पटना। बिहार पुलिस के सेवारत कर्मियों को अब दुर्घटना पर 2.30 करोड़ रुपये तक की सहायता मिलेगी। पहले जहां व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर 5 से 20 लाख तक था, जो इस साल जुलाई में बढ़कर 50 लाख तक हुआ था उसे इस विशेष सैलरी पैकेज में बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दिया गया है। साथ ही कई अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं। सब मिलाकर 2.30 करोड़ तक मिलने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त, हवाई दुर्घटना में मृत्यु पर 1.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कवर भी प्रदान किया जाएगा। इस बाबत पत्रकार वार्ता में एआईजी वेलफेयर विशाल शर्मा ,उपेन्द्र प्रसाद…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन द्वारा नई पार्टी बनाने के ऐलान करने का बाद वह लगातार समर्थकों से मिल रहे हैं। इसी क्रम में वह तीसरे दिन आदित्यपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के समर्थकों से मिले। इस दौरान चंपाई सोरेन लोगों के प्रति जनसमर्थन देखकर भावुक हो गये। नई पार्टी बनाने के एलान करने के बाद चंपाई ने क्या कहा ? पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में झारखंड सरकार के मंत्री चंपाई सोरेन अपने नए अध्याय के शुरूआत के तीसरे दिन आदित्यपुर में समर्थकों से मिल रहे हैं। समर्थकों से मिलने के दौरान उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी जिस…
रांची। जिले के एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा है कि युवा आक्रोश रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में जुटे पुलिसकर्मियों पर पत्थर चला कर हमला करनेवाले भाजपा नेताओं पर एफआइआर दर्ज की जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पहले से रूट निर्धारित किया था। कहीं भी भाजपा कार्यकर्तांओं को रोका नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार पर पत्थर फेंकने वाले की पहचान होगी और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन शुक्रवार काे पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सुमन महतो एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढस बंधाया। मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद…
रांची। भाजपा के युवा मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। साथ ही लाठीचार्ज भी किया। इसमें भाजपा के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें पुलिस के सात जवान घायल हो गए। इस रैली में भाजपा प्रदेश के सभी नेता शामिल हुए थे। वह हेमंत सरकार पर निशाना साध रहे थे और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का…
रांची। भाजयुमो की आक्रोश रैली में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप याद करिये आज जो सरकार झारखंड में है उसने किस प्रकार युवाओं को ठगा है। सरकार बनते ही कहा था कि 5 लाख नौकरी देंगे। यह भी कहा था कि नौकरी नहीं दे पाए तो हम संनयास ले लेंगे राजनीति से। पांच साल पूरा होने वाला है नौकरी दिया नहीं, संन्यास लिया नहीं। हम तो कहते हैं हेमंत सोरेन जी अगर थोड़ी भी नैतिकता आपके अंदर बची है तो आपको सार्वजनिक रूप से यहां के जनता…
रांची। झारखंड में उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गयी। राज्य भर से पांच लाख से अधिक युवा इस नियुक्ति प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जोहार कहा है। इसके तहत साहिबगंज समेत अन्य जिलों में शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा भी शुरू हो गयी है। परीक्षा में कुल 5,13832 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। पलामू जिले में 27 अगस्त से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जायेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2020 से जून 2024 तक 26,443 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। परीक्षा आयोजित कर नियुक्ति का…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के बैनर तले आज (शुक्रवार) मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेश बीजेपी के टॉप लीडर्स मौजूद हैं। साथ ही राज्य भर के युवाओं का भी महाजुटान हुआ है। इस रैली के जरिये प्रदेश बीजेपी के टॉप लीडर्स हेमंत सरकार पर निशाना साध रहे थे और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे थे। लेकिन आक्रोश रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के उग्र होने के कारण पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े। साथ ही पानी की बौछार और लाठीचार्ज भी किया गया। मोराहाबादी मैदान…
पलामू। तरहसी-पांकी विधानसभा क्षेत्र से रांची रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जांच के बहाने शुक्रवार को हेरहंज औऱ बालूमाथ में रोके जाने पर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता भड़क गए एवं बालूमाथ में धरना पर बैठ गए। उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया। विधायक ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र से निकलने के बाद सबसे पहले हेरहंज में एक से डेढ़ घंटे तक रोका गया। वहां से किसी तरह बहस कर निकलने पर बालूमाथ में दो घंटे से रोके जाने पर सारे कार्यकर्ताओं…
पलामू। रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली में शामिल होने मेदिनीनगर से शुक्रवार को जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को वाहन जांच के बहाने कई जगहों पर रोका गया। लातेहार के जंगल में रोके जाने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बहस चलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन छोड़े गए लेकिन पुनः उन्हें चंदवा में रोक दिया गया। पुनः बहस और बातचीत के बाद वाहनों को जाने दिया गया। अचानक विशेष चेकिंग अभियान चलने के कारण भाजपा कार्यकर्ता परेशान…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में होम गार्ड के जवानों की अवमानना याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने राज्य सरकार को यह निर्देश दिया कि 25 अगस्त, 2017 से होम गार्ड के जवानों को बढ़े हुए वेतन का लाभ दिया जाये। 10 अगस्त को मुख्यमंत्री ने होम गार्ड के जवानों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष समान कार्य का समान वेतन देने का आदेश जारी किया है लेकिन हाई कोर्ट ने कहा कि जब से कोर्ट ने आदेश दिया है, उसी तारीख से होमगार्ड जवानों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष समान कार्य का…
