Author: shivam kumar

रांची। पाकुड़ स्थित हरिणडांगा हाइ स्कूल मैदान में आजसू पार्टी की ओर से मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया जायेगा। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मौजूद रहेंगे। इस दौरान समाजसेवी अजहर इस्लाम समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Read More

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को नयी परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया रांची। केंद्र सरकार ने झारखंड को रेलवे का तोहफा दिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नयी रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी। इसे लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस मौके पर बिहार और झारखंड के तमाम रेल मंडलों के अधिकारी शामिल हुए। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि परियोजनाओं में…

Read More

रांची। बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा उर्फ शेखर महतो सहित तीन पर शनिवार को पीएलएमए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में चार्जशीट दायर हुआ। यह चार्जशीट जमीन घोटाले के अनुसंधानकर्ता इडी के डिप्टी डायरेक्टर देवव्रत झा ने दायर किया है। इडी ने 12 जून को पूछताछ के बाद उसी दिन शाम को शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तारी के 60वें दिन चार्जशीट दाखिल की गई है। शेखर…

Read More

हाजीपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तकरीबन 24,657 करोड़ रुपये की लागत के साथ रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें बिहार में भागलपुर के पास गंगा नदी पर एक नये रेल पुल का निर्माण भी शामिल है। रेल मंत्री ने बताया कि 2549 करोड़ की लागत से भागलपुर के पास गंगा नदी पर 26 किमी बिक्रमशिला-कटरिया नयी लाइन के निर्माण की मंजूरी मिली है। इस परियोजना में गंगा नदी पर 2.44 किमी लंबी डबल लाइन वाली…

Read More

रांची। बैंकर सौरभ रॉय की वीर शहीदों के अमूल्य बलिदान पर पहली किताब यादों का बक्सा का विमोचन किया गया। शनिवार को रांची के माहेश्वरी भवन में इस पुस्तक का विमोचन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। पुस्तक में कारगिल से पुलवामा और लखीसराय से दंतेवाड़ा तक आतंकी-नक्सली हमलों में शहीद हुए वीर सपूतों और उनकी यादों से जुड़ी चीजों का मार्मिक विवरण है। संजय सेठ ने शहीदों के बलिदान और उनके परिवार के समर्पण पर किताब लिखने की सराहना की। आॅनलाइन प्लेटफार्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध 96 पन्नों की ये किताब लोगों से सराहना बटोर रही है।…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। ट्वीट कर कहा है कि शिकारी आयेगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, पर लोभ में आकर फंसना नहीं। उन्होंने सीएम से सवाल करते हुए पूछा है कि 2019 से 2024 इन 5 सालों का हिसाब और आपने जो वादा किया था, उसका जवाब कौन देगा मुख्यमंत्री जी। पूरे राज्य को याद है कि 2019 चुनाव से पूर्व अमर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री जी ने जो वादा किया था कि युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां दी जायेंगी, नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।…

Read More

रांची। असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से राज्य के युवा निराश हैं। वे विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ वोट कर नाराजगी जाहिर करेंगे। बांग्लादेश के हालात पर उन्होंने कहा कि जिस तरह वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, वैसी ही परिस्थितियां भारत के झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हैं। यहां हिंदुओं की जनसंख्या घटी है। असम में हिंदू जनसंख्या में 10 फीसदी जबकि बांग्लादेश में 13 प्रतिशत की कमी आयी है। हिमंत ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला…

Read More

पलामू। पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एक पत्र हाथ लगा है। इस पत्र में सफेदपोशों और कई नाम है जो टॉप कमांडरों से संपर्क करवाते हैं। दरअसल, पलामू पुलिस ने 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन जी को गिरफ्तार किया था। सीताराम रजवार के पास से पुलिस को एक पत्र मिला है। यह पत्र बिहार के इलाके में गिरफ्तार हुआ माओवादी राजेंद्र सिंह ने सीताराम रजवार को लिखा है। यह पत्र 2023 में लिखा गया था। पत्र में इस बात की जानकारी है कि माओवादियों के टॉप कमांडरों के बीच में आपसी मुलाकात…

Read More

काठमांडू। बांग्लादेश में हाल ही में हुए तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदू और बौद्ध समुदायों पर बढ़े हमलों के खिलाफ काठमांडू में प्रदर्शन किया गया। शनिवार को काठमांडू के माइतीघर मंडला में स्थानीय छात्रों एवं युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं ने शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने का विरोध करते हुए उनकी सुरक्षा की मांग की है।प्रदर्शनकारियों ने “हिन्दुओं पर दमन बन्द करो, हिन्दुओं की सुरक्षा की गारंटी करो” जैसे नारे लगाए। काठमांडू में आज शाम को बांग्लादेश की हिंसक घटनाओं में मारे गए हिन्दुओं के प्रति सम्मान…

Read More

काठमांडू। भारत के आर्थिक अनुदान से नेपाल में तीन प्रमुख पेट्रोलियम परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। नेपाल के उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक कर इन परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में भारतीय सहयोग से अमलेखगंज-चितवन, सिलीगुड़ी-झापा पाइपलाइन और झापा में भंडारण टैंक बनाने का फैसला किया गया। नई दिल्ली में 6-8 अगस्त तक आयोजित बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन के बाद काठमांडू लौटे मंत्री भंडारी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बाबूराम अधिकारी ने शनिवार…

Read More

रांची। टेंडर हार्ट में मिशन 5000 प्लस का शुभारंभ किया गया। पर्यावरण सरंक्षण को समर्पित मिशन 5000 प्लस के अंतर्गत अगले एक सप्ताह तक टेंडर हार्ट में सभी बच्चों, उनके अभिवावकों के बीच 10,000 से ज्यादा पौधों का वितरण किया जायेगा। शनिवार को टेंडर हार्ट में स्कूल के वाइस चेयरमैन वेदांत तिवारी की देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों की उपस्थिति में मिशन 5000 की शुरूआत हुई। सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण मित्र बनाने के लिए 2018 में शुरू किये गये इस मिशन में सभी विद्यार्थियों को प्रति महीने पौधे के साथ एक तस्वीर लेकर वर्ग शिक्षक…

Read More