Author: shivam kumar

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसएसी) जल्द ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट लगभग तैयार किया जा चुका है। मुख्य परीक्षा में 5600 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बताते चलें कि पीटी की परीक्षा 17 मार्च को हुई थी। 22 अप्रैल को पीटी परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। 22 से 24 जून तक मुख्य परीक्षा ली गयी थी। यह परीक्षा 342 पदों के लिए ली गयी थी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया जायेगा।

Read More

कहा-राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा, नया अध्याय शुरू करूंगा रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे नये अध्याय की शुरूआत हो रही है। हम अलग पार्टी बनायेंगे, या आदर्श झारखंड के निर्माण के लिए कोई साथी मिला, तो उसके साथ हाथ मिलायेंगे। उक्त बातें चंपाई सोरेन ने दिल्ली लौटने के बाद अपने समर्थकों के बीच में कही। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चंपाई सोरेन के समर्थन में जम कर नारेबाजी की। लोगों ने कहा- दादा आप आगे बढ़ो, हम आपके साथ हैं। मंगलवार…

Read More

रांची। बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि पीजीटी स्कैम झारखंड का सबसे बड़ा नियुक्ति घोटाला है। उन्होंने कहा कि पीजीटी रिजल्ट प्रकाशन में कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। बाबूलाल मरांडी ने इसकी सीबीआइ जांच कराने की बात कही है। बता दें कि जेएसएससी ने अपनी वेबसाइट पर 19 जून को पीजीटी का स्कोर कार्ड अपलोड किया था, लेकिन अपलोड किये गये स्कोर कार्ड में 100 अंक के पेपर में 252 अंक दिये गये थे। उसके बाद हजारों छात्र सरकार से सीबीआइ जांच करने की की मांग…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 22 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का संबंध भारत के आजादी आंदोलन से भी है। 22 अगस्त, 1921 को महात्मा गांधी ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों के खिलाफ अलग तरह के विरोध की शुरुआत की थी। खेल जगत के लिए भी इस तारीख का खास महत्व है। भारत की राही सरनोबत ने 2018 में 22 अगस्त को ही एशियाई खेलों की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में…

Read More

फरीदाबाद/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि तकनीक का इस्तेमाल उचित और सतत विकास तथा जनहित के लिए किया जाना चाहिए। इसका गलत इस्तेमाल विनाशकारी हो सकता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणा के फरीदाबाद में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि आज तकनीक के विकास के कारण प्रगति के कई रास्ते खुल गए हैं। उदाहरण के लिए दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच ने ऑनलाइन रोजगार के कई अवसर पैदा किए हैं। लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि तकनीक का इस्तेमाल उचित…

Read More

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले काे लेकर हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से काम पर वापस लौटने की अपील की है। इसके साथ चिकित्सकों की चिंताओं के निवारण के लिए विशेष समिति का गठन किया है। निदेशक ने मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी डॉक्टरों से काम पर वापस आने की अपील की है। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों की पूर्ति तक हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। एम्स, नई दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस मामले…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से बुधवार को भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल और भारती इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राजन भारती मित्तल ने यहां मुलाकात की। वित्‍त मंत्रालय ने ‘एक्‍स‘ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल और उपाध्यक्ष राजन भारती मित्तल ने नार्थ ब्‍लॉक स्थित (वित्‍त मंत्रालय) में केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का ब्‍यौरा नहीं मिला है। उल्‍लेखनीय है कि सुनील भारती मित्तल भारती इंटरप्राइजेज के संस्थापक अध्यक्ष हैं, जो भारत के अग्रणी दूरसंचार, बीमा, रियल एस्टेट,…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री प्रह्लाद वेंकटेश जोशी गुरुवार, 22 अगस्त को बेंगलुरु में राष्ट्रीय परीक्षण गृह (एनटीएच) आरआरएसएल कैंप की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परीक्षण सुविधा की आधारशिला रखेंगे। यह इलेक्ट्रिक वाहन परीक्षण सुविधा उद्योग को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगी। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद वेंकटेश जोशी 22 अगस्त को बेंगलुरु में राष्ट्रीय परीक्षण गृह (एनटीएच) आरआरएसएल कैंप की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परीक्षण सुविधा की आधारशिला रखेंगे। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण भारत में अपनी पहुंच का विस्तार करने और…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ई-कॉमर्स का विकास नागरिक केंद्रित हो। उन्हाेंने कहा कि देश में 100 मिलियन छोटे खुदरा विक्रेताओं के लिए कोई व्यवधान न हो, ये सुनिश्चित करने की आवश्‍यकता है। वाणिज्‍य मंत्री गाेयल ने राजधानी नई दिल्ली में पहले इंडिया फाउंडेशन की ‘भारत में रोजगार और उपभोक्ता कल्याण पर ई-कॉमर्स का शुद्ध प्रभाव’ पर एक रिपोर्ट को लॉन्‍च करते हुए यह बात कही। रिपोर्ट विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए उन्‍होंने कहा कि ई-कॉमर्स के विकास से समाज के…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से रामको सीमेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) पी.आर. वेंकटराम राजा ने बुधवार को मुलाकात की। वित्‍त मंत्रालय ने ‘एक्‍स‘ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि रामको सीमेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पी.आर. वेंकटराम राजा ने राजधानी नई दिल्‍ली स्‍थित नार्थ ब्‍लॉक (वित्‍त मंत्रालय) में केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का ब्‍यौरा नहीं मिला है। उल्‍लेखनीय है कि रामको सीमेंट्स लिमिटेड (रामको) भारत में अग्रणी सीमेंट निर्माताओं में से एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में पोर्टलैंड सीमेंट, साधारण…

Read More

जालौन। अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज (21 अगस्त)’ भारत बंद’ का आह्वान किया है। बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं। जालौन के मुख्यालय उरई में सपा बसपा ने आरक्षण को लेकर प्रदर्शन करते हुए भारत बंद किया है। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर फैसला सुनाते हुए कहा था, ”सभी एससी और एसटी जातियां और जनजातियां एक समान वर्ग नहीं हैं। कुछ जातियां अधिक पिछड़ी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए – सीवर…

Read More