पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के वाणावार स्थित सिद्धश्वर मंदिर में हुई भगदड़ में सात लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संत्पत परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थ ना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगाों के समुचित इलाज कराने का निर्दश दिया है।
Author: shivam kumar
रांची। नेपाल हाउस स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय के कमरा नंबर 211 में आग लगने से कई दस्तावेज जल कर खाक हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक ज्वाइंट सचिव अनिल प्रसाद के दफ्तर में आग लगी है। तीन दिन की छुट्टी के बाद दफ्तर खुला था। सुबह जब कर्मी पहुंचे तो देखा कि आग के कारण कमरे का सारा सामान जला हुआ है। एसी, कुर्सी, टेबल समेत कई सामान जल गये हैं। आग लगने से सरकारी फाइलों का भी नुकसान हुआ है। आग के कारण दीवार काली हो गयी है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजा ज़ब्त करते हुए एक आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के रोहतास जिले के रहनेवाला है। उपनिरीक्षक वीपी यादव ने सोमवार को बताया कि स्टेशन चेकिंग ड्यूटी के दौरान ऑपरेशन नार्कोश के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर एस्केलेटर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को आसमानी नीले रंग के ट्रॉली बैग के साथ बैठे हुए देखा। संदेह होने पर जांच करने पर बैग से भूरे रंग की प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। तत्काल इस मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार…
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टिम साउथी को उपमहाद्वीप में टीम के कुछ आगामी मैचों से बाहर रखा जा सकता है। साउथी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम की अगुआई करेंगे, जिसमें पांच स्पिन गेंदबाजी विकल्प शामिल हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार दोनों मैच गाले में खेले जाएंगे, लेकिन उनका इन सभी मैचों या भारत के खिलाफ होने वाले तीन टेस्ट मैचों में खेलना तय नहीं है। पिछले सीजन में चार घरेलू टेस्ट मैचों में केवल छह विकेट लेने वाले साउथी अगर इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे तो उप-कप्तान टॉम…
नई दिल्ली। अमेरिका ने रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में 40 स्वर्ण पदक, 44 रजत और 42 कांस्य पदक सहित कुल 126 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर चीन रहा, जिसने 91 पदक जीते, इनमें 40 स्वर्ण, 27 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। तीसरा स्थान पर 45 पदकों के साथ जापान रहा, जिसने 20 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक जीते। वहीं, भारतीय दल 6 पदकों के साथ 71वें स्थान पर रहा, जिसमें एक रजत पदक और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। 117 भारतीय एथलीटों के दल ने ओलंपिक 2024…
पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक चमकदार, सितारों से सजे समापन समारोह के बाद शानदार तरीके से समाप्त हो गया। समारोह की शुरुआत एक क्लासिक संगीत प्रदर्शन के साथ हुई और फ्रांस के तैराक लियोन मार्चैंड एक लालटेन में ओलंपिक मशाल लेकर स्टेड डी फ्रांस पहुंचे, जहां समापन समारोह आयोजित किया जा रहा था। स्टेडियम के अंदर राष्ट्रों की परेड शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद उत्साही प्रशंसक खुशी से झूम उठे। आईओसी शरणार्थी और ओलंपिक टीम तथा फ्रांस के ध्वजवाहकों ने इसका नेतृत्व किया। मनु भाकर, श्रीजेश ने किया भारतीय दल का नेतृत्व पेरिस…
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार देर रात तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने वाले कई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है। समापन समारोह के साथ, पेरिस ओलंपिक रविवार को संपन्न हो गया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पेरिस ओलंपिक के समापन के अवसर पर, मैं खेलों के माध्यम से पूरे भारतीय दल के प्रयासों की सराहना करता हूं। सभी एथलीटों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और हर भारतीय को उन पर गर्व है। हमारे खेल…
जहानाबाद। बिहार में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर (वाणावार सिद्धेश्वर धाम) में मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोग घायल बताए गए हैं। जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार सुबह सूर्योदय के समय यह हादसा हुआ। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मंदिर पहुंच चुके हैं। वह हालात का…
– नगर का भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे अवंतिकानाथ, लोकनृत्य की होगी प्रस्तुति उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज सावन के चौथे सोमवार को भगवान महाकाल की चौथी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। रजत पालकी में सवार होकर अवंतिकानाथ अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण करेंगे। सवारी के दौरान भगवान महाकालेश्वर पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में तथा हाथी पर मनमहेश के रूप में, गरुड़ रथ पर शिव तांडव तथा नंदी पर उमा- महेश रूप में सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।…
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भेजा है। प्रधानमंत्री ओली ने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री के जरिए अपने समकक्ष मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान भारत के सहयोग से नेपाल में चल रही परियोजना और भविष्य में शुरू होने वाली परियोजना पर चर्चा की गई। नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल ने बताया कि प्रधानमंत्री ओली ने एक दिन पूर्व ही भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा नेपाल के सेटेलाइट के प्रक्षेपण के लिए हुए समझौते के लिए आभार व्यक्त किया।…
ढाका। बांग्लादेश में रक्तरंजित अराजक माहौल में शेख हसीना को सत्ता से बाहर करने के बाद कुख्यात लोगों को जेल से बाहर किया जाने लगा है। ऐसा ही एक व्यक्ति इस्लामी छात्र शिबिर कैडर का नसीरुद्दीन है। वह 26 साल से सलाखों के पीछे था। 59 वर्षीय नसीरुद्दीन को कैडल के लोग शिबिर नासिर के नाम से बुलाते हैं। उसे जेल से रिहा कर दिया गया है। राजधानी से छपने वाले समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून कहा है कि चटगांव सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मुहम्मद मंजुर हुसैन ने पुष्टि की कि उन्हें रविवार शाम सात बजे चटगांव सेंट्रल जेल…
