Author: shivam kumar

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लखीबागी स्थित प्रकाश होटल के समीप मंगलवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन राणा ( 38 ) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी मोटरसाइकिल से घर से तिलैया काम करने जा रहा था। प्रकाश होटल के समीप ट्रेलर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Read More

रांची। शहर के नामकुम थाना क्षेत्र के लोआडीह निवासी मेरी मार्गेट कुजूर ने परिवार वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। थाना के जरिये किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पति की मृत्यु के बाद मारपीट कर मुझे और मेरी बेटी को घर से निकाल दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया है। किराये के मकान में रहने को विवश है। इस मामले में ननद, जेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ…

Read More

-आजसू पार्टी का मिलन सह अभिनंदन समारोह आयोजित, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन धनबाद/ रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को उनका हक अधिकार देने की बातें करने वाली सरकार आज बाहरी युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रही है। 1932 की स्थानीय नीति की दुहाई देने वाली सरकार पांच साल से 2016 में आकर अटक गई है। रोजगार और स्वरोजगार की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से लाखों युवा पलायन को विवश हैं। हमारी तैयारी युवाओं की शक्ति को राज्य की उन्नति में लगाने की है। सुदेश कुमार महतो…

Read More

रांची। हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विगत दो वर्षों से पूरे देश में मनाया जा रहा है। विगत दो वर्षों में जन-जन का अभियान बन चुका है। पूरे देश भर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक एक उत्सव के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा को देखकर देश प्रेम जागृत होता है। देश भावना का दिल में ज्वार फूटता है । हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक है। इस…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने सोमवार को रांची महानगर की भाजपा की नयी टीम और 19 मंडलों के नवनियुक्त मंडल के अध्यक्ष को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया। सभी कर्मयोगी कार्यकतार्ओं को बधाई और शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हम सब लोग एक परिवार के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है और हम सब एक कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो जिम्मेवारी देती है हम सब उस जिम्मेवारी का निर्वहन करते हैं। इसलिए आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हेमंत सरकार कार्रवाई करने से डर रही। ये घुसपैठिए झामुमो के वोट बैंक बन चुके हैं। इसलिए राज्य सरकार इनका संरक्षक बनी हुई है। कहा कि घुसपैठिए आदिवासी दलित समाज के लोगों की संपत्ति पर कब्जा कर रहे। बहन बेटियों से शादी कर के जमीन पर कब्जा कर रहे। इतना ही नही हिंदू आबादी को अपना घर द्वार छोड़ कर भागने को मजबूर कर रहे। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में तारानगर, गोपीनाथपुर , गाय बथान जैसे गांव में घुसपैठियों का…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की 16 अगस्त को रांची में सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक होगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचेंगे। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन होगा और शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा मंडल अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

Read More

रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की मारवाड़ी कॉलेज कमिटी का गठन सोमवार को किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, रांची विश्वविद्यालय संयोजक सौरभ शर्मा तथा अरविंद सेठ उपस्थित थे। कमिटी इस प्रकार है : अध्यक्ष : पवन कुमार। कार्यकारी अध्यक्ष: सक्षम झा। वरीय उपाध्यक्ष : सिमरन सिंह, राज यादव, अभिषेक चौधरी, अभिजीत कुमार, आर्यन केशरी। उपाध्यक्ष: अभिषेक कुमार, हिमांशु कुमार, अंश कुमार, अनुराग पांडे, पुरुषोतम कुमार, निखिल कुमार। महासचिव : अभिषेक प्रजापति। सह सचिव : फिलिप मिंज, प्रेम मिश्रा, आशीष कुमार, अमन यादव। कोषाध्यक्ष: अमन यादव। सह कोषाध्यक्ष : विक्की…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। ट्वीट कर कहा है कि न किताबें मिली, न साइकिल मिली और न ही मिली पोशाक। इस गठबंधन सरकार में बच्चे भी हुए हताश। शैक्षाणिक सत्र को शुरू हुए तीन महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन छात्रों को ना तो किताबें मिली हैं, ना साइकिल मिली है, और ना ही स्कूली पोशाक मुहैया करायी जा सकी है। झारखंड के भविष्य को नंगे पैर स्कूल जाने को विवश किया जा रहा है। बच्चों को तैर कर जाना पड़ रहा स्कूल बाबूलाल ने लिखा है:…

Read More

रांची | श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर से रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्राचीन राम मंदिर, बहू बाजार, गणपत नगर, मचकुन टोली से होते हुए शास्त्री मैदान पहुंची और हनुमान चालीसा पाठ के साथ समाप्त हुई। यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत 5000 लोग शामिल हुए। लोगों में झंडे को पकड़ने की होड़ थी। झंडा 650 फीट लंबा था। पिछले तीन वर्षों से तिरंगा पदयात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है। शास्त्री मैदान में नाटक के जरिए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने सुरेश साहू,…

Read More

रांची। रांची के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों के बीटेक कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव पर है। ट्रिपल आईटी रांची, एनआईएएमटी रांची, बीआईटी मेसरा में जोसा काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर सीसैब काउंसिलिंग के माध्यम से नामांकन लिया जा रहा है। सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) की ओर से स्पेशल राउंड-2 की काउंसिलिंग के लिए सीट अलाटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें इस सत्र स्पेशल राउंड के बाद कंप्यूटर साइंस ब्रांच में ट्रिपल आईटी में क्लोजिंग रैंक 46,345, बीआईटी मेसरा में 22,317 व एनआईएएमटी में क्लोजिंग रैंक 91,174 रहा। रांची के प्रमुख संस्थानों के विभिन्न विषयों…

Read More