नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और शांति वार्ता विफल होने की खबरों ने वैश्विक बाजारों का मूड बिगाड़ दिया है। अमेरिका और इजरायल से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम के चलते निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर आज एशियाई बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए थे। एस एंड पी 500 हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डेक में मामूली बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, ताजा घटनाक्रम के बाद डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में तेज गिरावट देखने को मिल रही है, जो बाजार में बढ़ते दबाव…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुलाकात की। इरफान अंसारी ने इस मुलाकात को औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि छोटे भाई की अपने बड़े भाई से भावनाओं से भरी आत्मीय मुलाकात बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तंज भी कसा। उन्होंने लिखा, “कुछ लोग अफवाहें फैलाकर जनता को भटकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि हमारी विचारधारा एक है, हमारा लक्ष्य एक है। राहुल गांधी और हेमंत सोरेन दोनों ही जनहित, न्याय और विकास की राह पर चलने वाले नेता हैं, जो एक-दूसरे के पूरक हैं और देश-प्रदेश को नई दिशा…
16-18 अप्रैल को संसद विशेष सत्र, महिला नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा रांची। झारखंड की पूर्व सांसद और भाजपा नेता गीता कोड़ा ने सभी राजनीतिक दलों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का समर्थन करने की अपील की है। केंद्र सरकार द्वारा इस विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी मिलने के बाद, 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, जहां इस ऐतिहासिक विधेयक पर चर्चा होगी। महिलाओं को 33% आरक्षण का लाभ गीता कोड़ा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस अधिनियम के तहत विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण…
नई दिल्ली/पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस बार बिहार का मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से ही होगा। इसी कड़ी में बीजेपी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बीजेपी संसदीय बोर्ड द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गई, जिससे…
मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें शनिवार को मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे 92 साल की थीं. मशहूर सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “मेरी मां आज गुज़र गईं. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.” बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए…
कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम की सियासत गरमा गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी एनआइए ने लैंड बैंक को लेकर हुई हिंसा के मामले में नंदीग्राम के 43 तृणमूल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है, जिसके बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार, एनआइए ने नंदीग्राम-1 ब्लॉक के तृणमूल कोर कमेटी सदस्य बाप्पादित्य गर्ग, शमसुल इस्लाम सहित पंचायत समिति के सदस्यों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजा है। इन सभी को 17 अप्रैल को कोलकाता स्थित एनआइए कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया…
रामगढ़। झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। रविवार की सुबह परीक्षा तो शुरू हुई, लेकिन उससे पहले शनिवार की देर रात शहर के सभी होटलों में भी अधिकारियों ने छापेमारी की। अक्सर परीक्षा में कदाचार करने वाले लोग और प्रश्न पत्र लीक करने वाले गैंग के लोग होटल में ही रुक कर परीक्षार्थियों को ठगने का काम करते हैं। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए ही अधिकारियों ने छापेमारी की। रामगढ़ अंचल अधिकारी रमेश रविदास और थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे कई होटलों में पहुंचे। वहां उन्होंने एंट्री…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला सुपरवाइजर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें नाबालिग के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, एक सरकारी कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत सुषमा कुमारी ने नाबालिग को अपने घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखा था। आरोप है कि सुषमा कुमारी लगातार नाबालिग के साथ मारपीट करती थी। शनिवार को अत्यधिक पिटाई…
खूंटी। खूंटी जिले के मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार की रात आयोजित बैठक में किया गया। मंच के संदीप पीपुरिया ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक मंच – एक लक्ष्य, सशक्त युवा – सशक्त राष्ट्र के ध्येय वाक्य के साथ समाज सेवा और युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से नई टीम का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें युवा राजेश मिश्रा को अध्यक्ष, गौरव जैन को सचिव और प्रिंस अग्रवाल को कोषाध्यक्ष…
बोकारो। बोकारो के नवनिर्मित एयरपोर्ट से यात्री विमानों का परिचालन शुरू करने और अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को जमीन पर उतारने की मांग को लेकर भाजपा नेता कुमार अमित ने रांची स्थित लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में विशेष पहल करने की गुजारिश की। कुमार अमित ने कहा कि करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बोकारो एयरपोर्ट अब तक बेहतर रखरखाव के अभाव में खराब हो रहा है। यहां से उड़ानें न शुरू होने से आसपास की जनता को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र के विकास को…
बरवाडीह: लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में घरेलू गैस की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। सिंह एचपी गैस एजेंसी की कथित लापरवाही और अनियमितताओं के कारण आम उपभोक्ताओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जिला प्रशासन और एचपी गैस के वरीय अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा। अंततः चैनपुर स्थित वैष्णवी एचपी गैस एजेंसी से आपातकालीन स्थिति में 100 सिलेंडर मंगाए गए, तब जाकर स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में आई। कागजों पर ‘होम डिलीवरी’, हकीकत में खाली हाथ उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंह एचपी गैस…
