कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल इस पूरे हफ्ते बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान आकाश आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कोलकाता के अलावा हुगली, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में भी मौसम कोलकाता जैसा ही रहेगा। इन जिलों में भी आकाश आमतौर पर बादलों से ढका…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुक्तलिफ मुस्लिम तंजीमों के ओहदेदार से मुलाकात की। साथ ही उनसे वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर बातचीत की। तेजस्वी ने उन्हें यकीन दिलाया कि वे इस विधेयक को किसी भी कीमत पर संसद से पारित नहीं होने देंगे। तेजस्वी यादव ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट कर कहा कि मुक़्तलिफ़ मुस्लिम तंजीमों के ओहदेदार “वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल” के सिलसिले में मिले और वाज़ेह और तफ़्सील-वार…
नवादा। नवादा में शुक्रवार को एक कैदी हथकड़ी लेकर फरार हो गया तथा उत्पाद पुलिस मूकदर्शक बनकर रह गयी। कैदी काे पुलिस की सुरक्षा में कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था, जहां से कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब के मामले में युवक को गिरफ्तार किया था। फरार कैदी मुज्जफरपुर जिले का रहनेवाला है। उसकी पहचान यादव नगर वार्ड नम्बर 12 के मोहम्मद उसमान के पुत्र मोहम्मद जिशान कुमार के रूप में की गई है। उत्पाद विभाग की पुलिस फरार…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने चाईबासा में मनरेगा घोटाले मामले मामले में दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार काे हुई। कोर्ट ने इडी से दो सप्ताह में इस मामले में दर्ज ईसीआईआर केस की अब तक की जांच रिपोर्ट मांगी है। चाईबासा में मनरेगा घोटाला कि सीबीआई जांच को लेकर मतलूब आलम की जनहित याचिका की सुनवाई हाइ कोर्ट में हुई। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज 14 केस की जांच पूरी हो गई है और 13 केस में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। मनरेगा घोटाला में चाईबासा के तत्काल…
मेलबर्न। पिछले सत्र में ब्रिसबेन हीट की बिग बैश लीग (बीबीएल) खिताबी सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर पॉल वाल्टर अगले महीने के ड्राफ्ट के लिए नामांकन के नवीनतम बैच में शामिल होने के बाद प्रतियोगिता में वापसी कर सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज वाल्टर ने पिछले संस्करण में हीट के लिए 17 विकेट लिए थे और उन्हें आठ मुख्य कोचों द्वारा वोट किए गए टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम में नामित किया गया था। हीट के पास वाल्टर को रिटेन करने के अधिकार हैं। एक महत्वपूर्ण कारक यह है कि वह फाइनल सहित पूरी…
नई दिल्ली। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को 89.49 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके लुसाने डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर का शानदार फाइनल थ्रो करके शीर्ष स्थान हासिल किया। नीरज ने रात के अधिकांश समय 83 मीटर की रेंज में थ्रो करने के बाद, पांचवें और छठे प्रयास में दो क्लच थ्रो कर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शीर्ष दो में रहने के रिकॉर्ड को बरकरार रखा। 26 वर्षीय नीरज ने 82.10 मीटर, 83.21 मीटर और 83.13 मीटर की थ्रो के साथ शुरुआत करते हुए संघर्ष किया। इससे अधिक…
वारसॉ। पोलैंड के कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष मिशल स्पिज़्को को उम्मीद है कि कबड्डी ओलंपिक 2036 का हिस्सा होगा। मिशल स्पिज़्को ने यह भी उम्मीद जताई कि पीएम मोदी को 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत पर दबाव डालना चाहिए और इस टूर्नामेंट में कबड्डी जैसे स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। कबड्डी के माध्यम से भारत और पोलैंड के बीच संबंध के बारे में बात करने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वारसॉ में पोलैंड के कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष मिशल स्पिज़्को और इसके बोर्ड सदस्य अन्ना कलबार्स्की से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के…
नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की चार टीमें – गत चैंपियन मोहन बागान एसजी, पंजाब एफसी (पीएफसी), बेंगलुरु एफसी और केरला ब्लास्टर्स एफसी – शुक्रवार को डुरंड कप 2024 के अंतिम दो सेमीफाइनल स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और शिलांग लाजोंग एफसी पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके हैं, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने भारतीय सेना फुटबॉल टीम को हराया और शिलांग लाजोंग एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ आश्चर्यजनक जीत हासिल की। आईएसएल की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी बनाम शिलांग लाजोंग एफसी मैच का विजेता फाइनल में पहुंचेगा।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सभी देशवासियों को प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा है, ”प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को बधाई। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है। हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में हम और भी निर्णय लेंगे।” उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ”प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को बधाई। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की…
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रात दस बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह आज रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे वे मेफेयर रिजॉर्ट जाएंगे। 24 अगस्त की सुबह 10ः30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दौरा करेंगे। सुबह 11ः30 रायपुर के निजी होटल से इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ और उससे जुड़े सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी से चर्चा करेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुरक्षा एवं विकास…
