Author: shivam kumar

कोलकाता। केंद्रीय राज्य मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार की आलोचना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। बुधवार को श्यामबाजार मेट्रो के गेट(1) पर पश्चिम बंगाल भाजपा के धरना कार्यक्रम में सुकांत मजूमदार ने कहा, “कल के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पता चलता है कि कोर्ट को ममता बनर्जी की पश्चिम बंगाल सरकार पर कोई भरोसा नहीं है और पुलिस कमिश्नर को तुरंत हटाया जाना चाहिए। बनर्जी के नेतृत्व में एक के बाद एक महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है,…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर की घटना को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल है। इसी बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कोलकाता पुलिस कमिश्नर को अस्थायी तौर पर निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर को जांच के दौरान निलंबित करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सच को बार-बार दबाया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”आर.जी. कर मामले में गिरफ्तार किया गया शराबी संजय रॉय मुख्य आरोपित नहीं है। उसके ऊपर कोई है, उन्हें पकड़ने की जरूरत है। वह एक पुलिसकर्मी के रूप में पुलिस कार का उपयोग करता है, पुलिस…

Read More

अररिया। फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने नप क्षेत्र के तीन अलग अलग वार्डों में 64.74 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सड़क की आधारशिला बुधावार काे रखी।मौके पर उनके साथ उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,सशक्त स्थायी समिति सदस्य मो.इस्लाम,गणेश गुप्ता,मनोज कुमार सिंह समेत स्थानीय पार्षद और संवेदक और अन्य लोग मौजूद थे। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 में सुनील के दुकान से मनोज मेहता के घर तक 20 लाख 08 हजार 109 रूपये की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण,वार्ड संख्या 18 में पूर्व विधायक जनार्दन यदा के घर से अंबेडकर चौक…

Read More

किशनगंज। सदर थाने की पुलिस ने एनएच 27 पर खगड़ा के समीप से कुख्यात शराब तस्कर अनुप दास को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर पुलिस ने बंगाल से शराब लेकर जिले में प्रवेश करने के दौरान वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड के समीप रुईधासा ओवर ब्रिज से शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना के एएलटीएफ प्रभारी रविशंकर कुमार को गुप्त सूचना मिला था कि एक शराब तस्कर बंगाल से शराब लेकर किशनगंज बस स्टैंड आ रहा है। सूचना मिलते ही एएलटीएफ प्रभारी अपने टीम के साथ बस स्टैंड पहुंचकर तस्कर के आने का इंतजार…

Read More

-इडी कर चुकी है पूछताछ, वही अभियंता तय करता है काम -कल्याणी कंस्ट्रक्शन के पास मजबूत दस्तावेज भी नहीं आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री इरफान अंसारी के विभाग में जो कुछ हो रहा है, उस पर आप एकबारगी विश्वास नहीं कर सकते हैं। हर ठेका, पैरवी या पैसा पर तय हो रहा है। ठेकेदारों के दस्तावेज कोई मायने नहीं रखते। चतरा में कई अलग-अलग सड़क के निर्माण के लिए 12 करोड़ 36 लाख के पैकेज वाला टेंडर निकाला गया है। इसके लिए इश्तेहार भी जारी हुआ, लेकिन ठेका किसे मिलेगा, वह तय कर रहा है विभाग…

Read More

रांची। पीजीटी-2023 (झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) के रिजल्ट में गडबड़ी की शिकायत सामने आयी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जारी अंक पत्र से इसकी पुष्टि भी हो रही। 100 अंकों के पेपर में कैंडिडेट को 252 नंबर दे दिए गए हैं। 78 प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले को 156 की जगह 88.23 अंक दिए गए हैं। इसे लेकर बवाल शुरू है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। बाउरी ने बुधावार काे सोशल मीडिया (फेसबुक) पर कहा है कि हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं का भविष्य बेच…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री पद्म विभूषण कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ को पुण्यतिथि पर याद कर नमन किया है। उन्होंने ​अपने सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) से पोस्ट कर लिखा कि आपका समाज के प्रति संघर्ष हमेशा प्ररेणा के लिए जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोकप्रिय राजनेता, श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, सुशासन के प्रतीक, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सेवा, सुशासन, सामाजिक न्याय एवं जन-कल्याण को समर्पित रहा उनका संघर्षशील जीवन हम सभी के…

Read More

लखनऊ। उप्र की 69 हजार शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। अभ्यर्थी हाईकोर्ट लखनऊ के डबल बेंच से दिए गए फैसले का पालन किए जाने मांग को लेकर बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि हाई कोर्ट का जो फैसला आया है, सरकार उसे जल्द से जल्द लागू करें। आरक्षित वर्ग अभ्यर्थियों को न्याय देते हुए उनकी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करें। अभ्यर्थियों का कहना है दूध की रखवाली बिल्ली से नहीं कराई जा सकती। इसलिए पुरानी सूची बनाने वाले अधिकारियों…

Read More

जालौन। जनपद में माधौगढ़ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे के निधन के बाद खाली हुए पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। चिंतामन दोहरे के पुत्र मोहित दोहरे को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिया गया है। उनके खिलाफ किसी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना। माधौगढ़ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे का कुछ माह पहले निधन हाे गया था। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख का पद खाली हो गया था। उनके स्थान पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल…

Read More

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर हौज टोल प्लाज़ा के पास बुधवार सुबह अनियंत्रित ट्रक पोल से टकराते हुए गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में खलासी की जान चली गयी। वहीं, ट्रक में लदी चार गाय, दो बछड़े भी मर गये, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। औरैया जनपद में रहने वाला ट्रक चालक अकील (40) और खलासी आसि​फ (20) के साथ इटावा जनपद से पांच गाय, तीन बछड़ों को लादकर बिहार के चौसा बाजार में लगने वाले पशु मेले में जा रहा था। हौज टोलप्लाज़ा के पास अनियंत्रित होकर ट्रक हाइवे के किनारे लगे…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष बुधवार सुबह फिर से सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचे। सुबह लगभग 9:15 बजे संदीप की गाड़ी सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने आकर रुकी, जिसके बाद वह एक फाइल लेकर सीधे अंदर चले गए। दूसरी ओर उन्हें कोलकाता पुलिस ने भी लालबाजार में तलब किया है और बुधवार दोपहर 12 बजे वहां हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। पिछले शुक्रवार से ही संदीप हर दिन सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हाजिरी दे रहे हैं। उन्हें कभी 10 घंटे, कभी 12-13 घंटे तक सीबीआई दफ्तर में रहना पड़ रहा है। मंगलवार को भी…

Read More