Author: shivam kumar

रांची। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में संस्कृत सप्ताह महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को विशेष सभा का आयोजन किया गया एवं कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ० नीता पांडेय ने किया इस दौरान छात्रों द्वारा ‘संस्कृत गंगाधरा’ संस्कृत गीत एवं ‘उमापति महादेव’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। छठी कक्षा की छात्रा अदिति आर्या ने वेद मंत्रों का पाठ किया । साथ ही नवीं कक्षा के छात्र शैलोज सिंह द्वारा संस्कृत में संभाषण और दसवीं कक्षा की छात्रा रचिता सिंह द्वारा संस्कृत के महत्व को बदलाते हुए अंग्रेजी भाषा में संभाषण…

Read More

कोलकाता। कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग में गुरुवार को बताया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 75 प्रतिशत रही।…

Read More

रांची। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में अडानी महा घोटाला, देशव्यापी जाति जनगणना और भारत के संविधान अन्तर्गत निहित आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय के प्रावधानों के वास्तविक सम्मान की आवश्यकता सहित कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अडानी महा घोटाला की जांच के लिए बार-बार एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का आह्वान किया है, जिसे पहली बार हिंडनबर्ग रिपोर्ट द्वारा उजागर किया गया था। हाल के खुलासों ने वित्तीय बाजार नियामक सेबी के गंभीर…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियां और उम्मीदवारों का चयन करने लगी है। अब एनडीए गठबंधन में सहयोगी जदयू ने घोषणा कर दी है कि जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मंत्री सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे। बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने बुधवार काे जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जदयू मिलन समाराेह काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव…

Read More

रांची। जमशेदपुर, सोनारी से बीते मंगलवार को उड़ान भरने के बाद लापता हुए एयरक्राफ्ट की खोज में भारतीय नौसेना भी सहयोग करेगी। इस निमित सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र भेजकर नेवी के सहयोग का आग्रह किया था। जिला प्रशासन के आग्रह पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए, अधिकारियों को तुरंत मदद को कहा। इसके बाद नौसेना ने सक्रियता दिखायी है। बुधवार रात विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंची। रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि हर साल 16 अगस्त को पटना में राजकीय समारोह के रूप में मनाने समेत कुल 31 प्रस्तावों पर मुहर लगी। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि हर साल 16 अगस्त को पटना में राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। नीतीश कैबिनेट में इसे लेकर फैसला लिया गया है। महिलाओं को होने वाली सर्वाइकल कैंसर बीमारी से बचाव के लिए 9 से 14 साल की उम्र की बच्चियों को…

Read More

गोपालगंज। केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी मो मकसूद आलम एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुखीराम उच्च विद्यालय थावे का निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कुछ कमरों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर केंद्र अधीक्षक को लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, परीक्षा सुचारू रूप से चल रही थी। इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय प्रकाश राय और जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम कुमार कुंदन मौजूद रहे। इसके साथ ही इस्लामिया उर्दू अकादमी…

Read More

रांची। भारत बंद को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को लेकर एक फैसला लिया है। एसटी एससी आरक्षण में क्रिमीलेयर का कॉन्सेप्ट कोर्ट ने बताया था। जिसमें राज्य सरकारों को यह अधिकार दिया था कि इस विचार से राज्य सरकार अपने निर्णय ले सकती है। इसी बीच में केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि आरक्षण में क्रिमी लेयर का विचार संविधान के अंदर नहीं है। बाबा साहेब के विचारों में भी आरक्षण में क्रिमीलेयर का कोई विचार नहीं है। इसलिए भारत सरकार इस मामले…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में दो सरकारी गवाहों का क्रॉस एग्जामिन के लिए अनुमति मांगे जाने वाली पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर की अर्जी पर बुधवार काे आंशिक सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले को सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया है। मामले के आरोपित राजा पीटर ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर एनआईए की ओर से बनाए गए दो सरकारी गवाह का क्रॉस एग्जामिन करने का आग्रह किया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई। मामले में एनआईए ने करीब 89 गवाहों का…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 अगस्त को होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से शुरू होगी। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट से मुहर लगेगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बुधावार काे इसकी सूचना दी है। झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के पांच प्रमंडलों की पात्र महिलाओं को मंईंयां सम्मान योजना का लाभ देंगे। इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर में और 23 अगस्त को उत्तरी छोटानागरपुर के हजारीबाग में महिलाओं को कार्यक्रम आयोजित कर मंईंयां सम्मान योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके बाद 27 अगस्त को संताल परगना के दुमका, 28 को कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा तथा 30 अगस्त को दक्षिणी छोटानागपुर के रांची में महिलाओं को योजना का लाभ दिया जायेगा। मंईंयां सम्मान योजना के तहत राज्य में हर पात्र महिला को साल में…

Read More