Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के कोलकाता स्थित आवास पर एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। ईडी की टीम शनिवार सुबह केंद्रीय बलों के साथ नाकतला स्थित उनके घर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के सिलसिले में की गई है। ईडी अधिकारियों ने पहले भी पार्थ चट्टोपाध्याय को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन कई बार पेशी से बचने के बाद एजेंसी ने सीधे उनके आवास पर पहुंचकर छापा मारा। इसी क्रम में न्यू टाउन स्थित…

Read More

काठमांडू। नेपाल में बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने मंत्रिमंडल में महिलाओं की भागीदारी 40 प्रतिशत तक बढ़ाकर समावेशी शासन पर जोर दिया है। बालेन्द्र शाह के मंत्रिमंडल में शामिल कुल 15 मंत्रियों में 6 महिलाओं को शामिल किया गया है, जो कुल 40 प्रतिशत प्रतिनिधित्व है। बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में बने नए मंत्रिमंडल में सोविता गौतम को कानून, न्याय और संसदीय मामलों की मंत्री, गीता चौधरी को कृषि एवं पशुपालन विकास मंत्री, सीता बादी को महिला, बालबालिका एवं ज्येष्ठ नागरिक मंत्री और निशा मेहता को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सिफारिश…

Read More

काठमांडू। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री डा आरजू देउवा ने विदेश से ही कानूनी परामर्श शुरू कर दिया है। देउवा दंपत्ति इस समय स्वास्थ्य उपचार के लिए हांगकांग में हैं। विदेश में रह रही आरजू व्हाट्सऐप के माध्यम से वकीलों से गिरफ्तारी वारंट को लेकर परामर्श ले रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय सभा सदस्य तथा वरिष्ठ अधिवक्ता खम्म बहादुर खाती, वरिष्ठ अधिवक्ता शेरबहादुर केसी समेत अन्य कानूनी विशेषज्ञों से बातचीत की है। अपने खिलाफ आय से अधिक…

Read More

तेहरान। पश्चिम एशिया मेंं करीब छह सप्ताह तक चले भीषण सैन्य संघर्ष और तनाव के बाद शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली शांतिवार्ता पर सभी की निगाहें हैं। ग्यारह साल बाद यह पहला अवसर है जब ईरान और अमेरिका सीधे बातचीत की मेज पर होंगे। इस बातचीत के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। पश्चिम एशिया में भारी तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और इजराइल-हिज्बुल्ला संघर्ष के बीच आज इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होगी। इसके लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मिशन में शामिल चारों अंतरिक्ष यात्री 10 दिनों की चंद्रमा यात्रा के बाद सुरक्षित धरती पर वापस लौट चुके हैं। मिशन में उन्होंने पृथ्वी से सबसे दूर रिकॉर्ड दूरी तय की। नासा ने एक्स पर दी गई जानकारी में बताया कि चंद्र मिशन आर्टेमिस-2 के चारों अंतरिक्ष यात्री कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनका ओरियन अंतरिक्ष यान प्रशांत महासागर में उतरा। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास हुई यह लैंडिंग स्थानीय समय…

Read More

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित टायो कॉलोनी के पीछे बने डैम से शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उक्त थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र से सटे शंकरपुर गांव के कुछ ग्रामीण रोज की तरह सुबह डैम में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। शव की स्थिति अत्यंत खराब और सड़ी-गली थी,जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कई दिनों पुराना हो सकता है। इस दृश्य को देखकर ग्रामीण घबरा…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार में जा रहा स्कूटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर बलिराम रजक के रूप…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी दो चरणों में विधानसभा चुनाव काे लेकर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस घोषणा पत्र में घुसपैठ पर सख्ती, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, आर्थिक विकास और महिला सशक्तिकरण को प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा गया है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यदि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो घुसपैठ के मुद्दे पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘पहचानो, हटाओ और निर्वासित करो’ (डिटेक्ट, डिलीट और…

Read More

थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। सेंसर प्रक्रिया में देरी के बाद अब फिल्म के लीक होने की खबर ने निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का करीब 5 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस क्लिप में कथित तौर पर फिल्म के टाइटल क्रेडिट्स और विजय के शुरुआती इंट्रो सीन की झलक देखने को मिल रही है। यह वीडियो तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है, जिससे फैंस में भारी नाराजगी है। फैंस ने इस मामले…

Read More

विक्की कौशल के लिए साल 2025 बेहद सफल रहा, जब उनकी ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ ने भारत में करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। अब दर्शकों की निगाहें उनकी अगली फिल्म ‘महावतार’ पर टिकी हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस पौराणिक फिल्म को लेकर ताजा चर्चा है कि श्रद्धा कपूर इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकती हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी के निर्देशक अमर कौशिक अपनी इस महत्वाकांक्षी फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर से बातचीत कर रहे हैं। यदि सब कुछ योजना के…

Read More

रांची। झारखंड में पुलिस कार्यालयों से संदिग्ध वित्तीय निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार सभी जिलों और इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह कदम प्रधान महालेखाकार की रिपोर्ट में बोकारो पुलिस कार्यालय से वेतन मद में अनियमित भुगतान उजागर होने के बाद उठाया गया है। मुख्यालय की ओर से रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी, सभी जिलों के एसपी, विभिन्न पुलिस इकाइयों के समादेष्टा, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी को पत्र भेजकर अपने-अपने…

Read More