नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक 9 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को तर्कसंगत बनाने पर चर्चा की जाएगी। परिषद की पिछली बैठक 23 जून, 2024 को हुई थी। जीएसटी परिषद ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि ‘जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक नौ सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इस बैठक में दरों को युक्तिसंगत बनाने टैक्स ‘स्लैब’ को कम करने के अलावा…
Author: shivam kumar
– लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को हुआ जबरदस्त मुनाफा नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज दो कंपनियों ने लिस्टिंग के जरिए शानदार एंट्री की है। इन कंपनियों में यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के शेयर ऑफर प्राइस की तुलना में दोगुनी से अधिक कीमत पर लिस्ट हुए। इसी तरह फर्स्टक्राइ के शेयर 40 प्रतिशत प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 से 8 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसके कारण ये ओवरऑल 168.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ में सबसे अधिक बोली…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने में तेजी का रुख नजर आ रहा है, जबकि चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सोना आज 250 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 70,740 रुपये से लेकर 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 64,860 रुपये से लेकर 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज कमजोरी आने की वजह से दिल्ली सर्राफा…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल लगातार ऊपर नीचे होती रही। खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर कुछ देर के लिए शेयर बाजार हरे निशान में भी गया, लेकिन बिकवाली का दबाव बनने पर इसने वापस लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत और…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका में होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्लूपीआई) और कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) के आंकड़े कल आने वाले हैं। महंगाई के इन आंकड़ों के आने के पहले अमेरिकी बाजार में निवेशक काफी संभल…
नई दिल्ली। दुनियाभर में आज कच्चे तेल की कीमत में कुछ गिरावट है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 82 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.50 डॉलर यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 81.80 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी क्रूड 0.49 डॉलर यानी 0.61 फीसदी लुढ़ककर 79.57 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर है। देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के…
पलामू। नक्सली संगठन से जुड़े कैडरों का आपराधिक चेहरा सामने आ रहा है। जेल से बाहर आने के बाद नक्सली कमांडर आपराधिक गिरोहों में शामिल होकर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य रहे कमांडरों पर झारखंड के विभिन्न इलाकों में सोना लूट की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगा है। जेल से बाहर आने के बाद नक्सली सोना लूट गिरोह के सदस्य बन गए और घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा पर खासकर पलामू इलाके में जेल से बाहर आने वाले नक्सली कैडरों और उनके…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के माउंट मोटर गली में सब्जी कारोबारी संजय कुमार चौरसिया से 2.40 लाख रुपये की लूट हुई है। यह घटना मंगलवार की सुबह हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के छह घंटे में ही पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की स्कूटी भी बरामद किया है। सुबह दिया गया था लूट की घटना को अंजाम घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सब्जी कारोबारी संजय…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) भोपाल के 11वें दीक्षांत समारोह को आज संबोधित करेंगी। निर्मला सीतारमण ने आज एक्स पोस्ट में यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि वे आईआईएसईआर भोपाल के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी तथा दीक्षांत भाषण देंगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि आईआईएसईआर स्वायत्त संस्थानों का एक समूह है। इस संस्थान को केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से प्राकृतिक विज्ञान में शिक्षण और अनुसंधान के अलावा स्नातक…
पटना। भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में एक ही परिवार के पांच लाेगाें के शव मिले। पुलिस लाइन के क्ववाटर्र से मंगलवार सुबह एक महिला सिपाही और उसके परिवार के चार सदस्यों के शव मिले। माैके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें सिपाही पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया है। डीआईजी विवेकानंद के मुताबिक, सभी मृतक बक्सर के रहने वाले थे। शव के साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें महिला सिपाही नीतू कुमारी के पति पंकज ने हत्या की बात को स्वीकार की है।…
सहरसा। अंडर 23 सीनियर पुरुष व महिला कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 11 अगस्त को खेल परिषद् कैंपस खेल भवन मे आयोजित किया गया। खेल समापन के उपरांत जिले के जांबाज महिला पहलवान प्रीति कुमारी 59 किलो ग्राम में बिहार के 5 महिला पहलवान को पटकनी देकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रीति कुमारी लगातार पांचवी बार हरियाणा के झझर में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसमें बिगत साल ब्रांज मेडल नेशनल प्रतियोगिता में प्राप्त किया था। इसी आधार पर आजादी के बाद जिले के प्रथम कुश्ती खिलाड़ी खेल कोटे के आधार पर सचिवालय में प्रिती कुमारी को बिहार…
