रांची। स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड राज्य के मंत्रियों के द्वारा जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन किया जायेगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने साेमवार काे आदेश जारी किया है और सभी उपायुक्तों को आवश्यक तैयारी को पत्र लिखा है। मुख्य कार्यक्रम मोरहाबादी रांची और दुमका में होगा। कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन, सरायकेला-खरसावां जिला, रामेश्वर उरांव, लोहरदगा, सत्यानंद भोक्ता, चतरा, बैधनाथ राम, लातेतहार, दीपक बिरूआ, पश्चिम सिंहभूम, बन्ना गुप्ता, पूर्वी सिंहभूम, इरफान अंसारी, जामताड़ा, मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा, हफीजुल हसन, देवघर, बेबी देवी, बोकारो, दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा में झंडोत्तोलन करेंगे।
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने दलबदल एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष के मामले में मामले को लेकर दाखिल भाजपा एवं बाबूलाल मरांडी की याचिका को साेमवार काे निष्पादित कर दिया। साथ ही प्रदीप यादव की याचिका को एकल पीठ में स्थानांतरित कर दिया। कोर्ट ने कहा कि झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में अमर कुमार बाऊरी का चयन हो चुका है। ऐसे में अब इस याचिका की सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए यह आशिक निष्पादित की जाती है। साथ ही राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और…
रांची। झारखंड अंतर्गत सभी नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाया जायेगा। राज्य सरकार ने सभी उपायुक्तों और जिला के वरीय पुलिस अधिक्षक, पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट से 30 अप्रैल 2024 को एक वाद की सुनवाई में आदेश पारित हुआ था जिसमें सभी लोकल अथॉरिटी और पुलिस प्रशासन के लिए यह अनिवार्य किया गया कि वे नेशनल हाइवे से अतिक्रमण हटाने में फील्ड के अधिकारियों का सहयोग करें। इसके बाद केंद्रीय सड़क, परिवहन और हाईवे मंत्रालय की ओर से 10 अप्रैल 2024 को ही झारखंड सहित सभी राज्यों को पत्र लिखा गया है ओर सुप्रीम…
रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता 13 अगस्त को नक्सली संगठन और स्प्लिंटर के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा बैठक में एडीजी अभियान, आईजी अभियान, सीआरपीएफ आईजी स्पेशल ब्रांच के अलावा सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, एसटीएफ डीआईजी और एसपी बोकारो, चाईबासा, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, लातेहार व पलामू भाग लेंगे। इन क्षेत्रों में कार्यरत सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों को भी बैठक में शामिल करने को कहा गया है। इन मुख्य बिंदुओं पर होगी समीक्षा -कौन से पिकेट अनावश्यक हैं उन्हें हटाया जा सकता है -क्या सभी महत्वपूर्ण नक्सली और उससे अलग हुए संगठन की प्रोफाइल बनाकर रखी…
मुरादाबाद। जिले में श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर दो लाख से अधिक कांवड़ियों ने जिले के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कर अपना संकल्प पूरा किया। हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोषों से दिनभर शिवालय गूंजे। महानगर में किसरौल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ चौरासी घंटा मंदिर और नागफनी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ झारखंडी शिव मंदिर में सोमवार रात्रि तीन बजे से कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। आज सुबह से दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। सभी ने शिव परिवार पर गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा और शहद आदि चढ़ाकर से पूजा अर्चना की और व्रत रखकर संकल्प लिया।…
– ‘तुलसी के राम’ विषयक शोध-संगोष्ठी का आयोजन – साहित्यकार पं. ब्रजदेव पांडेय एवं नवगीतकार गणेश गम्भीर गोस्वामी तुलसीदास सम्मान से सम्मानित मीरजापुर। ‘तुलसी-जयन्ती’ की श्रृंखला में श्रीवृद्धेश्वरनाथ मन्दिर गिरिजापुर, बूढ़ेनाथ मार्ग के आस्थान-मंडप में ‘तुलसी के राम’ विषयक शोध-संगोष्ठी का आयोजन रविवार शाम को आरम्भ हुआ। श्रीवृद्धेश्वरनाथपीठाधीश्वर महन्त डा. योगानन्द गिरि महाराज के सभापतित्व, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के मुख्यातिथ्य एवं आर्ट ऑफ लिविंग के प्रदेश सह सेवा संयोजक भागवताचार्य कृष्णानन्द के विशिष्टातिथ्य में समारोह का शुभारम्भ श्रीबूढ़ेनाथ जी के पूजन एवं गोस्वामी तुलसीदासजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप-प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में भजनानन्दी…
कोलकाता। बांग्लादेश से लगे पेट्रापोल सीमा पर तनाव के बीच एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। तीन साल से लापता गणित शिक्षक अमित कुमार आखिरकार अपने परिवार से मिल गए हैं। वे कभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बारगो गांव में अपनी शिक्षण प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध थे। उन्हें पागलपन की स्थिति में पाया गया, जब वह पेट्रापोल सीमा पर एक टूटी हुई पेड़ की शाखा के साथ मिट्टी में गणित के सवाल हल कर रहे थे। अमित कुमार, जो अपने गांव के 312 बच्चों को 14 साल तक मुफ्त गणित की शिक्षा देते रहे, अचानक से…
हुगली। आगामी 15 अगस्त 2024 को देश आजादी की 77वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसके लिए पूरे देश में तैयारियां जोरों पर है। आजादी की 77वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुट गई है। इसके लिए देशभर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों के बीच तिरंगा बांट रहे हैं। इसी क्रम में हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला कमेटी के सदस्य पंकज राय लोगों के बीच जाकर उन्हें तिरंगा बांट रहे हैं और उन्हें…
कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहे आंदोलन के बीच, छात्रों की मांगों को मानते हुए अस्पताल की सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) रैंक के अधिकारी को अस्पताल की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के आदेश पर तत्काल प्रभाव से एसीपी को हटाया गया है। आर.जी. कर अस्पताल में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर का शव अस्पताल के आपातकालीन विभाग के चौथे मंजिल पर स्थित सेमिनार कक्ष से बरामद किया गया था। आरोप है कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।…
कोलकाता। महानगर कोलकाता के राजकीय आर.जी. कर अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने प्रिंसिपल की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने प्रिंसिपल को तत्काल सस्पेंड कर जांच की मांग की है। रविवार रात उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें शुभेंदु ने लिखा, “आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के प्रशासनिक कार्यों और हाल ही में हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद उनकी भूमिका पर गहन सवाल उठ रहे हैं। उनके तुरंत निलंबन और पद से हटाया जाना चाहिए।” अधिकारी…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 91 फीसदी और न्यूनतम 69 फीसदी रहने…
