रांची। बहुचर्चित जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में धनबाद की सीबीआइ कोर्ट द्वारा दो अभियुक्तों राहुल वर्मा और लखन वर्मा को उम्र कैद की सजा सुनाये जाने को चुनौती देनेवाली अपील पर मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में बहस जारी रही। मामले में कोर्ट ने निचली अदालत से दुर्घटना के संबंध में फैक्स के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज और मैटेरियल एक्जीबिट मांगी है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची ने पैरवी की। बता दें कि 28 जुलाई 2021 की सुबह जज उत्तम आनंद की आॅटो से टक्कर मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में स्पीडी ट्रायल कर अभियुक्तों…
Author: shivam kumar
आजाद सिपाही संवाददाता चाइबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाइबासा में बाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति उर्फ मंत्री पर फायरिंग कर दी। इस घटना में वह घायल हो गया। गोली उसके सिर को छूकर निकल गयी ,जिससे वह लहूलुहान हो गया। फिलहाल वह सदर अस्पताल में इलाजरत है। आपसी विवाद की वजह से दिया घटना को अंजाम झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव का रहनेवाला है। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस बारे में जब अस्पताल में इलाजरत मुन्ना से बात की गयी तो…
रांची। झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की परीक्षा हुए 10 महीने पूरे होने के बाद दो-दो बार जेएसएससी द्वारा कैलेंडर जारी करके बताया गया कि 2024 के अगस्त के द्वितीय सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जायेगा। अगस्त का दूसरा सप्ताह भी पूरा हो गया, लेकिन रिजल्ट का कोई अता-पता नहीं है। इसे लेकर अभ्यर्थी जेएसएससी के सचिव से मिले। सचिव ने छात्रों को बताया कि अगस्त माह के अंत तक रिवाइज्ड आंसर कुंजी जारी की जायेगी। उसके बाद ही रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। इससे अभ्यर्थियों के मन में सरकार एवं जेएसएससी के प्रति घोर असंतोष…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लखीबागी स्थित प्रकाश होटल के समीप मंगलवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन राणा ( 38 ) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी मोटरसाइकिल से घर से तिलैया काम करने जा रहा था। प्रकाश होटल के समीप ट्रेलर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रांची। शहर के नामकुम थाना क्षेत्र के लोआडीह निवासी मेरी मार्गेट कुजूर ने परिवार वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। थाना के जरिये किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पति की मृत्यु के बाद मारपीट कर मुझे और मेरी बेटी को घर से निकाल दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया है। किराये के मकान में रहने को विवश है। इस मामले में ननद, जेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ…
-आजसू पार्टी का मिलन सह अभिनंदन समारोह आयोजित, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन धनबाद/ रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को उनका हक अधिकार देने की बातें करने वाली सरकार आज बाहरी युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रही है। 1932 की स्थानीय नीति की दुहाई देने वाली सरकार पांच साल से 2016 में आकर अटक गई है। रोजगार और स्वरोजगार की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से लाखों युवा पलायन को विवश हैं। हमारी तैयारी युवाओं की शक्ति को राज्य की उन्नति में लगाने की है। सुदेश कुमार महतो…
रांची। हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विगत दो वर्षों से पूरे देश में मनाया जा रहा है। विगत दो वर्षों में जन-जन का अभियान बन चुका है। पूरे देश भर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक एक उत्सव के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा को देखकर देश प्रेम जागृत होता है। देश भावना का दिल में ज्वार फूटता है । हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक है। इस…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने सोमवार को रांची महानगर की भाजपा की नयी टीम और 19 मंडलों के नवनियुक्त मंडल के अध्यक्ष को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया। सभी कर्मयोगी कार्यकतार्ओं को बधाई और शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हम सब लोग एक परिवार के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है और हम सब एक कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो जिम्मेवारी देती है हम सब उस जिम्मेवारी का निर्वहन करते हैं। इसलिए आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।…
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हेमंत सरकार कार्रवाई करने से डर रही। ये घुसपैठिए झामुमो के वोट बैंक बन चुके हैं। इसलिए राज्य सरकार इनका संरक्षक बनी हुई है। कहा कि घुसपैठिए आदिवासी दलित समाज के लोगों की संपत्ति पर कब्जा कर रहे। बहन बेटियों से शादी कर के जमीन पर कब्जा कर रहे। इतना ही नही हिंदू आबादी को अपना घर द्वार छोड़ कर भागने को मजबूर कर रहे। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में तारानगर, गोपीनाथपुर , गाय बथान जैसे गांव में घुसपैठियों का…
रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की 16 अगस्त को रांची में सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक होगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचेंगे। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन होगा और शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा मंडल अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।
रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की मारवाड़ी कॉलेज कमिटी का गठन सोमवार को किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, रांची विश्वविद्यालय संयोजक सौरभ शर्मा तथा अरविंद सेठ उपस्थित थे। कमिटी इस प्रकार है : अध्यक्ष : पवन कुमार। कार्यकारी अध्यक्ष: सक्षम झा। वरीय उपाध्यक्ष : सिमरन सिंह, राज यादव, अभिषेक चौधरी, अभिजीत कुमार, आर्यन केशरी। उपाध्यक्ष: अभिषेक कुमार, हिमांशु कुमार, अंश कुमार, अनुराग पांडे, पुरुषोतम कुमार, निखिल कुमार। महासचिव : अभिषेक प्रजापति। सह सचिव : फिलिप मिंज, प्रेम मिश्रा, आशीष कुमार, अमन यादव। कोषाध्यक्ष: अमन यादव। सह कोषाध्यक्ष : विक्की…
