रांची। लोकसभा चुनाव के बाद रांची विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की तादाद राज्य में सबसे अधिक बढ़ी है। वहीं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम इजाफा हुआ है। लोकसभा चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की संख्या और विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के आंकड़ों की तुलना से इसका पता चलता है। रांची विधानसभा सीट से अभी विधायक पूर्व नगर विकास मंत्री और पूर्व विधानसभाध्यक्ष सीपी सिंह तथा लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कद्दावर आदिवासी नेता रहे साइमन मरांडी के पुत्र दिनेश विलियम मरांडी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड की मतदाता…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के कई जिलों में 15 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के कई जिलों में इस बार हुई अच्छी बारिश से किसानों को राहत मिली है। आज कैसा रहेगा मौसम आज मौसम विभाग ने पाकुड़ और साहिबगंज के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। संथाल प्रमंडल के कई इलाकों में आज बारिश होगी। पाकुड़ और साहिबगंज के साथ- साथ गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, देवघर औऱ धनबाद के इलाकों मे भी आज अच्छी बारिश होगी। इन इलाकों में अलर्ट जारी किया…
हजारीबाग। हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ के कोनार डैम में एक गिद्ध पड़ा हुआ मिला है। उसकी पीठ पर एक डिवाइस लगा है। गिद्ध के पैर में रिंग लगा हुआ है। गिद्ध काफी थका हुआ भी लग रहा है। डिवाइस में ढाका बांग्लादेश लिखे होने की बात कही जा रही है। यह डिवाइस सेटेलाइट ट्रैकिंग के लिए लगाया जाता है। माना जा रहा है कि ढाका के पक्षी विज्ञानियों ने इसकी ट्रैंकिंग करने के लिए यह डिवाइस लगाया होगा। वल्चर पर विशेष काम करने वाले पक्षी विज्ञानी डॉ सत्यप्रकाश बताते हैं कि नेपाल का डिवाइस लगा हुआ वल्चर पहले भी हजारीबाग…
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, निरुपम चकमा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य, जटोथू हुसैन, मिरिंडा इंदुगम राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के निदेशक सोमवार को पाकुड़ पहुंचे। उन्होंने महेशपुर विधानसभा के गायबथान गांव का दौरा किया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने 18 जुलाई को आदिवासी और मुस्लिम के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में पीड़ित आदिवासी महिला से मुलाकात की। आशा लकड़ा ने कहा कि आदिवासी महिला को बुरी तरह से मारा गया है। यहां बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमीन कब्जा कर रखा है।…
रांची। हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से सूचना आयोग में नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि लोकायुक्त समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है, जिस पर अदालत ने सरकार को एफिडेविट के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में इस जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार ने पक्ष रखा। अदालत अब 6 सितंबर को इस जनहित याचिका पर सुनवाई…
रांची। रांची नगर निगम के नये प्रशासक संदीप सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रशासक अमित कुमार ने उन्हें प्रभार सौंपा और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, उप प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, मुख्य अभियंता रमा शंकर राम, सहायक प्रशासक मुकेश कुमार, चंद्रदीप कुमार, निहारिका तिर्की, निकेश कुमार, सूरज प्रकाश सिंह चौधरी, निगम के अभियंतागण एवं अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
रांची। जुडको अधिकारियों-कर्मियों की लगातार छठे दिन की हड़ताल से जुडको से संचालित लगभग सभी योजनाओं का काम प्रभावित हो गया है। शहरी विकास की योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हालांकि सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद राज्य के नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन के साथ उनके आवास में जुडको के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मंत्री आवास में हुई वार्ता में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। विभागीय मंत्री ने वेतन बढ़ोतरी के मसले पर पदाधिकारी से बात करने की जरूर बात कही। जुडको के पदाधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं पाने के बाद वापस फिर कचहरी स्थित कार्यालय लौट गये…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में बारिश से उत्पन्न हुए जलजमाव की समस्या के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पहाड़ी स्थित ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन और पटना सिटी के वरमुता स्थित अस्थाई ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी ली तथा अधिकारियों को इससे संबंधित आवश्यक निर्देश दिये। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पटना एवं आसपास के इलाकों में…
-पैसा कोयला कारोबारी पवन ठाकुर का, रामगढ़ का रहनेवाला है गिरफ्तार व्यक्ति पटना। पटना जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर 1 से आरपीएफ की टीम ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये से भरा एक सूटकेस जब्त किया है। उस शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि सूटकेस में पैसा है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि इसमें कितना पैसा है, जिसके बाद इसकी सूचना जीआरपी और आयकर विभाग को दी गयी। जब सूटकेस को खोला गया, तो उसमें 50 लाख रुपये कैश मिला है। बजरंग ठाकुर नाम के…
काठमांडू। दो दिनों के नेपाल भ्रमण पर रहे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने काठमांडू में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा चार महत्वपूर्ण मंत्रियों से मुलाकात की है। मिस्री ने सोमवार को नेपाल के दोनों उप प्रधानमंत्री प्रकाशमान सिंह और विष्णु पौडेल से मुलाकात की है। इनमें प्रकाशमान सिंह शहरी विकास मंत्रालय में हैं जबकि पौडेल के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी है। इसके अलावा उन्होंने विदेश मंत्री डा आरजू राणा देउवा और गृहमंत्री रमेश लेखक से भी मुलाकात की है। मिस्री ने आज सुबह उप प्रधानमंत्री तथा शहरी विकास मंत्री प्रकाशमान सिंह से मुलाकात की। मिस्री ने उपप्रधानमंत्री…
देश-दुनिया के इतिहास में 13 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख महारानी अहिल्याबाई के कारण मालवा-निमाड़ और महाराष्ट्र के लिए खास है। महाराष्ट्र सरकार पिछले साल महारानी अहिल्याबाई के सम्मान में अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर कर चुकी है। अहिल्याबाई प्रसिद्ध सूबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव होलकर की पत्नी थीं। अहिल्याबाई किसी बड़े राज्य की रानी नहीं थीं। उनका कार्यक्षेत्र अपेक्षाकृत सीमित था। फिर भी उन्होंने जो कुछ किया, उससे आश्चर्य होता है। महारानी अहिल्याबाई होलकर मालवा साम्राज्य की मराठा होलकर महारानी थीं। उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर…
