवक-युवती का शव बरामद किया है। मृत युवती का नाम आरती कुमारी( 17) और युवक की पहचान अर्जुन पाहन (25) के रूप में हुई है। युवती बुंडू के निउरी गांव की रहने वाली थी। युवती की शादी तय हो चुकी थी। युवती को लड़का पक्ष देखने आने वाला था। अर्जुन युवती का जीजा है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ पर युवक-युवती का शव लटकता देखा। इसके बाद मामले की जानकारी बुंडू थाने की…
